Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11: गुजरात जायंट्स के खिलाफ क्यों नहीं खेले असलम इनामदार? पुनेरी पलटन के कोच ने जीत के बाद दिया बड़ा बयान

Nishant has been part of Khel Now since November 2024, covering Cricket and Kabaddi on the Hindi desk.
Published at :November 5, 2024 at 7:11 PM (GMT+5:30)
Modified at :November 5, 2024 at 7:11 PM (GMT+5:30)
PKL 11: गुजरात जायंट्स के खिलाफ क्यों नहीं खेले असलम इनामदार? पुनेरी पलटन के कोच ने जीत के बाद दिया बड़ा बयान

पुनेरी पलटन ने गुजरात जायंट्स को बड़े अंतर से हराया।

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में सोमवार को पुनेरी पलटन ने एकतरफा मुकाबले में गुजरात जायंट्स को 49-30 से हराया और अंक तालिका में अपना पहला स्थान कायम रखा है। गुजरात जायंट्स की यह 5 मैच में चौथी हार है और वह अंक तालिका में आखिरी स्थान पर खिसक गए हैं।

हालाँकि कल के मैच में पुनेरी पलटन के नियमित कप्तान असलम इनामदार नहीं खेले थे और उनकी जगह पंकज मोहिते ने कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली थी। पंकज ने रेडिंग में आकाश शिंदे के साथ मिलकर अच्छा प्रदर्शन किया था और टीम की जीत में अहम् भूमिका निभाई थी। मैच के बाद पुनेरी पलटन के कोच बीसी रमेश ने भी असलम के नहीं होने के बावजूद टीम के ऐसे प्रदर्शन पर ख़ुशी जताई है।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

हमारी टीम में सभी स्टार खिलाड़ी हैं – बीसी रमेश

पुनेरी पलटन की एकतरफा जीत के बाद कोच बीसी रमेश ने पूरी टीम की तारीफ की है और अपने सभी यंगस्टर को टीम का स्टार बताया। गौरतलब है कि गुजरात जायंट्स के खिलाफ पुनेरी पलटन की डिफेंस ने भी शानदार प्रदर्शन किया और दो खिलाड़ियों ने हाई 5 पूरा किया था।

असलम को लेकर कोच ने कहा,” उनको लेकर हमें पूरी तरह से ऐसा कुछ पता नहीं है और फिजियो ने उन्हें आज के मैच में रेस्ट देने के लिए बोला था, इसलिए असलम आज का मैच नहीं खेले।”

इसके अलावा बीसी रमेश ने कहा, “हमारे टीम में सब स्टार लोग हैं, यंगस्टर स्टार हैं। सबलोग अच्छा खेल दिखा रहे हैं और जिन्हें आगे मौका मिलेगा वो भी अच्छा काम करेंगे। मैंने और जीवा कुमार ने मिलकर आज के मैच के लिए कप्तान और खिलाड़ियों के साथ चर्चा करके रणनीति बनाई थी। हमारे टीम में सभी टीम गेम खेलना चाहते हैं और आकाश को जब अभी पूरा मौका मिला, तो उन्होंने टीम के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया।”

पुनेरी पलटन का अगला मैच तेलुगु टाइटंस के खिलाफ है और उसको लेकर भी कोच ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “तेलुगु टाइटंस अच्छा खेल रही और उनकी टीम में पवन (सहरावत) भी है, जो काफी अच्छा खिलाड़ी है और धीरे – धीरे उसका गेम बहुत ज्यादा बढ़िया हो रहा है। हमारी टीम भी काफी अच्छा खेल रही है और अगले मैच में और भी अच्छा प्रदर्शन करके दिखाएगी।”

पुनेरी पलटन के लिए इस मैच में कप्तानी करने वाले पंकज मोहिते ने कहा, “कप्तान का काम खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने पर रहता है और हमने हर खिलाड़ी को सपोर्ट करके इस मैच में जीत हासिल की है। हमारी पूरी टीम सेट थी और सिर्फ शादलू के जाने के बाद उनकी जगह किसी खिलाड़ी को सेट करना था और उसके लिए जिसे भी मौका मिल रहा है, वह अच्छा प्रदर्शन करके दिखा रहा है।”

डिफेंस और रेडिंग में काफी गलतियां हुई – राम मेहर सिंह

पुनेरी पलटन के खिलाफ हार के बाद गुजरात टाइटंस के कोच राम मेहर सिंह ने डिफेंस और रेडिंग में हुई गलतियों का जिक्र किया। राम मेहर सिंह ने इसके अलावा कहा,” हमसे जो गलतियां हुई हैं, उसको आगे हम सुधारेंगे क्योंकि हमने जो प्लान किया था उसके मुताबिक़ मैच नहीं गया।”

गुजरात जायंट्स के कप्तान नीरज ने कहा,” मैच में बार – बार काफी गलतियां हो रही हैं और अगले मैच से पहले हम उसमें सुधार करने की कोशिश करेंगे।”

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.