PKL 11: असलम इनामदार की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पुनेरी पलटन के कोच ने करारी हार के बाद किया खुलासा
तेलुगू टाइटंस के खिलाफ हुए मैच में असलम इनामदार चोटिल हो गए।
प्रो कबड्डी लीग 2024 (PKL 11) में दूसरी हार झेलने वाली डिफेंडिंग चैंपियन पुनेरी पलटन के कप्तान असलम इनामदार चोटिल हो गए हैं। तेलुगू टाइटंस के खिलाफ मिली 34-33 की हार के पहले 11 मिनट में ही पुनेरी ने अपने कप्तान को खो दिया था। असलम का बाहर होना पुनेरी के लिए बड़ा झटका है और अब उनकी चोट पर अपडेट पाने के लिए हर कोई बेकरार है। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुनेरी के कोच बीसी रमेश ने उनकी चोट पर अपडेट दी है।
Catch Every Update, Anytime, Anywhere
चोट के कारण असलम को बाहर बुलाया – बीसी रमेश
पुनेरी के कप्तान असलम इनामदार को 11 मिनट में ही सब्सीच्यूट करना पड़ा था। दरअसल चोट के कारण वह मैदान से बाहर चले गए और इससे पुनेरी के फैंस की चिंताएं बढ़ी है। असलम की गैरमौजूदगी में टीम एक पॉइंट से हारी और उसे सीजन की दूसरी हार मिली। मैच के बाद पुनेरी के कोच बीसी रमेश ने उनकी चोट पर अपडेट दी है।
उन्होंने कहा, “असलम को इस मैच से पहले कोई चोट नहीं लगी थी। हालांकि, मैच के दौरान उसने बताया कि उसे चोट लगी है तो मैंने उसे बाहर बुला लिया। अब चोट कैसी है और इसकी गंभीरता क्या है इसकी मुझे जानकारी नहीं है।”
रेडिंग की चिंता नहीं, मेरे पास पवन है – कृष्ण कुमार हूडा
डिफेंडिंग चैंपियन पुनेरी को हराना आसान काम नहीं था क्योंकि इस सीजन भी वे जबरदस्त लय में हैं। इस मैच से पहले पुनेरी ने इस सीजन केवल एक ही मैच गंवाया था। टाइटंस के कोच कृष्ण कुमार हूडा के मुताबिक उन्होंने अपनी टीम से केवल डिफेंस सुधारने की अपील की थी।
उन्होंने कहा, “मुझे रेडिंग की कोई परवाह नहीं होती है क्योंकि मेरे पास पवन है। मैंने मैच से पहले प्रैक्टिस के टाइम अपने खिलाड़ियों से कहा था कि केवल डिफेंस अच्छा कर लो। रेडिंग में पवन संभाल लेगा। आज डिफेंस अच्छा खेला तो हम जीत गए।”
हमारी डिफेंस अब भी पूरी क्षमता से नहीं खेल रही – पवन सहरावत
टाइटंस के कप्तान पवन सहरावत अपनी टीम के डिफेंस से अब भी पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने डिफेंस हुए काफी अधिक सुधार को स्वीकार जरूर किया है, लेकिन उनके मुताबिक उनका डिफेंस अभी बहुत बेहतर कर सकता है।
उन्होंने कहा, “मैं अपनी टीम के डिफेंस से संतुष्ट नहीं हूं। हमारे डिफेंस के पास जो क्षमता है वो अभी उसका 30-40 प्रतिशत ही खेल रहे हैं। ये डिफेंस बहुत अच्छा है। ये जब अपने टॉप फॉर्म पर आएंगे तो आपने देखा है कि परदीप नरवाल जैसे दिग्गज को उन्होंने हाफ टाइम तक रोका है। अभी आठ मैच ही हुए है। अभी थोड़ा टाइम लगेगा। हो सकता है कि 12वें या 15वें मैच में डिफेंस आए, लेकिन जिस आएगा उस दिन नजारा अलग होगा।”
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
