Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11: टॉप 10 न्यू यंग प्लेयर्स (NYP) जिनपर रहेगी सबकी निगाहें

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :October 11, 2024 at 3:11 PM
Modified at :December 19, 2024 at 8:00 PM
PKL 11: टॉप 10 न्यू यंग प्लेयर्स (NYP) जिनपर रहेगी सबकी निगाहें

PKL 11 में ये सभी युवा खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से हर किसी का दिल जीत सकते हैं।

प्रो कबड्डी लीग (PKL) में हर सीजन कुछ युवा अपना जलवा बिखेरते हुए दिखते हैं। इनमें से जो अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाते हैं वो आगे चलकर लीग के दिग्गज भी बनते हैं। लीग में एक कैटेगिरी रखी जाती है जिसे न्यू यंग प्लेयर (NYP) कहा जाता है। इसमें टीमें कुछ खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ती हैं। इनमें से कोई खिलाड़ी सीजन में धमाल मचा जाता है।

पीकेएल 11वां सीजन (PKL 11) 18 अक्टूबर से शुरू हो रहा है और इस बार भी धमाल मचाने के लिए कुछ ऐसे ही NYP तैयार हैं। आइए एक नजर डालते हैं ऐसे ही 10 खिलाड़ियों पर।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

10. रितिक शर्मा

राइट रेडर रितिक शर्मा को जयपुर पिंक पैंथर्स ने साइन किया है। 20 साल के रितिक को साइन किया जाना थोड़ा चौंकाने वाला फैसला दिखता है क्योंकि उन्होंने घरेलू स्तर पर अधिक मैच नहीं खेले हैं। युवा कबड्डी सीरीज में उन्होंने केवल एक ही रेड की है जिसमें उन्हें एक प्वाइंट मिला है।

9. चंद्रा नाईक

21 साल के ऑलराउंडर चंद्रा नाईक को बेंगलुरु बुल्स ने साइन किया है। चंद्रा ने भी युवा कबड्डी सीरीज में हिस्सा ले रखा है। वह 2023 में इस टूर्नामेंट का हिस्सा बने थे। हालांकि, उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। कुल मिलाकर उन्होंने 14 मैचों में 30 प्वाइंट ही हासिल किए थे। इनमें से केवल छह प्वाइंट रेड में तो वहीं 24 प्वाइंट डिफेंस में आए थे।

8. जयेश महाजन

20 साल के ऑलराउंडर जयेश महाजन को यूपी योद्धाज ने अपने साथ जोड़ा है। जयेश ने युवा कबड्डी सीरीज में खेले 16 मैचों में 167 प्वाइंट्स अपने नाम किए हैं। प्रति मैच उनका औसत 10.43 का रहा है। उन्होंने 136 प्वाइंट रेड और 31 प्वाइंट डिफेंस में हासिल किए हैं। 10 साल की उम्र में कबड्डी खेलना शुरू करने वाले जयेश शुरुआत में राइट कॉर्नर डिफेंडर थे।

7. साहिल पाटिल

13 साल की उम्र में कबड्डी खेलना शुरू करने वाला महाराष्ट्र के रेडर साहिल पाटिल पटना पाइरेट्स का हिस्सा हैं। वह असलम इनामदार को अपनी प्रेरणा मानते हैं और उनकी तरह ही बोनस के माहिर बनना चाहते हैं। साहिल पढ़ाई में भी अच्छे रहे हैं और स्नातक किए हुए हैं। टच प्वाइंट लाना उनकी खासियत है।

6. धीरज बालमारे

महाराष्ट्र के करजत के रहने वाले धीरज बालमारे एक ऑलराउंडर हैं और इसी साल दिसंबर में वह अपना 21वां जन्मदिन मनाएंगे। राइट रेडर धीरज को तमिल थलाइवाज ने साइन किया है। धीरज की खासियत उनका जंप है और वह नवीन कुमार को अपना आदर्श मानते हैं। घरेलू स्तर पर उनका रेड स्ट्राइक-रेट लगभग 73 प्रतिशत है। वह प्रति मैच औसतन नौ प्वाइंट हासिल करते हैं।

5. साहिल नरवाल

हरियाणा स्टीलर्स की टीम का हिस्सा बने साहिल नरवाल राइट रेडर हैं और उनके पास अच्छा अनुभव है। 21 साल के साहिल ने युवा कबड्डी सीरीज के तीन संस्करणों में हिस्सा लिया है। उन्होंने प्रति मैच औसतन आठ प्वाइंट हासिल किए हैं और उनके नाम तकरीबन 300 प्वाइंट्स दर्ज हैं। रेडिंग में ही वह 288 प्वाइंट ले चुके हैं और उनका रेड स्ट्राइक-रेट लगभग 56 प्रतिशत का है।

4. अजीत चवान

19 साल के लेफ्ट रेडर अजीत चवान को यू मुंबा ने साइन किया है। पिछले साल ही उन्होंने युवा कबड्डी सीरीज में तहलका मचाया था और सीजन के बेस्ट रेडर रहे थे। 19 मैचों में अजीत ने 239 रेड प्वाइंट अपने नाम किए थे। प्रति मैच उनका औसत लगभग 13 और रेड स्ट्राइक-रेट लगभग 72 प्रतिशत का रहा था। उन्होंने 239 में से 190 प्वाइंट टच के जरिए हासिल किए थे।

3. चेतन साहू

तेलुगु टाइटंस ने 20 साल के रेडर चेतन साहू को अपनी टीम का हिस्सा बनाया है। चेतन 2022 में चर्चा में आए थे जब उन्होंने युवा कबड्डी सीरीज में बेंच से आते हुए 33 प्वाइंट हासिल कर लिए थे। इनमें से 32 प्वाइंट उन्होंने रेड में लिए थे। उनका प्रति मैच औसत प्वाइंट लगभग 13 और रेड स्ट्राइक-रेट 72 प्रतिशत का है।

2. गंगाराम

युवा कबड्डी सीरीज के सबसे धाकड़ ऑलराउंडर को यूपी योद्धाज ने साइन किया है। 21 साल के गंगाराम लेफ्ट कवर के तौर पर खेलते हैं, लेकिन रेडिंग भी उनकी कमाल की है। उन्होंने अपने भाई को देखकर कबड्डी खेलना शुरू किया था। रेडिंग में उनकी स्ट्राइक-रेट लगभग 67 प्रतिशत की है तो वहीं डिफेंस में भी उनकी स्ट्राइक-रेट लगभग 40 प्रतिशत की है।

1. लोकेश घोसलिया

केवल 19 साल की उम्र में ही लोकेश घोसलिया ने दिग्गज का तमगा हासिल कर लिया है। राइट कॉर्नर डिफेंडर लोकेश को यू मुंबा ने साइन किया है। लोकेश युवा कबड्डी सीरीज के सबसे बड़े डिफेंडर हैं। जयपुर के रहने वाले लोकेश ने लगभग 11 साल की उम्र में कबड्डी खेलना शुरू कर दिया था। उनके 50 प्रतिशत टैकल सफल रहते हैं। 

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.