Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11 से परदीप नरवाल हुए बाहर! बेंगलुरु बुल्स की मुश्किलों में हो सकता है इजाफा

Nishant has been part of Khel Now since November 2024, covering Cricket and Kabaddi on the Hindi desk.
Published at :November 12, 2024 at 2:17 PM
Modified at :November 12, 2024 at 2:17 PM
PKL 11 से परदीप नरवाल हुए बाहर! बेंगलुरु बुल्स की मुश्किलों में हो सकता है इजाफा

बेंगलुरु बुल्स के कप्तान परदीप नरवाल घुटने की तकलीफ की वजह से PKL 11 से बाहर हो सकते हैं।

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) के बीच बेंगलुरु बुल्स की टीम को बहुत बड़ा झटका लग सकता है। टीम के स्टार खिलाड़ी और कप्तान परदीप नरवाल घुटने की तकलीफ की वजह से 6 से 8 हफ़्तों के लिए बाहर हो सकते हैं और ऐसे में इस सीजन अब उनका खेलना काफी मुश्किल है। बंगाल वॉरियर्स के खिलाफ मैच में उन्हें बीच में ही बाहर होना पड़ा था और बाद में प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने अपनी समस्या के बारे में बताया था।

परदीप नरवाल फिलहाल अपनी बाएं घुटने के चोटिल होने की वजह से काफी मुश्किल में हैं जिसके कारण उन्हें अभी काफी संभल कर रहना पड़ेगा। हालांकि यह तकलीफ खिलाड़ियों के बीच काफी सामान्य है लेकिन फिर भी इसमें काफी देखभाल की जरूरत होती है ताकि इंजरी और ज्यादा न हो जाए। परदीप को इस चोट से उबरने के लिए 6 से 8 हफ़्तों की जरूरत होगी और उसके बाद वह फिर से ट्रेनिंग शुरू कर सकते हैं। हालांकि, मैट पर वापस लौटने में परदीप को 3 से 4 महीने लग सकते हैं।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

परदीप की बेंगलुरु बुल्स में वापसी कुछ खास नहीं रही

पिछले कुछ सीजन से यूपी योद्धा की टीम का हिस्सा रहे परदीप ने इस सीजन अपनी पहली पीकेएल टीम बेंगलुरु बुल्स में वापसी की थी, लेकिन उनका प्रदर्शन शुरुआती मैचों में कुछ ख़ास नहीं रहा। परदीप ने PKL 11 के 7 मैच में अभी तक सिर्फ एक सुपर 10 की मदद से 37 रेड पॉइंट ही हासिल किये थे और उनकी टीम की भी अंक तालिका में स्थिति कुछ ज्यादा अच्छी नहीं है।

बुल्स की टीम फिलहाल 8 मैच में सिर्फ 2 जीत के साथ 11वें स्थान पर है और परदीप के बाहर होने से उनकी प्लेऑफ की उम्मीदों को बहुत बड़ा झटका लगा है। बेंगलुरु बुल्स का अगला मैच 12 नवंबर को जयपुर पिंक पैंथर्स के खिलाफ होगा।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.