PKL 11: हरियाणा स्टीलर्स vs बंगाल वारियर्स मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग 7, हेड टू हेड और कहां देखें

इस सीजन बंगाल की टीम एक बार हरियाणा स्टीलर्स को हरा चुकी है।
प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) का 92वां मैच हरियाणा स्टीलर्स और बंगाल वारियर्स के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के परफॉर्मेंस में इस सीजन जमीन-आसमान का अंतर रहा है। हरियाणा की टीम लगातार मैच जीतते हुए अंक तालिका में टॉप पर मौजूद है और बंगाल वारियर्स की टीम निचले पायदान पर है और उनके ऊपर प्लेऑफ से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है।
हरियाणा स्टीलर्स की टीम ने इस सीजन अभी तक कुल मिलाकर 15 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें 12 मैचों में जीत मिली है और 3 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम के 61 पॉइंट हो गए हैं और कोई दूसरी टीम आस-पास भी नहीं है। ऐसे में हरियाणा की टीम डायरेक्ट सेमीफाइनल में जाती हुई दिख रही है। वहीं बंगाल वारियर्स को 14 में से सिर्फ 3 ही मैचों में जीत मिली है और 9 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है और दो मैच टाई रहा है। आइए जानते हैं इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का कॉम्बिनेशन क्या रह सकता है और किन-किन खिलाड़ियों पर निगाहें रहने वाली हैं।
PKL 11: हरियाणा स्टीलर्स का स्क्वाड
हरियाणा स्टीलर्स की टीम इस सीजन टाइटल की प्रबल दावेदार लग रही है। हर एक टीम के खिलाफ हरियाणा का परफॉर्मेंस काफी शानदार रहा है। बीच में कभी-कभी उन्हें हार मिलती रहती है लेकिन इसके बावजूद टीम लगातार अंक तालिका में टॉप पर चल रही है। रेडिंग में शिवम पटारे और विनय जैसे खिलाड़ी कमाल कर रहे हैं।
जबकि डिफेंस में राहुल सेतपाल, संजय और जयदीप ने शानदार प्रदर्शन किया है। मोहम्मदरेजा शादलू टीम के सबसे बड़े एक्स फैक्टर हैं। वो रेडिंग और डिफेंस दोनों में पॉइंट लेते हैं।
हरियाणा स्टीलर्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:
विशाल टाटे (रेडर), विनय (रेडर), शिवम पटारे (रेडर), संजय (राइट कवर), जयदीप दहिया (लेफ्ट कवर), राहुल सेतपाल (राइट कॉर्नर), मोहम्मदरेजा शादलू (लेफ्ट कॉर्नर)।
PKL 11: बंगाल वारियर्स का स्क्वाड
बंगाल वारियर्स के लिए यह सीजन बिल्कुल भी अच्छा नहीं गया है। टीम के ना तो रेडर्स चल पा रहे हैं और ना ही डिफेंडर्स कोई कमाल कर पा रहे हैं। रेडिंग में सिर्फ अकेले नितिन धनकड़ ही चले हैं लेकिन उन्हें मनिंदर सिंह का साथ नहीं मिला है। हालांकि पिछले मैच में मनिंदर सिंह और फजल अत्राचली ने बेहतर प्रदर्शन किया था लेकिन इसके बावजूद टीम को हार का सामना करना पड़ा था। टीम फिनिश लाइन को क्रॉस ही नहीं कर पा रही है।
बंगाल वारियर्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:
मनिंदर सिंह (रेडर), सागर कुमार (ऑलराउंडर), नितिन धनकड़ (रेडर), मयूर कदम (राइट कवर), सिद्धेश टटकरे (लेफ्ट कवर), नितेश कुमार (राइट कॉर्नर) और फजल अत्राचली (लेफ्ट कॉर्नर)।
इन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें
बंगाल वारियर्स की टीम मनिंदर सिंह, नितिन कुमार और फजल अत्राचली जैसे खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। जबकि हरियाणा स्टीलर्स की टीम शिवम पटारे, विशाल टाटे, मोहम्मदरेजा शादलू और राहुल सेतपाल जैसे खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। खासकर शादलू से हर मैच में काफी ज्यादा उम्मीद रहती है।
सफलता का मंत्र
हरियाणा की जीत के लिए जरूरी है कि उनके डिफेंडर्स इस मैच में मनिंदर सिंह और नितिन कुमार को ज्यादा पॉइंट ना दें। अगर इन्हें मैट से बाहर रखा गया तो हरियाणा की जीत का रास्ता आसान हो सकता है। बंगाल वारियर्स की जीत के लिए जरुरी है कि उनका डिफेंस अच्छा प्रदर्शन करे और रेडिंग में नितिन धनकड़ को पूरा सपोर्ट मिले। हालांकि पिछले मैच में सभी खिलाड़ियों ने एकजुट होकर परफॉर्म किया था और एक बार फिर उसी तरह से प्रदर्शन करना होगा।
HAR vs BEN के बीच हेड टू हेड आंकड़े
बंगाल वारियर्स की टीम ने पीकेएल का टाइटल एक बार जीता है और हरियाणा स्टीलर्स को अभी तक अपनी पहली ट्रॉफी का इंतजार है। हालांकि अगर दोनों टीमों के बीच पीकेएल में हेड टू हेड आंकड़ों की बात करें तो पूरी तरह से हरियाणा स्टीलर्स का पलड़ा भारी रहा है। इन दोनों ही टीमों के बीच अभी तक कुल मिलाकर 11 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 9 मैच हरियाणा स्टीलर्स ने जीते हैं और सिर्फ 2 मुकाबले में बंगाल वारियर्स को जीत मिली है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हरियाणा स्टीलर्स ने बंगाल वारियर्स के ऊपर कितना डॉमिनेट किया है।
मैच– 11
हरियाणा स्टीलर्स ने जीता – 9
बंगाल वारियर्स ने जीता – 2
टाई – 0
हाईएस्ट स्कोर – 46-48
न्यूनतम स्कोर – 32-26
क्या आप जानते हैं?
बंगाल वारियर्स के कप्तान मनिंदर सिंह पीकेएल इतिहास के दूसरे सफल रेडर हैं। उनके 1500 से ज्यादा रेड प्वॉइंट्स हैं। उनके अलावा सिर्फ परदीप नरवाल ने ही ये कारनामा किया है।
हरियाणा स्टीलर्स vs बंगाल वारियर्स के बीच मैच आप कहां देख सकते हैं?
दोनों टीमों के बीच आप ये मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा हॉटस्टार पर भी मुकाबलों का प्रसारण होगा।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.