PKL 11 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 70 तक
यूपी योद्धा और दबंग दिल्ली की एकतरफा मुकाबलों में जबरदस्त जीत।
प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में 22 नवंबर को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में यूपी योद्धा ने तमिल थलाइवाज को 40-24 से बुरी तरह हराया और अंक तालिका में नौवें से आठवें स्थान पर पहुंच गए। दूसरे मैच में दबंग दिल्ली ने बेहद एकतरफा अंदाज़ में जयपुर पिंक पैंथर्स को 35-21 से हराया और अंक तालिका में सातवें से सीधे तीसरे स्थान पर पहुंच गए।
पहले मैच में यूपी योद्धा की तरफ से भवानी राजपूत ने शानदार सुपर 10 लगाया और सबसे ज्यादा 10 रेड पॉइंट लिए। डिफेंस में राइट कवर हितेश ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हाई 5 लगाया और 6 टैकल पॉइंट लिए। हालाँकि कप्तान सुमित आज ज्यादा प्रभावित नहीं कर सके और उनके नाम सिर्फ 2 टैकल पॉइंट रहे। तमिल थलाइवाज की तरफ से डिफेंस में सिर्फ नितेश कुमार ही अच्छा प्रदर्शन कर सके और उन्होंने हाई 5 लगाकर 5 टैकल पॉइंट लिए। रेडिंग में सबसे ज्यादा 6 पॉइंट विशाल चहल के नाम रहे।
दूसरे मैच में दबंग दिल्ली के कप्तान आशु मलिक ने अपना बढ़िया फॉर्म जारी रखते हुए 9 रेड पॉइंट लिए, वहीं डिफेंस में राइट कॉर्नर योगेश ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 6 टैकल पॉइंट हासिल किये। योगेश के अलावा लेफ्ट कॉर्नर आशीष मलिक ने भी 4 टैकल पॉइंट लिए। नवीन कुमार का प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं रहा और उन्होंने सिर्फ 4 पॉइंट लिए जिसमें 3 रेड पॉइंट शामिल थे। जयपुर पिंक पैंथर्स के कप्तान अर्जुन देशवाल आज सुपर 10 नहीं लगा सके और उनके नाम सिर्फ 7 रेड पॉइंट रहे। इसके अलावा जयपुर की डिफेंस आज फ्लॉप रही और उसी वजह से उन्हें एकतरफा हार का सामना करना पड़ा।
Catch Every Update, Anytime, Anywhere
PKL 11 पॉइंट्स टेबल:

पीकेएल 11 अंक तालिका में हरियाणा स्टीलर्स टॉप पर कायम है, वहीं आज की जीत के बाद दबंग दिल्ली सीधे तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। जयपुर पिंक पैंथर्स 11 मैच में चौथी हार के साथ एक स्थान के नुकसान से सातवें स्थान पर चली गई है। यूपी योद्धा की टीम पांचवीं जीत के साथ अब आठवें स्थान पर है, वहीं तमिल थलाइवाज सातवीं हार के साथ एक स्थान के नुकसान से नौवें स्थान पर खिसक गई है।
ग्रीन बैंड की रेस में आशु मलिक टॉप पर कायम
रेडर्स की लिस्ट में आशु मलिक 13 मैच में 148 पॉइंट के साथ टॉप पर कायम हैं, वहीं पटना पाइरेट्स के देवांक 11 मैच में 131 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। जयपुर पिंक पैंथर्स के अर्जुन देशवाल 11 मैच में 115 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर कायम हैं, वहीं यू मुम्बा के अजीत चव्हाण 12 मैच में 101 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर बने हुए हैं। बंगाल वॉरियर्स के नितिन कुमार 11 मैच में 93 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद हैं।
1. आशु मलिक (दबंग दिल्ली) – 148 पॉइंट्स
2. देवांक (पटना पाइरेट्स) – 131 पॉइंट्स
3. अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 115 पॉइंट्स
4. अजीत चव्हाण (यू मुम्बा) – 101 पॉइंट्स
5. नितिन कुमार (बंगाल वॉरियर्स) – 93 पॉइंट्स
ऑरेंज बैंड की रेस में टॉप पर कौन?
टॉप डिफेंडर की रेस में बेंगलुरु बुल्स के नितिन रावल 13 मैच में 47 पॉइंट के साथ टॉप पर मौजूद हैं, वहीं पुनेरी पलटन के गौरव खत्री 11 मैच में 43 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर कायम हैं। तमिल थलाइवाज के नितेश कुमार 12 मैच में 42 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, वहीं हरियाणा स्टीलर्स के मोहम्मदरजा शादलू 12 मैच में 42 पॉइंट के साथ ही संयुक्त तीसरे स्थान पर हैं। दबंग दिल्ली के योगेश 12 मैच में 38 पॉइंट के साथ अब पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं।
1. नितिन रावल (बेंगलुरु बुल्स) – 47 पॉइंट्स
2. गौरव खत्री (पुनेरी पलटन) – 43 पॉइंट्स
3. नितेश कुमार (तमिल थलाइवाज) – 42 पॉइंट्स
4. मोहम्मदरजा शादलू (हरियाणा स्टीलर्स) – 42 पॉइंट्स
5. योगेश दहिया (दबंग दिल्ली ) – 38 पॉइंट्स
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
