Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11: जयपुर पिंक पैंथर्स vs दबंग दिल्ली मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग 7, हेड टू हेड और कहां देखें

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :November 21, 2024 at 4:17 PM (GMT+5:30)
Modified at :November 21, 2024 at 4:17 PM (GMT+5:30)
PKL 11: जयपुर पिंक पैंथर्स vs दबंग दिल्ली मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग 7, हेड टू हेड और कहां देखें

दोनों ही टीमों के बीच काफी जबरदस्त मैच होने की उम्मीद है।

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) का 70वां मैच जयपुर पिंक पैंथर्स और दबंग दिल्ली के बीच शुक्रवार 22 नवंबर को खेला जाएगा। दोनों ही टीमों का प्रदर्शन इस सीजन अच्छा रहा है और प्लेऑफ में जाने की तगड़ी दावेदार लग रही हैं। इसी वजह से एक जबरदस्त मुकाबला हमें देखने को मिल सकता है।

जयपुर पिंक पैंथर्स ने इस सीजन अभी तक 10 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें 6 मैचों में जीत मिली है और 3 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि एक मैच टाई रहा है। अंक तालिका में जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम छठे पायदान पर है। वहीं दूसरी तरफ दबंग दिल्ली ने 12 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें 5 मुकाबले में जीत मिली है और 5 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि दो मैच उनका टाई रहा है। पॉइंट्स टेबल में टीम इस वक्त सातवें पायदान पर है। आइए जानते हैं इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का कॉम्बिनेशन क्या रह सकता है और किन-किन खिलाड़ियों पर निगाहें रहने वाली हैं।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

PKL 11: जयपुर पिंक पैंथर्स का स्क्वाड

जयपुर पिंक पैंथर्स ने इस सीजन ना तो बहुत अच्छा खेल दिखाया है और ना ही बहुत खराब खेला है। टीम का प्रदर्शन मिला जुला रहा है और वो आसानी से प्लेऑफ की रेस में बने हुए हैं। टीम के लिए इस सीजन कप्तान अर्जुन देशवाल काफी जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। वो मात्र 10 ही मैचों में 108 रेड पॉइंट हासिल कर चुके हैं। पिछले मैच में टीम ने गत विजेता पुनेरी पलटन को रोमांचक मुकाबले में हरा दिया था। जयपुर की टीम चाहेगी कि जिस तरह पिछले मुकाबले में हर एक खिलाड़ी ने पॉइंट लिए थे, उसी तरह का परफॉर्मेंस आगे के मैचों में भी करें।

जयपुर पिंक पैंथर्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

अर्जुन देशवाल (रेडर), श्रीकांत जाधव (रेडर), नीरज नरवाल (रेडर), अंकुश राठी (लेफ्ट कॉर्नर), रेज़ा मीरबघेरी (लेफ्ट कवर), सुरजीत सिंह (राइट कवर) और लकी शर्मा (राइट कॉर्नर)।

PKL 11: दबंग दिल्ली का स्क्वाड

दबंग दिल्ली और उनके फैंस के लिए सबसे अच्छी खबर यही है कि नवीन कुमार मैट पर वापसी कर चुके हैं। पिछला मुकाबला उन्होंने खेला था और 9 पॉइंट भी लिए थे। भले ही दिल्ली यह मुकाबला जीत नहीं पाई थी लेकिन नवीन कुमार की वापसी से उनका कॉन्फिडेंस काफी बढ़ गया होगा।

टीम चाहेगी कि अब नवीन कुमार हर एक मुकाबला खेलें। उनके आने से आशु मलिक के ऊपर से काफी हद तक दबाव कम हो जाता है। हालांकि दबंग दिल्ली को अपने डिफेंस पर काम करने की जरूरत है। पिछले मुकाबले में टीम ने काफी पॉइंट लीक कर दिए थे।

दबंग दिल्ली की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

आशु मलिक (रेडर), नवीन कुमार (रेडर), विनय (रेडर), संदीप (लेफ्ट कवर), योगेश (राइट कॉर्नर), आशीष मलिक (लेफ्ट कॉर्नर),गौरव छिल्लर (ऑलराउंडर)।

इन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहे

जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम में सारा दारोमदार कप्तान अर्जुन देशवाल के ऊपर होगा। वो इस सीजन लगातार बेहतरीन खेल दिखा रहे हैं। इसके अलावा पिछले मैच के परफॉर्मेंस को देखते हुए अंकुश राठी से भी काफी उम्मीदें होंगी। जबकि दबंग दिल्ली की टीम आशु मलिक, योगेश दहिया और आशीष मलिक से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। इसके अलावा अब नवीन कुमार के ऊपर भी सारी निगाहें रहेंगी।

सफलता का मंत्र

जयपुर को अगर इस मैच में जीत हासिल करनी है तो उनके डिफेंडर्स को आशु मलिक और नवीन कुमार को ज्यादा पॉइंट नहीं देने होंगे। उन्होंने अगर इन दोनों रेडर्स को रोक लिया तो फिर काम आसान हो जाएगा। जबकि दबंग दिल्ली की जीत के लिए जरूरी है कि उनका डिफेंस अर्जुन देशवाल को रोककर रखे। जयपुर के लिए रेडिंग में वही ज्यादा बेहतर कर रहे हैं और अगर उन्हें मैट से बाहर रखा गया तो फिर दिल्ली का काम आसान हो जाएगा।

JAI vs DEL के बीच हेड टू हेड आंकड़े

जयपुर पिंक पैंथर्स ने अभी तक दो बार पीकेएल का टाइटल जीता है और दबंग दिल्ली ने सिर्फ एक ही ट्रॉफी जीती है। वहीं हेड टू हेड मैचों में भी जयपुर पिंक पैंथर्स का पलड़ा भारी रहा है। दोनों ही टीमों के बीच अभी तक पीकेएल इतिहास में कुल मिलाकर 22 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 12 मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स को जीत मिली है और सात मुकाबले दबंग दिल्ली ने जीते हैं। वहीं तीन मैच दोनों टीमों के बीच अभी तक टाई रहे हैं।

मैच– 22

जयपुर पिंक पैंथर्स ने जीता – 12

दबंग दिल्ली ने जीता – 7

टाई – 3

हाईएस्ट स्कोर – 57-48

न्यूनतम स्कोर – 21-21

क्या आप जानते हैं?

पटना पाइरेट्स के अलावा जयपुर पिंक पैंथर्स एकमात्र ऐसी टीम है, जिसने एक से ज्यादा बार पीकेएल का टाइटल जीता है। पटना ने तीन और जयपुर ने दो बार ये ट्रॉफी अपने नाम की है।

जयपुर पिंक पैंथर्स और दबंग दिल्ली के बीच मैच आप कहां देख सकते हैं?

दोनों टीमों के बीच आप ये मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा हॉटस्टार पर भी मुकाबलों का प्रसारण होगा।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

​

​

​

​

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.