Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 124 तक

Nishant has been part of Khel Now since November 2024, covering Cricket and Kabaddi on the Hindi desk.
Published at :December 21, 2024 at 7:45 AM (GMT+5:30)
Modified at :December 21, 2024 at 7:45 AM (GMT+5:30)
PKL 11 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 124 तक

जयपुर पिंक पैंथर्स ने प्लेऑफ में प्रवेश किया, तेलुगु टाइटंस जीत के बावजूद टॉप 6 की दौड़ से बाहर।

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में 20 दिसंबर को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स ने बंगाल वॉरियर्स को 31-28 से हराया और प्लेऑफ में प्रवेश करने वाली पांचवीं टीम बनी। दूसरे मैच में तेलुगु टाइटंस ने पुनेरी पलटन को 48-36 से हराया लेकिन इसके बावजूद प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। पुनेरी पलटन भी टॉप 6 की दौड़ से बाहर हो गई।

पहले मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स की तरफ से कप्तान अर्जुन देशवाल ने सबसे ज्यादा 9 रेड पॉइंट लिए, वहीं डिफेंस में रेजा मीरबघेरी ने सबसे ज्यादा 4 टैकल पॉइंट लिए। अभिजीत मलिक ने मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 7 पॉइंट लिए। बंगाल वॉरियर्स की तरफ से प्रणय राणे ने 8 और अर्जुन राठी ने 7 रेड पॉइंट लिए, लेकिन डिफेंस फ्लॉप रही और सबसे ज्यादा 4 टैकल पॉइंट वैभव गरजे ने लिए।

दूसरे मैच में तेलुगु टाइटंस की तरफ से कप्तान पवन सहरावत ने सुपर 10 के साथ 14 रेड पॉइंट लिए और आशीष नरवाल ने उनका बखूबी साथ देकर 11 पॉइंट लिए जिसमें 8 रेड और 3 टैकल पॉइंट थे। डिफेंस में राइट कॉर्नर अंकित ने हाई 5 के साथ 6 टैकल पॉइंट लिए। पुनेरी पलटन की तरफ से सब्स्टीट्यूट के तौर पर आये वी. अजीत ने मैच में सबसे ज्यादा 10 पॉइंट लिए, वहीं आर्यवर्द्धन नवाले ने 8 रेड पॉइंट लिए। डिफेंस में लेफ्ट कॉर्नर अमन ने सबसे ज्यादा 4 टैकल पॉइंट लिए।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

PKL 11 पॉइंट्स टेबल:

PKL 11 Points Table after match 124
PKL 11 Points Table after match 124

पीकेएल 11 अंक तालिका में हरियाणा स्टीलर्स टॉप पर कायम है। जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम 21 मैच में 12 जीत और 69 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गई और प्लेऑफ में जगह बनाया। तेलुगु टाइटंस की टीम 22 मैच में 12 जीत और 66 पॉइंट के साथ सातवें एवं पुनेरी पलटन 21 मैच में 8 जीत और 55 पॉइंट के साथ आठवें स्थान पर है। बंगाल वॉरियर्स की टीम 21 मैच में सिर्फ 5 जीत और 41 पॉइंट के साथ 10वें स्थान पर कायम है।

ग्रीन बैंड की रेस में पटना पाइरेट्स के देवांक टॉप पर कायम

रेडर्स की लिस्ट में पटना पाइरेट्स के देवांक 21 मैच में 270 पॉइंट के साथ पहले स्थान पर कायम हैं। वहीं दबंग दिल्ली के आशु मलिक 20 मैच में 227 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। जयपुर पिंक पैंथर्स के अर्जुन देशवाल 21 मैच में 215 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर हैं, वहीं यू मुम्बा के अजीत चव्हाण 20 मैच में 173 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर बने हुए हैं। तेलुगु टाइटंस के विजय मलिक 22 मैच में 172 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

1. देवांक (पटना पाइरेट्स) – 270 पॉइंट्स

2. आशु मलिक (दबंग दिल्ली) – 227 पॉइंट्स   

3. अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 215 पॉइंट्स

4. अजीत चव्हाण (यू मुम्बा) – 173 पॉइंट्स

5. विजय मलिक (तेलुगु टाइटंस) – 172 पॉइंट्स

ऑरेंज बैंड की रेस में टॉप पर कौन?

टॉप डिफेंडर की रेस में हरियाणा स्टीलर्स के मोहम्मदरजा शादलू 21 मैच में 71 पॉइंट के साथ पहले स्थान पर मौजूद हैं। वहीं बेंगलुरु बुल्स के नितिन रावल 20 मैच में 70 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। तमिल थलाइवाज के नितेश कुमार 20 मैच में 69 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं और पटना पाइरेट्स के अंकित जागलान अब 21 मैच में 68 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर कायम हैं। दबंग दिल्ली के योगेश दहिया 19 मैच में 66 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद हैं।

1. मोहम्मदरजा शादलू (हरियाणा स्टीलर्स) – 71 पॉइंट्स 

2. नितिन रावल (बेंगलुरु बुल्स) – 70 पॉइंट्स 

3. नितेश कुमार (तमिल थलाइवाज) – 69 पॉइंट्स

4. अंकित (पटना पाइरेट्स) – 68 पॉइंट्स

5. योगेश (दबंग दिल्ली) – 66 पॉइंट्स 

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram. 

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.