Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 54 तक

Nishant has been part of Khel Now since November 2024, covering Cricket and Kabaddi on the Hindi desk.
Published at :November 15, 2024 at 7:06 AM (GMT+5:30)
Modified at :November 15, 2024 at 7:06 AM (GMT+5:30)
PKL 11 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 54 तक

यूपी योद्धा और यू मुम्बा को जीत के बाद अंक तालिका में हुआ जबरदस्त फायदा।

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में 14 नवंबर को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में यूपी योद्धा ने तेलुगु टाइटंस को 40-34 से हराया और लगातार चार मैच में हार के बाद पहली जीत दर्ज की। दूसरे मैच में यू मुम्बा ने तमिल थलाइवाज को 35-32 से हराया और अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

पहले मैच में यूपी योद्धा की तरफ से भरत हूडा और भवानी राजपूत ने सुपर 10 लगाया एवं टीम की जीत में अहम योगदान दिया। भरत ने मैच में 11 रेड पॉइंट लिए, वहीं भवानी ने 10 रेड पॉइंट लेने के अलावा 2 टैकल पॉइंट भी लिए। डिफेंस में राइट कवर हितेश ने 4 टैकल पॉइंट लिए, वहीं कप्तान सुमित ने 3 टैकल पॉइंट हासिल किये। तेलुगु टाइटंस की तरफ से विजय मलिक ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मैच में 15 रेड पॉइंट लिए, लेकिन कप्तान पवन सहरावत के 12वें मिनट में ही बाहर जाने की वजह से तेलुगु टाइटंस को नुकसान हुआ।

दूसरे मैच में यू मुम्बा की तरफ से मंजीत ने मैच में सबसे ज्यादा 10 पॉइंट लिए, जिसमें 8 रेड और 2 टैकल पॉइंट थे। उनके अलावा अजीत चव्हाण ने 8 रेड पॉइंट हासिल किये। तमिल थलाइवाज की तरफ से लेफ्ट कॉर्नर नितेश कुमार ने प्रभावित किया और हाई 5 के साथ 6 टैकल पॉइंट लिए, लेकिन बाकी खिलाड़ी फ्लॉप रहे और इसी वजह से अंत में तमिल थलाइवाज की टीम को करीबी हार का सामना करना पड़ा।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

PKL 11 पॉइंट्स टेबल:

PKL 11 Points Table, after Tamil Thalaivas vs U Mumba
PKL 11 Points Table, after match 54

पीकेएल 11 अंक तालिका में हरियाणा स्टीलर्स टॉप पर कायम है, वहीं यू मुम्बा की टीम एक स्थान के फायदे से दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। यूपी योद्धा की टीम जीत के साथ 10वें से आठवें स्थान पर पहुंच गई है। तेलुगु टाइटंस की टीम हार के बावजूद छठे स्थान पर ही है, वहीं तमिल थलाइवाज की टीम 9 मैच में पांचवीं हार के साथ एक स्थान के नुकसान से 10वें स्थान पर खिसक गई है।

ग्रीन बैंड की रेस में आशु मलिक की जबरदस्त बढ़त कायम

रेडर्स की लिस्ट में आशु मलिक 10 मैच में 114 पॉइंट के साथ टॉप पर बने हुए हैं और पटना पाइरेट्स के देवांक 100 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। आज के मैच में 4 पॉइंट की बदौलत पवन सहरावत 9 मैच में 92 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, वहीं जयपुर पिंक पैंथर्स के अर्जुन देशवाल अब 91 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर हैं और यू मुम्बा के अजीत चव्हाण 10 मैच में 91 पॉइंट के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर ही हैं।

1. आशु मलिक (दबंग दिल्ली) – 114 पॉइंट्स

2. देवांक (पटना पाइरेट्स) – 100 पॉइंट्स

3. पवन सहरावत (तेलुगु टाइटंस) – 92 पॉइंट्स

4. अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 91 पॉइंट्स

5. अजीत चव्हाण (यू मुम्बा) – 91 पॉइंट्स

ऑरेंज बैंड की रेस में टॉप पर कौन?

टॉप डिफेंडर की रेस में पुनेरी पलटन के गौरव खत्री 9 मैच में 37 पॉइंट के साथ टॉप पर बने हुए हैं, वहीं यूपी योद्धा के सुमित 9 मैच में 32 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। हरियाणा स्टीलर्स के मोहम्मदरजा शादलू 9 मैच में 31 पॉइंट के साथ अब तीसरे स्थान पर हैं, वहीं हरियाणा स्टीलर्स के ही एक और डिफेंडर राहुल सेतपाल 9 मैच में 29 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर हैं। तमिल थलाइवाज के नितेश कुमार अब 9 मैच में 28 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

1. गौरव खत्री (पुनेरी पलटन) – 37 पॉइंट्स

2. सुमित (यूपी योद्धा) – 32 पॉइंट्स

3. मोहम्मदरजा शादलू (हरियाणा स्टीलर्स) – 31 पॉइंट्स

4. राहुल सेतपाल (हरियाणा स्टीलर्स) – 29 पॉइंट्स

5. नितेश कुमार (तमिल थलाइवाज) – 28 पॉइंट्स

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.