Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11: सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, दोनों एलिमिनेटर के बाद

Nishant has been part of Khel Now since November 2024, covering Cricket and Kabaddi on the Hindi desk.
Published at :December 26, 2024 at 11:54 PM (GMT+5:30)
Modified at :December 26, 2024 at 11:54 PM (GMT+5:30)
PKL 11: सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, दोनों एलिमिनेटर के बाद

यूपी योद्धा ने जयपुर पिंक पैंथर्स और पटना पाइरेट्स ने यू मुम्बा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में 26 दिसंबर को दोनों एलिमिनेटर खेले गए और सेमीफाइनल की बची हुई दोनों टीमों का फैसला हुआ। पहले एलिमिनेटर में यूपी योद्धा ने जयपुर पिंक पैंथर्स को एकतरफा मुकाबले में 46-18 से हराया और दूसरे एलिमिनेटर में पटना पाइरेट्स ने यू मुम्बा को 31-23 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। 27 दिसंबर को पहले सेमीफाइनल में हरियाणा स्टीलर्स का सामना यूपी योद्धा और दूसरे सेमीफाइनल में दबंग दिल्ली का सामना पटना पाइरेट्स के खिलाफ होगा।

पहले एलिमिनेटर में यूपी योद्धा की तरफ से भवानी राजपूत ने सुपर 10 लगाया और मैच में 11 रेड पॉइंट के साथ एक टैकल पॉइंट भी लिया। डिफेंस में राइट कॉर्नर हितेश ने हाई 5 के साथ 6 टैकल पॉइंट लिए और कप्तान सुमित ने उनका बखूबी साथ देते हुए हाई 5 के साथ 5 टैकल पॉइंट लिए। जयपुर पिंक पैंथर्स की रेडिंग और डिफेंस दोनों फ्लॉप रही जिसकी वजह से उन्हें करारी हार का सामना करके टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। रेज़ा मीरबघेरी ने जयपुर की तरफ से मैच में सबसे ज्यादा 5 पॉइंट लिए।

दूसरे एलिमिनेटर में पटना पाइरेट्स की तरफ से अयान ने मैच में सबसे ज्यादा 10 पॉइंट लिए जिसमें 8 रेड और 2 टैकल पॉइंट थे। देवांक ने 8 रेड पॉइंट लिए और डिफेंस में गुरदीप ने हाई 5 लगाते हुए सबसे ज्यादा 5 टैकल पॉइंट लिए। कप्तान अंकित के नाम 3 टैकल पॉइंट रहे। यू मुम्बा की तरफ से रेडिंग और डिफेंस दोनों ही फ्लॉप रही जिसकी वजह से उन्हें भी टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। यू मुम्बा की तरफ से आमिरमोहम्मद ज़फरदानिश ने मैच में सबसे ज्यादा 7 पॉइंट लिए।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

ग्रीन बैंड की रेस में पटना पाइरेट्स के देवांक टॉप पर कायम

रेडर्स की लिस्ट में पटना पाइरेट्स के देवांक 23 मैच में 288 पॉइंट के साथ पहले स्थान पर कायम हैं। वहीं दबंग दिल्ली के आशु मलिक 22 मैच में 253 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। जयपुर पिंक पैंथर्स के अर्जुन देशवाल ने 23 मैच में 227 पॉइंट के साथ टूर्नामेंट का अंत किया और तीसरे स्थान पर रहे, वहीं यू मुम्बा के अजीत चव्हाण ने 23 मैच में 185 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर रहते हुए टूर्नामेंट का अंत किया। पटना पाइरेट्स के अयान लोचाब 23 मैच में 173 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

1. देवांक (पटना पाइरेट्स) – 288 पॉइंट्स

2. आशु मलिक (दबंग दिल्ली) – 253 पॉइंट्स   

3. अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 227 पॉइंट्स

4. अजीत चव्हाण (यू मुम्बा) – 185 पॉइंट्स

5. अयान (पटना पाइरेट्स) – 173 पॉइंट्स

ऑरेंज बैंड की रेस में टॉप पर कौन?

टॉप डिफेंडर की रेस में तमिल थलाइवाज के नितेश कुमार 22 मैच में 77 पॉइंट के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं। वहीं हरियाणा स्टीलर्स के मोहम्मदरजा शादलू 22 मैच में 76 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। बेंगलुरु बुल्स के नितिन रावल 22 मैच में 74 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर हैं, वहीं पटना पाइरेट्स के अंकित जागलान 23 मैच में 73 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। दबंग दिल्ली के योगेश दहिया 21 मैच में 71 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

1. नितेश कुमार (तमिल थलाइवाज) – 77 पॉइंट्स

2. मोहम्मदरजा शादलू (हरियाणा स्टीलर्स) – 76 पॉइंट्स  

3. नितिन रावल (बेंगलुरु बुल्स) – 74 पॉइंट्स 

4. अंकित (पटना पाइरेट्स) – 73 पॉइंट्स

5. योगेश (दबंग दिल्ली) – 71 पॉइंट्स 

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram. 

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.