Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11: जयपुर पिंक पैंथर्स vs गुजरात जायंट्स मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग 7, हेड टू हेड और कहां देखें

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :November 14, 2024 at 6:30 PM
Modified at :November 14, 2024 at 6:30 PM
PKL 11: जयपुर पिंक पैंथर्स vs गुजरात जायंट्स मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग 7, हेड टू हेड और कहां देखें

पिछले मैच में मिली धमाकेदार जीत के बाद गुजरात के हौसले बुलंद होंगे।

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) का 56वां मैच जयपुर पिंक पैंथर्स और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमें अपना पिछला मुकाबला जीतकर आ रही हैं। गुजरात जायंट्स ने जिस अंदाज में अपने पिछले मुकाबले में बंगाल वारियर्स को हराया था, उससे उनके हौसले काफी बुलंद होंगे।

गुजरात जायंट्स को लगातार सात मैचों में मिली हार के बाद पिछले मुकाबले में जाकर जीत मिली थी। उन्होंने सीजन का पहला मुकाबला जीता था और उसके बाद से अब जाकर जीते हैं। इसी वजह से टीम अंक तालिका में अभी सबसे निचले पायदान पर है। जबकि जयपुर पिंक पैंथर्स ने 8 में से 4 मैच जीते हैं, 3 मैच हारे हैं और एक मैच उनका टाई रहा है। अंक तालिका में दो बार की चैंपियन टीम सातवें पायदान पर है। आइए जानते हैं इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का कॉम्बिनेशन क्या रह सकता है और किन-किन खिलाड़ियों पर निगाहें रहने वाली हैं।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

PKL 11: जयपुर पिंक पैंथर्स का स्क्वाड

जयपुर पिंक पैंथर्स के लिए यह सीजन काफी मिला-जुला रहा है। टीम किसी मैच में काफी अच्छा खेल दिखाती है तो किसी मैच में उतना बेहतर नहीं कर पाती है। हालांकि कप्तान अर्जुन देशवाल लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने पिछले मुकाबले में 19 रेड पॉइंट्स हासिल करके टीम को जीत दिलाई थी। जयपुर की टीम अर्जुन देशवाल के ऊपर काफी ज्यादा डिपेंड है। अगर वो चलते हैं तो टीम जीत हासिल करती है, जिस मैच में वो फ्लॉप होते हैं, टीम भी फ्लॉप हो जाती है। ऐसे में जयपुर को इस चीज पर काम करने की जरूरत है।

जयपुर पिंक पैंथर्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

अर्जुन देशवाल (रेडर), विकाश कंडोला (रेडर), नीरज नरवाल (रेडर), अंकुश राठी (लेफ्ट कॉर्नर), रेज़ा मीरबघेरी (लेफ्ट कवर), सुरजीत सिंह (राइट कवर) और अर्पित सरोहा (राइट कॉर्नर)।

PKL 11: गुजरात जायंट्स का स्क्वाड

गुजरात जायंट्स की टीम अपने पिछले मुकाबले में एक चैंपियन की तरह खेली थी। ऐसा लग ही नहीं रहा था कि ये वही टीम है जो लगातार सात मैच हार चुकी है। रेडिंग में गुमान सिंह ने अकेले 17 पॉइंट्स लिए थे। जबकि डिफेंस में जितेंद्र यादव ने हाई फाइव लगाया था। गुमान सिंह के चलने की वजह से पूरी टीम काफी अलग नजर आ रही थी। गुजरात को अब जीत का टॉनिक मिल गया है। ऐसे में वो इसे आगे भी बरकरार रखना चाहेंगे। टीम को अगर जीत हासिल करनी है तो इसी तरह का परफॉर्मेंस करना होगा।

गुजरात जायंट्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

प्रतीक दहिया (रेडर), राकेश एचएस (रेडर), गुमान सिंह (रेडर), जितेंद्र यादव (लेफ्ट कॉर्नर), डी बालाजी (लेफ्ट कवर), मोहित (राइट कवर) और सोमबीर (राइट कॉर्नर)।

इन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहे

गुमान सिंह ने पिछले मुकाबले में जिस तरह का खेल दिखाया था, उसे देखते हुए हर किसी की निगाह इस मैच में उनके ऊपर ही रहने वाली है। अब देखने वाली बात होगी कि वो अपना पिछला परफॉर्मेंस दोहरा पाते हैं या नहीं। जबकि जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम में सारा दारोमदार कप्तान अर्जुन देशवाल के ऊपर होगा। वो इस सीजन लगातार बेहतरीन खेल दिखा रहे हैं।

सफलता का मंत्र

गुजरात जायंट्स को अगर जीत हासिल करनी है तो रेडर्स के पॉइंट्स लाने के अलावा उनके डिफेंडर्स को भी अहम काम करना होगा। उन्हें अर्जुन देशवाल को रोकना होगा। अगर टीम ने अर्जुन को ज्यादा पॉइंट नहीं दिए तो फिर जीतने के चांस बन सकते हैं। जबकि जयपुर पिंक पैंथर्स को अगर जीत हासिल करनी है तो फिर उन्हें गुमान सिंह और प्रतीक दहिया जैसे रेडर्स को रोकना होगा। इन्हें कम से कम पॉइंट देने होंगे।

JAI vs GUJ के बीच हेड टू हेड आंकड़े

गुजरात जायंट्स और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच अभी तक जितने भी मुकाबले खेले गए हैं, उसमें दोनों ही टीमों ने एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी है। दोनों ही टीमों ने अभी तक आपस में कुल मिलाकर 16 मैच खेले हैं जिसमें से गुजरात जायंट्स ने 6 मुकाबले जीते हैं और जयपुर पिंक पैंथर्स ने भी 6 ही मैचों में जीत हासिल की है। वहीं दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले टाई पर समाप्त हुए हैं।

मैच– 14

जयपुर पिंक पैंथर्स ने जीता – 6

गुजरात जायंट्स ने जीता – 6

टाई – 2

हाईएस्ट स्कोर – 51-51

न्यूनतम स्कोर – 18-20

क्या आप जानते हैं?

गुजरात जायंट्स की टीम पीकेएल में अभी तक दो बार फाइनल में जगह बना चुकी है। हालांकि उन्हें दोनों ही बार हार का सामना करना पड़ा था और टीम टाइटल नहीं जीत पाई थी।

गुजरात जायंट्स और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच मैच आप कहां देख सकते हैं?

दोनों टीमों के बीच आप ये मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा हॉटस्टार पर भी मुकाबलों का प्रसारण होगा।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

​

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.