Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11: हरियाणा स्टीलर्स vs तमिल थलाइवाज मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग 7, हेड टू हेड और कहां देखें

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :November 16, 2024 at 4:04 PM (GMT+5:30)
Modified at :November 16, 2024 at 4:04 PM (GMT+5:30)
PKL 11: हरियाणा स्टीलर्स vs तमिल थलाइवाज मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग 7, हेड टू हेड और कहां देखें

दोनों ही टीमों की कहानी इस सीजन अभी तक काफी अलग रही है।

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) का 59वां मैच रविवार 17 नवंबर को हरियाणा स्टीलर्स और तमिल थलाइवाज के बीच खेला जाएगा। एक टीम अंक तालिका में सबसे पहले नंबर पर मौजूद है तो दूसरी टीम निचले पायदान की टीमों में चल रही है। दोनों ही टीमों का परफॉर्मेंस एक दूसरे से काफी अलग रहा है।

हरियाणा स्टीलर्स की टीम ने इस सीजन अभी तक काफी जबरदस्त खेल दिखाया है। उन्होंने कुल मिलाकर 9 मैच खेले हैं, जिसमें से 7 मैचों में जीत हासिल की है और 2 मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। टीम अंक तालिका में पहले नंबर पर मौजूद है। दूसरी तरफ तमिल थलाइवाज लगातार कई मुकाबले हार चुकी है और निचले पायदान पर मौजूद हैं। ऐसे में उन्हें जीत की सख्त जरूरत है। आइए जानते हैं इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का कॉम्बिनेशन क्या रह सकता है और किन-किन खिलाड़ियों पर निगाहें रहने वाली हैं।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

PKL 11: हरियाणा स्टीलर्स का स्क्वाड

हरियाणा स्टीलर्स की टीम पिछले सीजन की फाइनलिस्ट है और इस सीजन भी वो उसी तरह का खेल दिखा रहे हैं। मोहम्मदरेजा शादलू के आने से टीम पहले से भी ज्यादा मजबूत नजर आने लगी है। शादलू रेडिंग और डिफेंस दोनों में योगदान दे रहे हैं। टीम के सबसे बड़े एक्स फैक्टर वही साबित हुए हैं।

उन्होंने अपना पिछला मैच पटना पाइरेट्स के खिलाफ जीता था, जिनके रेडर्स इस सीजन काफी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। हालांकि हरियाणा के डिफेंडर्स ने उन्हें भी खामोश कर दिया था। इससे पता चलता है कि कि हरियाणा के डिफेंस से पार पाना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं है।

हरियाणा स्टीलर्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

विशाल टाटे (रेडर), विनय (रेडर), शिवम पटारे (रेडर), संजय (राइट कवर), जयदीप दहिया (लेफ्ट कवर), राहुल सेतपाल (राइट कॉर्नर), मोहम्मदरेजा शादलू (लेफ्ट कॉर्नर)।

PKL 11: तमिल थलाइवाज का स्क्वाड

तमिल थलाइवाज ने अपने सीजन का आगाज बेहतरीन तरीके से किया था लेकिन इसके बाद रास्ता भटक गए। सचिन तंवर का ना चलना टीम के लिए काफी नुकसान दायक साबित हुआ है। उन्हें काफी महंगे दाम में खरीदा गया था। वो इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं लेकिन उनका प्रदर्शन बिल्कुल भी वैसा नहीं रहा है। इसी वजह से तमिल थलाइवाज की टीम इस वक्त अच्छी स्थिति में नहीं है। टीम का डिफेंस भी सागर राठी की अनुपस्थिति में उतना बेहतर नहीं कर पा रहा है।

तमिल थलाइवाज की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

नरेंद्र कंडोला (रेडर), सचिन तंवर (रेडर), मोईन शफागी (ऑलराउंडर), अभिषेक मनकरन (राइट कवर), आमिर हुसैन (लेफ्ट कवर), नितेश कुमार (राइट कॉर्नर) और साहिल गूलिया (लेफ्ट कॉर्नर)।

इन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें

हरियाणा स्टीलर्स की टीम शिवम पटारे, विशाल टाटे, मोहम्मदरेजा शादलू और राहुल सेतपाल जैसे खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। खासकर शादलू से हर मैच में काफी ज्यादा उम्मीद रहती है। जबकि तमिल थलाइवाज की टीम सचिन तंवर, नरेंद्र कंडोला और मोईन शफागी जैसे खिलाड़ियों से बेहतर परफॉर्मेंस की उम्मीद करेगी। मोईन टीम के लिए एक्स फैक्टर बनकर उभरे हैं।

सफलता का मंत्र

तमिल थलाइवाज की जीत के लिए जरूरी है कि उनके मेन रेडर सचिन तंवर ज्यादा से ज्यादा पॉइंट्स लेकर आएं। जब तक सचिन तंवर नहीं चलेंगे तब तक टीम को जीत नहीं मिलेगी। इसके अलावा उनके डिफेंडर्स को भी अच्छा करना होगा। हरियाणा की जीत के लिए जरूरी है कि उनके डिफेंडर्स इस मैच में थलाइवाज के रेडर्स को ज्यादा पॉइंट ना दें। इससे वो दबाव में आ जाएंगे।

HAR vs TAM हेड टू हेड आंकड़े

तमिल थलाइवाज और हरियाणा स्टीलर्स दोनों ही टीमों ने अभी तक एक बार भी पीकेएल का टाइटल नहीं जीता है लेकिन अगर हेड टू हेड मैचों की बात करें तो हरियाणा की टीम पूरी तरह से हावी रही है। दोनों ही टीमों ने अभी तक आपस में कुल 11 मैच खेले हैं, जिसमें से तमिल थलाइवाज को सिर्फ दो ही मैचों में जीत मिली है, जबकि हरियाणा स्टीलर्स ने छह मुकाबले जीते हैं। वहीं तीन मैच टाई रहा है। पिछले पीकेएल सीजन हरियाणा स्टीलर्स ने दोनों मैचों में तमिल थलाइवाज को हरा दिया था। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि थलाइवाज उस हार का बदला इस मैच में ले पाते हैं या नहीं

मैच– 11

हरियाणा स्टीलर्स ने जीता – 6

तमिल थलाइवाज ने जीता – 2

टाई – 3

हाईएस्ट स्कोर – 61-45

न्यूनतम स्कोर – 25-22

क्या आप जानते हैं?

तमिल थलाइवाज की टीम 9वें सीजन में पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची थी। इससे पहले टीम कभी भी सेमीफाइनल में नहीं गई थी लेकिन 9वें सीजन के दौरान उन्होंने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

हरियाणा स्टीलर्स और तमिल थलाइवाज के बीच मैच आप कहां देख सकते हैं?

दोनों टीमों के बीच आप ये मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा हॉटस्टार पर भी मुकाबलों का प्रसारण होगा।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

​

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.