MUM vs TAM Dream11 Prediction, Dream11 स्टार्टिंग 7, कप्तान किसे चुनें, मैच 106, PKL 11
MUM vs TAM के मैच में इन खिलाडियों को अपनी Dream11 टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।
11 दिसंबर को प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में यू मुम्बा और तमिल थलाइवाज (MUM vs TAM) के बीच 106वां मैच खेला जाएगा। मुम्बा अभी 17 मैचों में 9 जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर मौजूद है, दूसरी ओर थलाइवाज 6 जीत दर्ज करने के बाद नौवें स्थान पर विराजमान है।
इस मैच में अजीत चौहान, मंजीत दहिया, सचिन तंवर और मोईन शफाघी जैसे नामी रेडर्स खेलते हुए नजर आ सकते हैं। डिफेंस पर नजर डालें तो सुनील कुमार, आमिर हुसैन बस्तामी, रिंकू और सोमबीर अपनी-अपनी टीम के लिए खूब सारे टैकल पॉइंट्स अर्जित करना चाहेंगे। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जो यू मुम्बा बनाम तमिल थलाइवाज मैच में Dream11 में आपको बहुत सारे फैंटेसी पॉइंट्स दिला सकते हैं।
मैच डिटेल्स
मैच: यू मुम्बा vs तमिल थलाइवाज
तारीख: 11 दिसंबर 2024, भारतीय समयानुसार रात 9 बजे
स्थान: पुणे
Catch Every Update, Anytime, Anywhere
MUM vs TAM पीकेएल 11: फैंटेसी टिप्स
यू मुम्बा के लिए अजीत चौहान सीजन में टॉप रेडर बने हुए हैं और पिछले मैच में अकेले दम पर 14 पॉइंट्स लाए थे। वहीं मंजीत और आमिरमोहम्मद जफरदानेश रेड के अलावा डिफेंस में भी योगदान दे रहे हैं। इस बीच रोहित राघव लगातार सब्स्टिट्यूट के तौर पर आकर यू मुम्बा के लिए मैच पलटने का काम कर रहे हैं।
तमिल थलाइवाज के लिए मोईन शफाघी लगातार वर्ल्ड-क्लास प्रदर्शन कर रहे हैं और पिछले मैच में 13 पॉइंट्स लाए थे। हिमांशु भी टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हो रहे हैं, जो पिछली भिड़ंत में कुल 7 अक लेकर आए थे। सौरभ फघारे ने ऑलराउंड प्रदर्शन करके दिखाया और डिफेंस में 6 टैकल पॉइंट्स लाकर आशीष ने कहर बरपाया था।
दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग सेवन:
यू मुम्बा की संभावित स्टार्टिंग सेवन:
अजीत चौहान, मंजीत, आमिरमोहम्मद जफरदानेश, सुनील कुमार, परवेश भैंसवाल, रिंकू और सोमबीर।
तमिल थलाइवाज की संभावित स्टार्टिंग सेवन:
मोईन शफाघी, सौरभ फाघारे, आशीष, रोनक, हिमांशु, आमिर हुसैन बस्तामी और नितेश कुमार।
MUM vs TAM: DREAM11 टीम 1

रेडर: अजीत चौहान, सौरभ फाघारे
डिफेंडर: रिंकू, सुनील कुमार
ऑलराउंडर: सोमबीर, मोईन शफाघी, हिमांशु
कप्तान: मोईन शफाघी
उपकप्तान: सोमबीर
MUM vs TAM: DREAM11 टीम 2

रेडर: अजीत चौहान, मंजीत
डिफेंडर: आमिर हुसैन बस्तामी
ऑलराउंडर: सोमबीर, मोईन शफाघी, आशीष, नितेश कुमार
कप्तान: अजीत चौहान
उपकप्तान: मोईन शफाघी
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
