Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

JAI vs PUN Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 60, PKL 11

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :November 17, 2024 at 7:20 AM (GMT+5:30)
Modified at :November 17, 2024 at 7:20 AM (GMT+5:30)
JAI vs PUN Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 60, PKL 11

JAI vs PUN के मैच में इन खिलाडियों को अपनी Dream11 टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।

17 नवंबर को प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में जयपुर पिंक पैंथर्स और पुनेरी पलटन (JAI vs PUN) के बीच 60वां मैच खेला जाएगा। जयपुर की टीम अभी 9 मैचों में पांच जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है, दूसरी ओर पुनेरी पलटन भी पांच जीत दर्ज कर चुकी है और यह टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर विराजमान है।

इस मैच में अर्जुन देशवाल, मोहित गोयत और पंकज मोहिते के रूप में इन-फॉर्म रेडर खेलते हुए दिखाई देंगे। वहीं डिफेंस में अंकुश राठी, सुरजीत सिंह के अलावा गौरव खत्री और अमन के रूप में सीजन के टॉप डिफेंडर्स खूब सारे टैकल पॉइंट्स हासिल करने का प्रयास करते दिखेंगे। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जो जयपुर बनाम पुणे मैच में DREAM11 में खूब सारे फैंटेसी पॉइंट्स हासिल कर सकते हैं।

मैच डिटेल्स

मैच: जयपुर पिंक पैंथर्स vs पुनेरी पलटन

तारीख: 17 नवंबर 2024, भारतीय समयानुसार रात 9 बजे

स्थान: नोएडा

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

JAI vs PUN पीकेएल11: फैंटेसी टिप्स

जयपुर पिंक पैंथर्स के कप्तान अर्जुन देशवाल का संघर्ष का दौर समाप्त हो चला है क्योंकि उन्होंने 9 मैचों में ही 100 रेड पॉइंट्स का आंकड़ा पार कर लिया है। नीरज नरवाल का चलना भी जयपुर के लिए मजबूत पक्ष बना हुआ है। डिफेंस की बात करें तो अंकुश राठी और रेजा मीरबघेरी ने पिछले मैच में विपक्षी रेडरों की नाक में दम कर दिया था।

पुनेरी पलटन के लिए असलम इनामदार की गरमौजूदगी में मोहित गोयत, पंकज मोहिते और आकाश शिंदे ने रेडिंग की कमान को बखूबी संभाला हुआ है। गौरव खत्री 37 टैकल पॉइंट्स के साथ सीजन के टॉप डिफेंडर बने हुए हैं, वहीं अमन ने पिछले मैच में हाई-5 लगाया है।

दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

जयपुर पिंक पैंथर्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

अर्जुन देशवाल, नीरज नरवाल, श्रीकांत जाधव, सुरजीत सिंह, अंकुश राठी, रेजा मीरबघेरी, लकी शर्मा।

पुनेरी पलटन की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

मोहित गोयत, पंकज मोहिते, आकाश शिंदे, गौरव खत्री, अमन, अबिनेश नादराजन, संकेत सावंत।

JAI vs PUN: DREAM11 टीम 1

JAI vs PUN DREAM11 Prediction

रेडर: अर्जुन देशवाल, मोहित गोयत

डिफेंडर: गौरव खत्री, संकेत सावंत

ऑलराउंडर: अबिनेश नादराजन, नीरज नरवाल, रेजा मीरबघेरी

कप्तान: गौरव खत्री

उपकप्तान: मोहित गोयत

JAI vs PUN: DREAM11 टीम 2

JAI vs PUN DREAM 11 Prediction

रेडर: अर्जुन देशवाल, आकाश शिंदे

डिफेंडर: गौरव खत्री, अमन, अंकुश राठी

ऑलराउंडर: अबिनेश नादराजन, रेजा मीरबघेरी

कप्तान: अर्जुन देशवाल

उपकप्तान: गौरव खत्री

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.