Khel Now logo
HomeSportsHockey WCLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 32 तक

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :November 4, 2024 at 12:00 AM
Modified at :November 4, 2024 at 12:00 AM
PKL 11 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 32 तक

डिफेंडिंग चैंपियन पुनेरी पलटन टॉप पोजिशन पर आ गई है।

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में रविवार को हुए दोनों मैच काफी शानदार रहे। पहले मुकाबले में बंगाल वारियर्स ने हरियाणा स्टीलर्स को हरा दिया। बंगाल की टीम ने सीजन सात के बाद पहली बार हरियाणा स्टीलर्स को पीकेएल में हराया है। वहीं दूसरे मैच में पुनेरी पलटन ने यू मुम्बा को मात दे दी। इस तरह अब पुनेरी पलटन की टीम अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है।

बंगाल वारियर्स के लिए मैच में मनिंदर सिंह ने बेहतरीन कमबैक किया। उन्होंने इस सीजन का अपना पहला सुपर-10 लगाया और इसी वजह से टीम मैच जीतने में कामयाब रही। जबकि कप्तान फजल अत्राचली ने भी 4 प्वॉइंट डिफेंस में लिए। दूसरे मैच में पुनेरी पलटन के लिए उनके कप्तान असलम ईनामदार ने सुपर-10 लगाया। उन्हें मोहित गोयत का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने कुल मिलाकर 9 प्वॉइंट्स लिए। जबकि डिफेंस में गौरव खत्री ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए 7 प्वॉइंट्स हासिल किए।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

PKL 11 पॉइंट्स टेबल:

PKL 11 Points Table after match 32
PKL 11 Points Table after match 32

अंक तालिका की अगर बात करें तो पुनेरी पलटन अब चार जीत के साथ पहले पायदान पर आ गई है। जबकि, बंगाल वारियर्स की टीम दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। यू मुम्बा की टीम अंक तालिका में 9वें पायदान पर है और हरियाणा स्टीलर्स की टीम हार के बावजूद टॉप-5 में मौजूद है। बड़ा झटका तमिल थलाइवाज की टीम को लगा है जो अब दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। यूपी योद्धा की टीम पहले की तरह अभी भी तीसरे नंबर पर मौजूद है।

ग्रीन बैंड की रेस में टॉप पर कौन?

रेडर्स की लिस्ट में तेलुगु टाइटंस के कप्तान पवन सेहरावत टॉप पर मौजूद हैं। उनके कुल मिलाकर 65 प्वॉइंट्स हैं। जबकि दूसरे नंबर पर दबंग दिल्ली के आशु मलिक हैं जिनके 64 प्वॉइंट्स हैं। पटना पाइरेट्स के युवा रेडर देवांक 5 मैचों में 61 प्वॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। नरेंद्र कंडोला चौथे और भरत हूडा पांचवें पायदान पर हैं।

1. पवन सहरावत (तेलुगू टाइटंस) – 65 पॉइंट्स

2. आशु मलिक (दबंग दिल्ली) – 64 पॉइंट्स

3. देवांक (पटना पाइरेट्स) – 61 पॉइंट्स

4. नरेंदर कंडोला (तमिल थलाइवाज) – 50 पॉइंट्स

5. भरत हूडा (यूपी योद्धा) – 49 पॉइंट्स

ऑरेंज बैंड की रेस में टॉप पर कौन?

आरेंज बैंड की रेस में पुनेरी पलटन के राइट कॉर्नर स्पेशलिस्ट गौरव खत्री टॉप पर बने हुए हैं। उन्होंने जिस तरह का प्रदर्शन यू मुम्बा के खिलाफ किया। उसकी वजह से उन्होंने पहले नंबर पर अपनी स्थिति को काफी मजबूत कर लिया है। दूसरे नंबर पर मौजूद नितिन रावल के 22 अंक हैं और वो गौरव खत्री से काफी पीछे हैं।

1. गौरव खत्री (पुनेरी पलटन) – 28 पॉइंट्स

2.नितिन रावल (बेंगलुरू बुल्स) – 22 पॉइंट्स

3. सुमित (यूपी योद्धा) – 22 पॉइंट्स

4. फजल अत्राचली (बंगाल वारियर्स) – 18 पॉइंट्स

5. अंकित (पटना पाइरेट्स) – 16 पॉइंट्स

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add to Preferred Sources

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.