Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PUN vs JAI Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 75, PKL 11

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :November 25, 2024 at 8:20 AM (GMT+5:30)
Modified at :November 25, 2024 at 8:20 AM (GMT+5:30)
PUN vs JAI Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 75, PKL 11

PUN vs JAI के मैच में इन खिलाडियों को अपनी Dream11 टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।

25 नवंबर को प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में पुनेरी पलटन और जयपुर पिंक पैंथर्स (PUN vs JAI) के बीच 75वां मैच खेला जाएगा। पुणे पिछले 4 मैचों से जीत नहीं सकी है, इसके बावजूद यह टीम पॉइंट्स टेबल के टॉप-6 में बनी हुई है। दूसरी ओर जयपुर भी हार की हैट्रिक लगाने से बचना चाहेगी।

इस मैच में मोहित गोयत, पंकज मोहिते के अलावा अर्जुन देशवाल और नीरज नरवाल जैसे नामी रेडर खेलते हुए दिखेंगे। डिफेंस पर नजर डालें तो अंकुश राठी, सुरजीत सिंह और गौरव खत्री, अमन अपनी-अपनी टीम के लिए अच्छा करने का प्रयास करेंगे। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जो पुणे बनाम जयपुर मैच में DREAM11 में खूब सारे फैंटेसी पॉइंट्स बटोर सकते हैं।

मैच डिटेल्स

मैच: पुनेरी पलटन vs जयपुर पिंक पैंथर्स

तारीख: 25 नवंबर 2024, भारतीय समयानुसार रात 8 बजे

स्थान: नोएडा

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

PUN vs JAI पीकेएल 11: फैंटेसी टिप्स

पुनेरी पलटन के लिए रेडिंग में खासतौर पर पंकज मोहिते और मोहित गोयत एकजुट होकर रेड पॉइंट्स ला रहे हैं। गौर करने वाली बात है कि पुणे का कोई भी रेडर सीजन के टॉप-10 रेडरों की लिस्ट में शामिल नहीं है। वहीं गौरव खत्री सीजन के टॉप-2 डिफेंडर बने हुए हैं और उन्हें अमन के अलावा अबिनेश नादराजन से भी अच्छा सपोर्ट मिल रहा है।

जयपुर पिंक पैंथर्स के लिए अर्जुन देशवाल पिछले मैच में 16 रेड पॉइंट्स लेकर आए, लेकिन दूसरी ओर से सपोर्ट ना आने के कारण उनपर दबाव बढ़ रहा है। डिफेंस में पिछले मैच में सभी खिलाड़ियों ने कई सारी गलतियां की। आगामी मुकाबले में जयपुर को अंकुश राठी और सुरजीत सिंह से काफी उम्मीदें होंगी।

दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

पुनेरी पलटन की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

मोहित गोयत, पंकज मोहिते, वी अजीत कुमार, अबिनेश नादराजन, गौरव खत्री, अमन, मोहित।

जयपुर पिंक पैंथर्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

अर्जुन देशवाल, विकास कंडोला, अभिजीत मलिक, सुरजीत सिंह, रेजा मीरबघेरी, लकी शर्मा, अंकुश राठी।

PUN vs JAI: DREAM11 टीम 1

PUN vs JAI DREAM11 Prediction

रेडर: अर्जुन देशवाल, पंकज मोहिते, वी अजीत कुमार

डिफेंडर: गौरव खत्री, अंकुश राठी, सुरजीत सिंह

ऑलराउंडर: अबिनेश नादराजन

कप्तान: पंकज मोहिते

उपकप्तान: अर्जुन देशवाल

PUN vs JAI: DREAM11 टीम 2

PUN vs JAI DREAM 11 Prediction

रेडर: अर्जुन देशवाल, पंकज मोहिते

डिफेंडर: गौरव खत्री, अंकुश राठी, मोहित

ऑलराउंडर: अबिनेश नादराजन, रेजा मीरबघेरी

कप्तान: अर्जुन देशवाल

उपकप्तान: गौरव खत्री

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.