Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 48 तक

Nishant has been part of Khel Now since November 2024, covering Cricket and Kabaddi on the Hindi desk.
Published at :November 12, 2024 at 1:47 AM
Modified at :November 12, 2024 at 1:47 AM
PKL 11 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 48 तक

हरियाणा स्टीलर्स अंक तालिका के टॉप पर पहुंची, पटना पाइरेट्स की एकतरफा जीत।

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में 11 नवंबर को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में पटना पाइरेट्स ने एकतरफा तरीके से गुजरात जायंट्स को 40-27 से हराया, वहीं दूसरे मैच में हरियाणा स्टीलर्स ने यू मुम्बा को 48-39 से हराया और अंक तालिका में पुनेरी पलटन से ऊपर पहले स्थान पर पहुंच गई है। पटना पाइरेट्स की टीम जीत के साथ सातवें से सीधे चौथे स्थान पर पहुंच गई है। 

पहले मैच में पटना पाइरेट्स के लेफ्ट रेडर अयान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच में 10 पॉइंट (8 रेड और 2 टैकल) हासिल किये, वहीं डिफेंस में राइट कवर दीपक ने सभी को प्रभावित करते हुए 4 टैकल पॉइंट हासिल किये। रेडिंग में अयान के अलावा देवांक ने 6 और संदीप ने 5 पॉइंट लिए। गुजरात जायंट्स की तरफ से रेडिंग में आज सभी खिलाड़ी फ्लॉप रहे और किसी भी रेडर ने 5 से ज्यादा पॉइंट नहीं लिए। डिफेंस में सिर्फ राइट कवर मोहित ही 4 टैकल पॉइंट लेकर प्रभावित कर सके।

दूसरे मैच में हरियाणा स्टीलर्स की तरफ से विशाल ताते और शिवम पटारे ने रेडिंग में सुपर 10 लगाया। इन दोनों रेडरों के शानदार प्रदर्शन के बीच मोहम्मदरज़ा शादलू ने भी मैच में जबरदस्त ऑलराउंड प्रदर्शन किया और हाई 5 के साथ मैच में 10 पॉइंट लिए, जिसमें 6 टैकल और 4 रेड पॉइंट शामिल थे। राइट कॉर्नर राहुल ने भी बढ़िया प्रदर्शन किया और 4 टैकल पॉइंट लिए। यू मुम्बा की तरफ से अजीत चव्हाण ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मैच में 18 पॉइंट (17 रेड और 1 टैकल) लिए, लेकिन साथी खिलाड़ियों से उन्हें सहयोग नहीं मिला और इसी वजह से यू मुम्बा को एकतरफा हार का सामना करना पड़ा।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

PKL 11 पॉइंट्स टेबल:

PKL 11 Points Table after U Mumba vs Haryana Steelers
PKL 11 Points Table after match 48

पीकेएल 11 अंक तालिका में हरियाणा स्टीलर्स 8 मैच में 6 जीत के साथ टॉप पर पहुंच गई है, वहीं पुनेरी पलटन दूसरे और यू मुम्बा तीसरे स्थान पर है। पटना पाइरेट्स की टीम 8 मैच में 5 जीत के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है, वहीं 8 मैच में सिर्फ 1 जीत के साथ गुजरात जायंट्स की टीम आखिरी स्थान पर बनी हुई है।

ग्रीन बैंड की रेस में आशु मलिक अभी भी टॉप पर

रेडर्स की लिस्ट में आशु मलिक अभी भी 97 पॉइंट के साथ टॉप पर हैं, लेकिन दूसरे स्थान पर अब पटना पाइरेट्स के देवांक 93 पॉइंट के साथ पहुंच गए हैं। पवन सहरावत 88 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर हैं, वहीं यू मुम्बा के अजीत चव्हाण 83 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। जयपुर पिंक पैंथर्स के अर्जुन देशवाल 73 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

1. आशु मलिक (दबंग दिल्ली) – 97 पॉइंट्स

2. देवांक (पटना पाइरेट्स) – 93 पॉइंट्स

3. पवन सहरावत (तेलुगु टाइटंस) – 88 पॉइंट्स

4. अजीत चव्हाण (यू मुम्बा) – 83 पॉइंट्स

5. अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 73 पॉइंट्स

ऑरेंज बैंड की रेस में टॉप पर कौन?

टॉप डिफेंडर की रेस में पुनेरी पलटन के गौरव खत्री 33 पॉइंट के साथ टॉप पर बने हुए हैं, वहीं यूपी योद्धा के सुमित 29 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। हरियाणा स्टीलर्स के मोहम्मदरज़ा शादलू 28 पॉइंट के साथ सीधे तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। बेंगलुरु बुल्स के नितिन रावल 26 पॉइंट के साथ चौथे और बंगाल वॉरियर्स के फज़ल अत्राचली 7 मैच में 25 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

1. गौरव खत्री (पुनेरी पलटन) – 33 पॉइंट्स

2. सुमित (यूपी योद्धा) – 29 पॉइंट्स

3. मोहम्मदरज़ा शादलू (हरियाणा स्टीलर्स) – 28 पॉइंट्स

4. नितिन रावल (बेंगलुरु बुल्स) – 26 पॉइंट्स

5. फजल अत्राचली (बंगाल वॉरियर्स) – 25 पॉइंट्स

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.