PKL 11 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 112 तक

तेलुगु टाइटंस और दबंग दिल्ली ने अपने-अपने मुकाबले जीते।
प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में 14 दिसंबर को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में तेलुगु टाइटंस ने गुजरात जायंट्स को 36-32 से हराया और अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गए। दूसरे मैच में दबंग दिल्ली ने हरियाणा स्टीलर्स को 44-37 से हराया और अंक तालिका में दूसरे स्थान पर कायम हैं।
पहले मैच में तेलुगु टाइटंस की तरफ से कप्तान पवन सहरावत ने सुपर 10 लगाया और 12 रेड पॉइंट लिए। उनके अलावा रेडिंग में विजय मलिक ने 8 और आशीष नरवाल ने 5 पॉइंट लिए। हालाँकि डिफेंस में तेलुगु टाइटंस की तरफ से किसी ने 2 से ज्यादा टैकल पॉइंट नहीं लिए। गुजरात जायंट्स की तरफ से राकेश ने सुपर 10 लगाया और 10 रेड पॉइंट लिए, वहीं कप्तान गुमान सिंह ने भी 9 रेड पॉइंट लिए लेकिन गुजरात की डिफेंस भी फ्लॉप ही रही।
दूसरे मैच में दबंग दिल्ली की तरफ से कप्तान आशु मलिक ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सुपर 10 लगाया और 15 रेड पॉइंट लिए, वहीं नवीन कुमार ने 7 रेड पॉइंट लिए। डिफेंस में लेफ्ट कॉर्नर आशीष ने हाई 5 लगाया और 5 टैकल पॉइंट लिए एवं उनके अलावा राइट कॉर्नर योगेश ने 4 टैकल पॉइंट लिए।
हरियाणा स्टीलर्स की तरफ मोहम्मदरजा शादलू ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 9 पॉइंट लिए जिसमें 6 रेड और 3 टैकल पॉइंट थे, लेकिन उनके अलावा आज हरियाणा की तरफ से किसी ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
PKL 11 पॉइंट्स टेबल:

पीकेएल 11 अंक तालिका में हरियाणा स्टीलर्स 20 मैच में 15 जीत और 78 पॉइंट के साथ टॉप पर कायम है। दबंग दिल्ली की टीम 19 मैच में 10 जीत और 66 पॉइंट के साथ दूसरे और तेलुगु टाइटंस 20 मैच में 11 जीत और 60 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। गुजरात जायंट्स की टीम 19 मैच में सिर्फ 5 जीत और 35 पॉइंट के साथ 11वें स्थान पर बनी हुई है।
ग्रीन बैंड की रेस में पटना पाइरेट्स के देवांक टॉप पर कायम
रेडर्स की लिस्ट में पटना पाइरेट्स के देवांक 18 मैच में 233 पॉइंट के साथ पहले स्थान पर कायम हैं। वहीं दबंग दिल्ली के आशु मलिक 19 मैच में 211 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। जयपुर पिंक पैंथर्स के अर्जुन देशवाल 18 मैच में 183 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं, वहीं तेलुगु टाइटंस के विजय मलिक 20 मैच में 160 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। यू मुम्बा के अजीत चव्हाण 18 मैच में 153 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर चले गए हैं।
1. देवांक (पटना पाइरेट्स) – 233 पॉइंट्स
2. आशु मलिक (दबंग दिल्ली) – 211 पॉइंट्स
3. अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 183 पॉइंट्स
4. विजय मलिक (तेलुगु टाइटंस) – 160 पॉइंट्स
5. अजीत चव्हाण (यू मुम्बा) – 153 पॉइंट्स
ऑरेंज बैंड की रेस में टॉप पर कौन?
टॉप डिफेंडर की रेस में हरियाणा स्टीलर्स के मोहम्मदरजा शादलू 20 मैच में 67 पॉइंट के साथ पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं बेंगलुरु बुल्स के नितिन रावल 19 मैच में 66 पॉइंट के साथ अब दूसरे स्थान पर हैं। हरियाणा स्टीलर्स के राहुल सेतपाल 20 मैच में 59 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। पटना पाइरेट्स के अंकित 18 मैच में 57 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर हैं और दबंग दिल्ली के योगेश भी 18 मैच में 57 पॉइंट के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।
1. मोहम्मदरजा शादलू (हरियाणा स्टीलर्स) – 67 पॉइंट्स
2. नितिन रावल (बेंगलुरु बुल्स) – 66 पॉइंट्स
3. राहुल सेतपाल (हरियाणा स्टीलर्स) – 59 पॉइंट्स
4. अंकित (पटना पाइरेट्स) – 57 पॉइंट्स
5. योगेश (दबंग दिल्ली) – 57 पॉइंट्स
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.