PKL 11 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 10 तक

अर्जुन देशवाल और सुरिंदर गिल ने रेडिंग में कहर बरपाया।
22 अक्टूबर को PKL 11 में पहला मैच तेलुगू टाइटंस और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच हुआ, जिसमें जयपुर ने 52-22 के विशाल अंतर से जीत दर्ज कर ली है। वहीं दूसरी भिड़ंत यूपी योद्धा और बेंगलुरु बुल्स के बीच हुई, जिसमें यूपी ने 57-36 से बहुत बड़ी जीत दर्ज करके प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन में लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली है।
आज के मैचों में रेडर छाए रहे, हालांकि पवन सहरावत नहीं चक सके। जयपुर के लिए अर्जुन देशवाल ने एक ही मैच में 19 रेड प्वाइंट्स बटोरे और उन्हें अभिजीत मलिक का फिर से बढ़िया साथ मिला। आज के दूसरे मैच में यूपी के सुरेंदर गिल और भरत हुड्डा ने बेंगलुरु के डिफेंस की कमर तोड़ कर रख दी थी। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं कि आज के मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल, ग्रीन बैंड और ऑरेंज बैंड की रेस में क्या बदलाव हुए हैं।
PKL 11 पॉइंट्स टेबल

जयपुर पिंक पैंथर्स ने पीकेएल 11 में अपना लगातार दूसरा मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया है। जयपुर के अब 10 अंक हो गए हैं, लेकिन ज्यादा अंक हासिल करने के कारण वह अन्य टीमों से काफी आगे निकल गई है। वहीं लगातार दूसरी हार के बाद तेलुगू टाइटंस 7वें स्थान पर है, जिसके अभी पांच पॉइंट हैं। बेंगलुरु बुल्स अब हार की हैट्रिक लगा चुकी है, जिसका अभी एक अंक है और परदीप नरवाल की कप्तानी वाली टीम नौवें स्थान पर है। उसे यूपी ने बहुत बड़े अंतर से हराया है, जिसने अंक तालिका में 10 प्वाइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर कब्जा जमा लिया है।
ग्रीन बैंड की रेस में टॉप पर कौन?
PKL 11 में नौवें और 10वें मैच के बाद ग्रीन बैंड की रेस में उथल-पुथल मच गई है। अर्जुन देशवाल ने एक ही मैच में 19 अंक बटोरे, जिससे वो टॉप पर आ गए हैं और उनके कुल पॉइंट्स 34 हो गए हैं। दूसरे स्थान पर पवन सहरावत हैं, जिनके नाम अभी 29 रेड पॉइंट्स हैं। बेंगलुरु बुल्स के लिए सुपर-10 स्कोर करने वाले परदीप नरवाल अब 28 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर आ गए हैं। चौथे और पांचवें स्थान पर क्रमशः सुरेंदर गिल और विजय मलिक मौजूद हैं, जिनके अभी 19 और 15 रेड पॉइंट्स हैं।
1. अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 34 पॉइंट्स
2. पवन सहरावत (तेलुगू टाइटंस) – 29 पॉइंट्स
3. परदीप नरवाल (बेंगलुरु बुल्स) – 28 पॉइंट्स
4. सुरेंदर गिल (यूपी योद्धा) – 19 पॉइंट्स
5. विजय मलिक (तेलुगू टाइटंस) – 15 पॉइंट्स
ऑरेंज बैंड की रेस में टॉप पर कौन?
आज के मैचों के बाद ऑरेंज बैंड की रेस में पहले स्थान पर अब भी पुनेरी पलटन के गौरव खत्री विराजमान हैं, जिनके अभी 13 टैकल पॉइंट्स हैं। मगर अन्य स्थानों के लिए रेस दिलचस्प बन गई है। यूपी योद्धा के सुमित अब 11 टैकल पॉइंट्स के साथ दूसरे, वहीं पुणे के अमन तीसरे स्थान पर बने हुए हैं, जो अब तक 10 टैकल पॉइंट्स अर्जित कर चुके हैं। चौथे और पांचवें स्थान पर क्रमशः सुरिंदर सिंह और नितिन रावल हैं, जो दोनों ही बेंगलुरु बुल्स के लिए खेलते हैं। उनके अभी क्रमशः 8 और 7 टैकल पॉइंट्स हैं।
1. गौरव खत्री (पुनेरी पलटन) – 13 पॉइंट्स
2. सुमित (यूपी योद्धा) – 11 पॉइंट्स
3. अमन (पुनेरी पलटन) – 10 पॉइंट्स
4. सुरिंदर सिंह (बेंगलुरु बुल्स) – 8 पॉइंट्स
5. नितिन रावल (बेंगलुरु बुल्स) – 7 पॉइंट्स
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
- John Cena को सबसे ज्यादा बार हराने वाले टॉप 10 WWE सुपरस्टार्स
- IPL 2026 के ऑक्शन से बाहर होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
- IND vs SA Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, दूसरा वनडे मैच
- Survivor Series 2025 में CM Punk पर किसने किया हमला? यहां जानिए WWE के मेंस वॉरगेम्स मैच का पूरा सच
- WWE Survivor Series 2025 Results: रोमन रेंस की टीम को धोखे से मिली हार, जॉन सीना का टाइटल रन हुआ समाप्त
- John Cena को सबसे ज्यादा बार हराने वाले टॉप 10 WWE सुपरस्टार्स
- IPL 2026 के ऑक्शन से बाहर होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
- WPL 2026 के ऑक्शन में अनसोल्ड हुए पांच चौंकाने वाले नाम
- WPL 2026 के ऑक्शन में बिके पांच सबसे महंगे खिलाड़ी
- महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने वाली टीमों की लिस्ट