Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11 में पटना पाइरेट्स के तीन तुरुप के इक्के

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :October 12, 2024 at 6:55 PM (GMT+5:30)
Modified at :October 12, 2024 at 6:55 PM (GMT+5:30)
PKL 11 में पटना पाइरेट्स के तीन तुरुप के इक्के

पटना पाइरेट्स की टीम में इस बार युवा खिलाड़ियों की भरमार है।

प्रो कबड्डी लीग में 3 बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स (Patna Pirates) PKL 11 में बहुत अलग नजर आ रही है। पटना पीकेएल इतिहास में कुल चार बार की फाइनलिस्ट रही है, लेकिन आठवें सीजन के बाद उसे दोबारा खिताबी भिड़ंत नसीब नहीं हो पाई है। यह टीम दसवें सीजन में भी प्लेऑफ में पहुंची थी, लेकिन सेमीफाइनल में पुनेरी पलटन के हाथों हारकर बाहर हो गई थी।

पटना पाइरेट्स के कोच अगले सीजन में भी नरेंदर रेडू ही बने रहेंगे, लेकिन टीम में कुछ नए और युवा खिलाड़ियों का आगमन जरूर हुआ है। 11वें सीजन में पटना अपना पहला मैच 21 अक्टूबर को पुनेरी पलटन से खेलेगी। तो चलिए जान लेते हैं कि वो कौन से तीन खिलाड़ी हैं जो पटना को चौथे खिताब की ओर ले जा सकते हैं।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

3. अंकित

अंकित पिछले सीजन ही पटना पाइरेट्स से जुड़ कर प्रो कबड्डी लीग में आए हैं और अपने पहले ही सीजन में उन्होंने 66 टैकल प्वाइंट्स बटोर कर एक उभरते हुए स्टार का दर्जा प्राप्त कर लिया है। अंकित इस बार भी राइट कॉर्नर डिफेंडर के तौर पर पाइरेट्स के डिफेंस को मजबूती दे रहे होंगे। आपको याद दिला दें कि पटना ने अंकित को इस बार रिटेन किया था और उनका युवा जोश एक बार फिर टीम को प्लेऑफ तक का सफर तय करवाने में अहम साबित हो सकता है।

2. सुधाकर एम

सुधाकर एम ने भी पिछले साल पटना पाइरेट्स के लिए खेलते हुए अपना पीकेएल डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने 103 रेड प्वाइंट्स हासिल किए। वो पिछले सीजन सचिन तंवर के सपोर्टिंग रेडर के तौर पर नजर आए, लेकिन पीकेएल 11 में उनका रोल एक मेन रेडर का रहेगा। उन्होंने कई बार मुश्किल परिस्थितियों से पटना के लिए मैच निकाला था और इस बार भी ऐसा ही कर सकते हैं।

उन्हें रेडिंग में मीतू शर्मा और युवा कबड्डी सीरीज से आए साहिल पाटिल का भी साथ मिल रहा होगा। टीम में जांग कुन ली भी होंगे, लेकिन सुधाकर एम इस बार लीड रेडरों में से का रोल निभा रहे होंगे, इसलिए उनके कंधों पर जिम्मेदारी बढ़ गई है।

1. जैंग कुन ली

जैंग कुन ली का आना पटना पाइरेट्स के लिए पीकेएल 11 में सबसे मजबूत कड़ी होगी। ली सीजन 7 के बाद प्रो कबड्डी लीग छोड़ कर चले गए थे और अपने आखिरी सीजन में उन्होंने पटना के लिए खेलते हुए कुल 63 प्वाइंट्स हासिल किए थे। अब यह दक्षिण कोरियाई प्लेयर फिर से पटना में आ गया है, जिनपर ऑक्शन में 17.5 लाख रुपये की बोली लगी थी। इस बात में कोई संदेह नहीं कि जैंग कुन इस बार पटना के लीड रेडर होंगे और कहीं ना कहीं उनका प्रदर्शन ही तय करेगा कि आखिर पटना 11वें सीजन में कहां तक पहुंच पाती है।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.