Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11: पीकेएल सीजन 11 के लिए पुनेरी पलटन की संभावित स्टार्टिंग 7

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :August 27, 2024 at 4:55 PM (GMT+5:30)
Modified at :August 27, 2024 at 4:55 PM (GMT+5:30)
PKL 11: पीकेएल सीजन 11 के लिए पुनेरी पलटन की संभावित स्टार्टिंग 7

डिफेंडिंग चैंपियन ने PKL 11 के लिए भी अपनी कोर टीम को बरकरार रखा है।

पुनेरी पलटन की टीम ने प्रो कबड्डी लीग के 10वें सीजन का खिताब जीता था। टीम इससे पहले 9वें सीजन में फाइनल तक पहुंची थी लेकिन तब उन्हें जयपुर पिंक पैंथर्स से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, 10वें सीजन के दौरान पुनेरी पलटन ने कोई गलती नहीं की और फाइनल मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स को हराकर पहली बार पीकेएल का टाइटल अपने नाम किया। इसी वजह से पुनेरी पलटन ने 11वें सीजन (PKL 11) के लिए अपनी कोर टीम को बरकरार रखा है। अगर मोहम्मदरेजा शादलू को छोड़ दिया जाए तो उनकी बाकी टीम लगभग वही रहने वाली है, जिसने पिछले सीजन में खेला था।

पुनेरी पलटन ने इस बार ऑक्शन में वी अजीत कुमार को खरीदा जो एक जबरदस्त रेडर हैं। उनके आने से टीम का रेडिंग डिपार्टमेंट और भी मजबूत हो गया है। इसके अलावा फ्रेंजाइजी ने और ज्यादा कोई बड़ी खरीददारी नहीं की। इसकी वजह साफ थी कि पुनेरी की टीम पहले ही काफी सेटल थी और इसी वजह से उन्हें ऑक्शन में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी। कुल मिलाकर 9 ही खिलाड़ी उन्होंने ऑक्शन में खरीदे।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

पुनेरी पलटन के पास इस बार काफी विकल्प हैं

रेडिंग की अगर बात करें तो पुनेरी पलटन के लिए एक बार फिर पंकज मोहिते, असलम ईनामदार और मोहित गोयत की तिकड़ी ही खेलती हुई नजर आएगी। इन युवा खिलाड़ियों ने पिछले सीजन भी कमाल किया था और इस बार भी काफी जबरदस्त प्रदर्शन कर सकते हैं।

वहीं डिफेंस में संकेत सावंत, अबिनेश नादराजन, गौरव खत्री और वैभव कांबले खेल सकते हैं। कुल मिलाकर पुनेरी पलटन की स्टार्टिंग सेवन पूरी तरह से सेट है और उन्हें बिल्कुल भी माथापच्ची नहीं करनी पड़ेगी। उनका बेंच स्ट्रेंथ भी शानदार है। अजीत कुमार जैसे रेडर्स को इस बार बेंच पर बैठना पड़ सकता है।

पीकेएल के 11वें सीजन के लिए पुनेरी पलटन की संभावित स्टार्टिंग 7:

रेडर्स – असलम ईनामदार, मोहित गोयत और पंकज मोहिते।

डिफेंडर्स – संकेत सावंत (लेफ्ट कवर), अबिनेश नादराजन (राइट कवर), गौरव खत्री (राइट कॉर्नर) और वैभव कांबले (लेफ्ट कॉर्नर)।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.