PKL 11 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल प्वाइंट्स, मैच 8 तक
PKL 11 में हुए आज के दोनों मैचों में डिफेंडर्स ने कहर बरपाया।
21 अक्टूबर को PKL 11 के दो मैच हुए, जिनमें पहली भिड़ंत यूपी योद्धा और दबंग दिल्ली के बीच हुई। यूपी ने अपने पहले मैच में दिल्ली पर 28-23 से करीबी जीत दर्ज की है। वहीं दिन के दूसरे मैच में पुनेरी पलटन ने पटना पाइरेट्स को 40-25 के विशाल अंतर से हराकर सीजन में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की है।
आज के दोनों मैचों में कोई रेडर सुपर-10 स्कोर नहीं कर पाया, लेकिन डिफेंडरों ने जमकर कहर बरपाया। यूपी ने दिल्ली के खिलाफ मैच में अपने लगभग आधे प्वाइंट्स डिफेंस में ही हासिल किए। साहुल कुमार ने हाई-5 लगाया, दूसरी ओर पुणे के लिए गौरव खत्री और अमन ने हाई-5 लगाया। तो आइए जानते हैं कि आज के मैचों के बाद PKL 11 की पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज बैंड और ग्रीन बैंड की रेस में क्या बदलाव हुए हैं।
Catch Every Update, Anytime, Anywhere
PKL 11 पॉइंट्स टेबल अपडेट:

यूपी योद्धा ने पीकेएल के 11वें सीजन में जीत के साथ अपना अभियान शुरू किया है, जो अब 5 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर आ गई है। दूसरी ओर दबंग दिल्ली दो मैचों में 6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर आ गई है। गत चैंपियन पुनेरी पलटन ने लगातार दूसरा मैच जीतकर 10 प्वाइंट हासिल कर लिए हैं और असलम इनामदार की कप्तानी वाली यह टीम अंक तालिका के टॉप पर विराजमान है। पटना पाइरेट्स बड़े अंतर से हार के कारण अंकों का खाता नहीं खोल पाई है और टेबल में फिलहाल आखिरी स्थान पर है।
ग्रीन बैंड की रेस में टॉप पर कौन?
ग्रीन बैंड की रेस के टॉप-2 में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है, जहां पवन सहरावत 23 रेड प्वाइंट्स के साथ पहले स्थान पर मौजूद हैं, वहीं जयपुर पिंक पैंथर्स के कप्तान अर्जुन देशवाल 15 प्वाइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं। दबंग दिल्ली के आशु मलिक अब 14 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर आ गए हैं, वहीं बंगाल के नितिन कुमार चौथे स्थान पर खिसक गए हैं जिनके नाम अभी 13 रेड प्वाइंट्स हैं। पुनेरी पलटन के कप्तान असलम इनामदार ने टॉप-5 में एंट्री ले ली है, जिनके अब 12 रेड प्वाइंट्स हो गए हैं।
1. पवन सहरावत (तेलुगू टाइटंस) – 23 प्वाइंट्स
2. अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 15 प्वाइंट्स
3. आशु मलिक (दबंग दिल्ली) – 14 प्वाइंट्स
4. नितिन कुमार (बंगाल वॉरियर्स) – 13 प्वाइंट्स
5. असलम इनामदार (पुनेरी पलटन) – 12 प्वाइंट्स
ऑरेंज बैंड की रेस में टॉप पर कौन?
पुनेरी पलटन के गौरव खत्री बहुत शानदार लय में चल रहे हैं, जिन्होंने अभी तक PKL 11 में अपने दोनों मैचों में हाई-5 स्कोर किया है। वो अभी 13 टैकल प्वाइंट्स के साथ ऑरेंज बैंड की रेस में टॉप पर चल रहे हैं। उन्हीं के टीम मेंबर अमन ने भी लय पकड़नी शुरू कर दी है, जो 10 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर विराजमान हैं। बेंगलुरु बुल्स के सुरिंदर सिंह 7 टैकल प्वाइंट्स हासिल करके तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। वहीं चौथे और पांचवें स्थान पर मौजूद क्रमशः सोमबीर और सौरभ नांदल, दोनों के 6-6 अंक हैं।
1. गौरव खत्री (पुनेरी पलटन) – 13 प्वाइंट्स
2. अमन (पुनेरी पलटन) – 10 प्वाइंट्स
3. सुरिंदर सिंह (बेंगलुरु बुल्स) – 7 प्वाइंट्स
4. सोमबीर (गुजरात जायंट्स) – 6 प्वाइंट्स
5. सौरभ नांदल (बेंगलुरु बुल्स) – 6 प्वाइंट्स
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
