Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11: पीकेएल सीजन 11 के लिए जयपुर पिंक पैंथर्स की संभावित स्टार्टिंग 7

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :August 26, 2024 at 3:15 PM
Modified at :August 26, 2024 at 3:28 PM
PKL 11: पीकेएल सीजन 11 के लिए जयपुर पिंक पैंथर्स की संभावित स्टार्टिंग 7

अर्जुन देशवाल इस बार टीम की कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं।

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) के दौरान जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम भी थोड़ी बदली-बदली सी नजर आ सकती है। इसकी वजह यह है कि इस बार कप्तान सुनील कुमार टीम का हिस्सा नहीं हैं। फ्रेंचाइजी ने उनको रिटेन नहीं किया था। इसी वजह से अर्जुन देशवाल को कप्तानी सौंपी जा सकती है जो पिछले कई सीजन से टीम का हिस्सा हैं।

जयपुर पिंक पैंथर्स ने पिछले सीजन प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर फिनिश किया था लेकिन इसके बावजूद टीम फाइनल में जगह नहीं बना पाई थी। इस बार टीम जरूर उससे बेहतर करना चाहेगी।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

अर्जुन देशवाल और विकाश कंडोला के ऊपर रहेगा रेडिंग का दारोमदार

अगर जयपुर के स्टार्टिंग सेवन की बात करें तो रेडिंग इस बार उनका और मजबूत हुआ है। विकाश कंडोला जैसा अनुभवी रेडर इस बार जयपुर के पास रहेगा। ऐसे में अर्जुन देशवाल और विकाश कंडोला की जोड़ी रेडिंग में खेलते हुए नजर आएगी। तीसरे रेडर के तौर पर श्रीकांत जाधव को खिलाया जा सकता है। इसके अलावा नीरज नरवाल का भी ऑप्शन जयपुर के पास है। कुल मिलाकर हम यह कह सकते हैं कि जयपुर पिंक पैंथर्स का रेडिंग डिपार्टमेंट इस बार काफी जबरदस्त नजर आ रहा है।

सुरजीत सिंह का अनुभव डिफेंस में आएगा काम

अब अगर बात डिफेंस की करें तो भले ही इस बार सुनील कुमार नहीं हैं लेकिन टीम ने सुरजीत सिंह को ऑक्शन के दौरान खरीद लिया था। ऐसे में वो सुनील कुमार की कमी को पूरा कर सकते हैं। केएस अभिषेक और अंकुश राठी को टीम ने पहले ही रिटेन कर लिया था। चौथे डिफेंडर के तौर पर अर्पित सरोहा और रवि कुमार में से किसी एक को आजमाया जा सकता है। हम कह सकते हैं कि डिफेंस में भी जयपुर पिंक पैंथर्स को कोई ज्यादा दिक्कत नहीं होने वाली है।

पीकेएल के 11वें सीजन के लिए जयपुर पिंक पैंथर्स की संभावित स्टार्टिंग 7:

रेडर्स – अर्जुन देशवाल, भरत और श्रीकांत जाधव।

डिफेंडर्स – केएस अभिषेक (लेफ्ट कवर), अंकुश राठी (लेफ्ट कॉर्नर), सुरजीत सिंह (राइट कवर) और अर्पित सरोहा (राइट कॉर्नर)।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.