Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 94 तक

Nishant has been part of Khel Now since November 2024, covering Cricket and Kabaddi on the Hindi desk.
Published at :December 6, 2024 at 7:55 AM (GMT+5:30)
Modified at :December 6, 2024 at 7:55 AM (GMT+5:30)
PKL 11 पॉइंट्स टेबल, सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मैच 94 तक

दिल्ली-यूपी और जयपुर-यू मुम्बा मैच रोमांचक तरीके से टाई हुआ।

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में 5 दिसंबर को दो मुकाबले खेले गए और दोनों मैच रोमांचक अंदाज़ में टाई हुए। पहला मैच दबंग दिल्ली और यूपी योद्धा के बीच खेला गया जिसका स्कोर 32-32 रहा, वहीं दूसरा मैच जयपुर पिंक पैंथर्स और यू मुम्बा के बीच खेला गया जिसका स्कोर 22-22 रहा। दोनों मैच टाई होने की वजह से अंक तालिका में यू मुम्बा, यूपी योद्धा, दबंग दिल्ली और जयपुर पिंक पैंथर्स को फायदा हुआ है।

पहले मैच में दबंग दिल्ली की तरफ से कप्तान आशु मलिक ने सुपर 10 लगाया और उन्होंने 10 रेड पॉइंट लेने के अलावा एक टैकल पॉइंट भी हासिल किया। उनके अलावा रेडिंग में नवीन कुमार ने भी अच्छा प्रदर्शन किया और 8 रेड पॉइंट लिए। यूपी योद्धा की तरफ से गगन गौड़ा ने अपना बेहतरीन फॉर्म जारी रखते हुए एक और सुपर 10 लगाया एवं मैच में 13 रेड पॉइंट लिए। उनके अलावा भवानी राजपूत ने भी सुपर 10 लगाया और 10 रेड पॉइंट हासिल किये। डिफेंस में दोनों टीम आज कमज़ोर रही और मैच में एक भी हाई 5 देखने को नहीं मिला।

दूसरे मैच में दोनों टीमें ज्यादा पॉइंट नहीं ले सकी और एक बेहद कम स्कोर वाला मैच देखने को मिला। जयपुर पिंक पैंथर्स के कप्तान अर्जुन देशवाल फ्लॉप रहे और सिर्फ 1 रेड पॉइंट ले सके, वहीं यू मुम्बा के मुख्य रेडर अजीत चव्हाण भी सिर्फ 3 रेड पॉइंट ही ले सके। डिफेंस में यू मुम्बा के सोमबीर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 टैकल पॉइंट लिए, वहीं जयपुर पिंक पैंथर्स की तरफ से रेज़ा मीरबघेरी ने हाई 5 लगाया और 6 टैकल पॉइंट लिए।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

PKL 11 पॉइंट्स टेबल:

PKL 11 Points Table after match 94
PKL 11 Points Table after match 94

पीकेएल 11 अंक तालिका में हरियाणा स्टीलर्स टॉप पर कायम है, वहीं यू मुम्बा की टीम 16 मैच में 9 जीत और 54 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। यूपी योद्धा की टीम 16 मैच में 8 जीत और 51 पॉइंट के साथ चौथे, दबंग दिल्ली की टीम 16 मैच में 7 जीत और 51 पॉइंट के साथ पांचवें एवं जयपुर पिंक पैंथर्स 16 मैच में 8 जीत और 49 पॉइंट के साथ छठे स्थान पर पहुंच गई है।

ग्रीन बैंड की रेस में पटना पाइरेट्स के देवांक टॉप पर कायम

रेडर्स की लिस्ट में पटना पाइरेट्स के देवांक 15 मैच में 194 पॉइंट के साथ पहले स्थान पर कायम हैं। वहीं दबंग दिल्ली के आशु मलिक 16 मैच में 174 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। जयपुर पिंक पैंथर्स के अर्जुन देशवाल 16 मैच में 163 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर हैं, वहीं यू मुम्बा के अजीत चव्हाण 16 मैच में 129 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। तेलुगु टाइटंस के विजय मलिक 16 मैच में 127 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं। 

1. देवांक (पटना पाइरेट्स) – 194 पॉइंट्स

2. आशु मलिक (दबंग दिल्ली) – 174 पॉइंट्स   

3. अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 163 पॉइंट्स

4. अजीत चव्हाण (यू मुम्बा) – 129 पॉइंट्स

5. विजय मलिक (तेलुगु टाइटंस) – 127 पॉइंट्स

ऑरेंज बैंड की रेस में टॉप पर कौन?

टॉप डिफेंडर की रेस में बेंगलुरु बुल्स के नितिन रावल 16 मैच में 59 पॉइंट के साथ टॉप पर कायम हैं। वहीं हरियाणा स्टीलर्स के मोहम्मदरजा शादलू 16 मैच में 52 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। तमिल थलाइवाज के नितेश कुमार 15 मैच में 51 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं और यूपी योद्धा के सुमित 16 मैच में 50 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर हैं। हरियाणा स्टीलर्स के राहुल सेतपाल 16 मैच में 49 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद हैं।

1. नितिन रावल (बेंगलुरु बुल्स) – 59 पॉइंट्स

2. मोहम्मदरजा शादलू (हरियाणा स्टीलर्स) – 52 पॉइंट्स

3. नितेश कुमार (तमिल थलाइवाज) – 51 पॉइंट्स

4. सुमित (यूपी योद्धा) – 50 पॉइंट्स

5. राहुल सेतपाल (हरियाणा स्टीलर्स) – 49 पॉइंट्स

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram. 

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.