Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11: परदीप नरवाल का बड़ा खुलासा, बताया तेलुगू टाइटंस के खिलाफ बीच मैच बाहर होने का कारण

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :November 3, 2024 at 3:30 PM
Modified at :November 3, 2024 at 3:49 PM
PKL 11: परदीप नरवाल का बड़ा खुलासा, बताया तेलुगू टाइटंस के खिलाफ बीच मैच बाहर होने का कारण

बेंगलुरु बुल्स को हराकर PKL 11 अंक तालिका में तेलुगू टाइटंस पांचवें स्थान पर पहुंंच गई है।

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में लगातार चार हार के साथ शुरुआत करने वाली बेंगलुरु बुल्स को सीजन की पांचवीं हार मिली है। तेलुगू टाइटंस के खिलाफ 38-35 के करीबी अंतर से हार मिलने के बाद भी बेंगलुरु के कोच रणधीर सिंह सहरावत अधिक निराश नहीं दिखे।

रणधीर सिंह शुरू से अपनी टीम को लड़ते हुए देखना चाहते थे और इस मैच में उनकी टीम ने अच्छी लड़ाई की। दूसरी ओर टाइटंस का खेमा काफी खुश है क्योंकि उनकी टीम को सीजन की तीसरी जीत मिली है। आइए जानते हैं दोनों टीमों की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या-क्या कहा गया। 

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

डिफेंस में गलती नहीं होती तो जीत जाते – रणधीर सिंह

पहले हाफ में 11 प्वाइंट्स से पीछे होने के बाद बेंगलुरू बुल्स ने दूसरे हाफ में दमदार वापसी की थी। रणधीर के मुताबिक मैच काफी शानदार रहा और यदि डिफेंस में कुछ गलतियां नहीं होती तो मैच का परिणाम कुछ और होता।

उन्होंने कहा, “मैच काफी शानदार रहा जिसमें हमने पवन सहरावत को पूरी आजादी नहीं दी। अंत में सुरेंदर से गलती हुई क्योंकि अगर वो टैकल हो जाता तो मैच वहीं पलट जाता। हार-जीत चलती रहती है, लेकिन ऐसे मैचों में टीम के साथ ही देखने वालों को भी खूब मजा आता है।”

रेडर्स की गलती नहीं मान सकते – परदीप नरवाल

पहले हाफ में रेडिंग में केवल चार और डिफेंस में आठ प्वाइंट आने के बावजूद बेंगलुरु के कप्तान परदीप नरवाल का मानना है कि हार के लिए रेडर्स को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए।

परदीप ने कहा, “आज रेडर्स की गलती नहीं मान सकते। डिफेंस में सौरभ से कुछ गलतियां हुई जिससे उनकी लीड अधिक बढ़ गई। इसके बाद सुरेंदर से भी गलती हुई। कुल मिलाकर आज रेडर्स ने तो अच्छा काम कर दिया था। मुझे बाहर निकालना रणनीति का हिस्सा नहीं था। कोच साहब नए लड़कों को मौका देना चाहते थे, इसलिए में बाहर चला गया। मेरी जगह उन नए लड़कों ने अच्छा काम भी किया।”

हमारी टीम लड़ती रहेगी – हूडा

टाइटंस के कोच कृष्ण कुमार हूडा अपनी टीम की एक और जीत से काफी खुश दिखे। उन्होंने अपनी टीम की जरा सी भी आलोचना नहीं होने दी और हर सवाल पर अपने खिलाड़ियों का बचाव करते दिखे।

उन्होंने कहा, “हमारी टीम में 3-4 NYP खेल रहे हैं। डिफेंडर्स से अगर गलतियां हुई भी हैं तो प्वाइंट्स भी तो वही लेकर आए हैं। हमारा मकसद बस ये है कि हम लड़ते रहेंगे। पीछे नहीं हटेंगे और अपने फैंस को खुश करेंगे। आपको भी टाइटंस की टीम में पहले के सीजनों के हिसाब से बदलाव दिख रहा होगा।”

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.