Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

फजल अत्राचली के आने से डिफेंस हुआ मजबूत, PKL 11 से पहले नितिन धनकड़ ने कही बड़ी बात: Exclusive

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :October 15, 2024 at 5:32 PM (GMT+5:30)
Modified at :October 15, 2024 at 5:32 PM (GMT+5:30)
फजल अत्राचली के आने से डिफेंस हुआ मजबूत, PKL 11 से पहले नितिन धनकड़ ने कही बड़ी बात: Exclusive

युवा खिलाड़ी ने पिछले सीजन अपना डेब्यू करते हुए शानदार खेल दिखाया था।

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) के लिए बंगाल वारियर्स की टीम पूरी तरह से तैयार है। इस बार बंगाल की टीम काफी अलग नजर आ रही है। क्योंकि टीम में मनिंदर सिंह के अलावा फजल अत्राचली और नितेश कुमार जैसे दिग्गज डिफेंडर भी हैं। अगर मनिंदर सिंह नहीं चले तो फिर यह दोनों खिलाड़ी डिफेंस में टीम को संभाल सकते हैं।

इसी वजह से मनिंदर सिंह के ऊपर दबाव काफी कम हो जाएगा। इसके अलावा टीम में युवा रेडर नितिन धनकड़ भी हैं, जिन्होंने पिछले सीजन ही अपना डेब्यू किया था। इस दौरान नितिन ने 20 मैचों में 169 प्वॉइंट्स हासिल किए थे। एक बार फिर उन्हें रिटेन किया गया है।

नितिन धनकड़ ने नए सीजन के आगाज से पहले खेल नाउ से एक्सक्लूसिव बातचीत की और कई चीजों के बारे में बताया।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

डेब्यू सीजन को लेकर प्रतिक्रिया

नितिन धनकड़ डोमेस्टिक में बेहतर करके पीकेएल में आए हैं लेकिन उनका मानना है कि यहां पर ज्यादा कंपटीशन होता है। उन्होंने कहा “इतने बड़े लेवल पर जब आप खेलने लगते हैं तो कंपटीशन भी बढ़ जाता है। डोमेस्टिक में थोड़ा कम कंपटीशन रहता है। मुझे पीकेएल में डेब्यू करके काफी अच्छा लगा। काफी अच्छी टीम मुझे मिली। हमारे सीनियर मनिंदर भाई साहब भी बहुत अच्छे थे। कोच भी अच्छे थे। तो हमें अच्छा मौका मिला तो परफॉर्मेंस भी अच्छा दिया।”

पहले सीजन में खराब शुरूआत के बाद कैसे की वापसी

नितिन धनकड़ के लिए उनके पहले सीजन के शुरूआती कुछ मैच उतने अच्छे नहीं गए थे। पहले कुछ मैचों में वो उतना बेहतर नहीं कर पाए थे। हालांकि, इसके बाद युवा रेडर ने जबरदस्त वापसी की और 150 से ज्यादा प्वॉइंट ले लिए। उन्होंने बताया कि किस तरह खराब शुरुआत के बाद वो वापसी करने में कामयाब रहे थे।

नितिन ने कहा “मैच में हमसे जो गलतियां होती थी, उसे कोच साहब और मनिंदर भाई साहब हमें बताते थे। मुझे सलाह दी जाती थी कि अपने आपको शांत रखना है और परिस्थितियों के हिसाब से चीजों को हैंडल करना है। हमें धैर्य रखना होता था।”

यहां देखिए पूरा इंटरव्यू:

नए न्यू यंग प्लेयर्स के साथ कॉर्डिनेशन

बंगाल वारियर्स की टीम में नितिन के अलावा भी कई और बेहतरीन न्यू यंग प्लेयर हैं। नितिन के मुताबिक उनके साथ उनका कॉर्डिनेशन काफी शानदार है। उन्होंने इस बारे में कहा “सभी खिलाड़ी काफी अच्छी तरह से प्रैक्टिस कर रहे हैं। वो प्रैक्टिस में अपना पूरा एफर्ट डाल रहे हैं। यहां पर जो भी खिलाड़ी आता है, उन सबकी यही कोशिश रहती है कि खेलते वक्त अपना बेस्ट दें। सभी खिलाड़ियों के साथ मेरा तालमेल काफी अच्छा है। मुझे तो प्रैक्टिस में काफी मजा आ रहा है। हमारी काफी अच्छी प्रैक्टिस हो रही है।”

फजल अत्राचली के साथ खेलने को लेकर एक्साइटमेंट

बंगाल वारियर्स ने पीकेएल ऑक्शन के दौरान फजल अत्राचली को साइन किया था। फजल लीग के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। उन्होंने 400 टैकल प्वॉइंट लीग में हासिल किए हैं। कोई दूसरा डिफेंडर यह रिकॉर्ड अपने नाम नहीं कर पाया है। नितिन के आने के बाद बंगाल की टीम पहले से भी ज्यादा मजबूत हो गई है।

उन्होंने इस बारे में कहा “फजल अत्राचली के आने के बाद बंगाल वारियर्स का डिफेंस और भी मजबूत हो गया है। वो पूरी टीम को साथ लेकर चलते हैं और काफी सोच-समझकर खिलाते हैं। वो ज्यादा जल्दबाजी नहीं करते हैं और परिस्थितियों के हिसाब से सबको देखकर अच्छी तरह से खिलाते हैं। वो लीग के बेस्ट डिफेंडर हैं और उनके साथ खेलने में मजा आता है।”

फैंस की उम्मीदों का नहीं है कोई दबाव

नितिन ने पिछले सीजन जिस तरह का प्रदर्शन किया था, उसकी वजह से उनसे उम्मीदें काफी ज्यादा बढ़ गई हैं। एक युवा खिलाड़ी से जब ज्यादा उम्मीदें होती हैं तो उसका दबाव भी आ जाता है। हालांकि, नितिन के मुताबिक उनके ऊपर कोई दबाव नहीं है।

नितिन ने कहा “ऐसा कोई दबाव मेरे ऊपर नहीं रहता है। मैंने जितनी मेहनत की है, उसी हिसाब से परफॉर्मेंस भी करुंगा। मैदान में जाकर 100 प्रतिशत देना होता है। ग्राउंड पर उतरने के बाद ज्यादा इधर-उथर का नहीं सोचना रहता है। मुझे सिर्फ अपने पर फोकस रखना होता है और टीम की जीत में योगदान देना होता है।”

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.