Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11: नवीन कुमार और आशु मलिक बने दबंग दिल्ली के कप्तान, एक साथ लगाना चाहेंगे टीम की नैया पार

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :October 10, 2024 at 7:34 PM
Modified at :October 10, 2024 at 7:34 PM
PKL 11: नवीन कुमार और आशु मलिक बने दबंग दिल्ली के कप्तान, एक साथ लगाना चाहेंगे टीम की नैया पार

PKL 11 में दिल्ली की नजरें दूसरा खिताब जीतने पर होगी।

दबंग दिल्ली (Dabang Delhi) ने प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) के लिए नवीन कुमार और आशु मलिक, दोनों को अपना कप्तान नियुक्त कर दिया है। एक तरफ नवीन सीजन 6 से दिल्ली की टीम के लिए खेल रहे हैं, वहीं आशु की दिल्ली में एंट्री साल 2021 में हुई थी। दिल्ली ऐसी पहली टीम नहीं है, पिछले साल हरियाणा स्टीलर्स ने भी जयदीप दहिया और मोहित नांदल, दोनों को कप्तान नियुक्त किया था।

दबंग दिल्ली टीम ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के माध्यम से घोषणा करके बताया है कि नवीन और आशु अगले सीजन के लिए टीम के कप्तान होंगे। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, “चलिए अपने निडर लीडरों को सपोर्ट करते हैं, जो हमारी टीम को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार हैं।”

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

नवीन कुमार और आशु मलिक युवा हैं और बेहद जोशीले अंदाज में खेलते हैं और साथ ही टीम के नए कोच जोगिंदर नरवाल को भी अपने एग्रेसिव स्टाइल के लिए जाना जाता है। इस तिकड़ी के अंडर दबंग दिल्ली की टीम भी 11वें सीजन में आक्रामक स्टाइल की कबड्डी खेलते हुई दिख सकती है। आशु मलिक पिछले सीजन सबसे ज्यादा रेड प्वाइंट्स बटोरने वाले प्लेयर रहे, जिन्होंने कुल 276 रेड प्वाइंट्स हासिल किए थे।

दूसरी ओर नवीन कुमार सीजन की शुरुआत में ही चोटिल हो गए थे, जिसके कारण उन्हें आधे से ज्यादा सीजन मिस करना पड़ा था। मगर सीजन मिस करने से पहले ही वो पीकेएल के इतिहास में सबसे तेज 1,000 रेड प्वाइंट्स हासिल करने वाले खिलाड़ी बन चुके थे। उन्होंने यह कारनामा केवल 90 मैचों में कर दिखाया था, वहीं उनकी गैरमौजूदगी में आशु, दबंग दिल्ली के नए स्टार बनकर उभरे।

दिल्ली कब खेलेगी पहला मैच

PKL 11 में दबंग दिल्ली अपना पहला मैच 18 अक्टूबर को यू मुम्बा के खिलाफ खेलेगी। दिल्ली सीजन 8 की चैंपियन रही है और उसके बाद भी दोनों सीजन प्लेऑफ तक पहुंची है। दिल्ली सीजन 6 के बाद हर बार प्लेऑफ में पहुंची है, वहीं नवीन कुमार और आशु मलिक की लीडरशिप में दिल्ली के मैनेजमेंट को एक बार फिर प्लेऑफ और फिर फाइनल में पहुंचने की उम्मीद होगी।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.