Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11: पुनेरी पलटन vs बेंगलुरु बुल्स मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग 7, हेड टू हेड और कहां देखें

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :December 12, 2024 at 8:30 PM
Modified at :December 12, 2024 at 8:30 PM
PKL 11: पुनेरी पलटन vs बेंगलुरु बुल्स मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग 7, हेड टू हेड और कहां देखें

प्लेऑफ में जाने के लिए पुनेरी पलटन के लिए इस मैच को जीतना काफी जरुरी है।

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) का 110वां मैच पुनेरी पलटन और बेंगलुरु बुल्स के बीच खेला जाएगा। पुनेरी पलटन के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। अगर वो इस मैच में जीत हासिल करते हैं तो प्लेऑफ की रेस में बने रहेंगे। अगर हारते हैं तो उनकी राह काफी मुश्किल हो जाएगी। वहीं बेंगलुरु बुल्स पहले ही एलिमिनेट हो चुकी है और इसी वजह से अब केवल सम्मान बचाने की लड़ाई है।

पुनेरी पलटन ने इस सीजन अभी तक 18 मैच खेले हैं जिसमें से उन्हें 7 मैचों में जीत मिली है और 8 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि तीन मैच टीम के टाई रहे हैं। सीजन की शुरुआत में टीम अंक तालिका में टॉप पर चल रही थी लेकिन अब काफी नीचे चले गए हैं। बेंगलुरु बुल्स ने इस पीकेएल सीजन अभी तक 18 मैच खेले हैं जिसमें से उन्हें मात्र 2 ही मैचों में जीत मिली है और 15 मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है और 1 मैच टीम का टाई रहा है।

आइए जानते हैं इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का कॉम्बिनेशन क्या रह सकता है और किन-किन खिलाड़ियों पर निगाहें रहने वाली हैं।

PKL 11: पुनेरी पलटन का स्क्वाड

पुनेरी पलटन को अपने पिछले मैच में दबंग दिल्ली से रोमांचक मुकाबले में शिकस्त का सामना करना पड़ा था। अपने होम ग्राउंड में टीम लगातार तीन मैच हार चुकी है। पिछले 6 में से 5 मैच पुनेरी पलटन ने हारे हैं। पुनेरी पलटन के रेडर्स तो अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन डिफेंडर्स उतना नहीं चल पा रहे हैं। इसी वजह से टीम लगातार जीत हासिल नहीं कर पा रही है।

गौरव खत्री, संकेत सावंत और अबिनेश नादराजन उस तरह से पॉइंट्स नहीं ला पा रहे हैं जिसकी जरूरत है। हालांकि अब सभी खिलाड़ियों को एकजुट होकर खेलना होगा ताकि प्लेऑफ में जगह बनाई जा सके।

पुनेरी पलटन की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

आकाश शिंदे (रेडर) अबिनेश नादराजन (राइट कवर) संकेत सावंत (लेफ्ट कवर), मोहित गोयत (रेडर), पंकज मोहिते (रेडर), गौरव खत्री (राइट कॉर्नर) और मोहम्मद अमान (लेफ्ट कॉर्नर)।

PKL 11: बेंगलुरु बुल्स का स्क्वाड

परदीप नरवाल की बेंगलुरु बुल्स के लिए टूर्नामेंट खत्म हो चुका है। टीम प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है। इसी वजह से उनके सामने अब केवल सम्मान बचाने की लड़ाई है। परदीप नरवाल का जादू बिल्कुल भी नहीं चल पा रहा है। पिछले सीजन ऐसा था कि बेंगलुरु बुल्स की टीम आखिरी 10-15 मिनट में कमबैक करते हुए मुकाबला जीत लेती थी लेकिन इस सीजन उल्टा है।

इस सीजन बुल्स की टीम आखिरी 10-15 मिनट में आकर मैच हार जाती है। टीम के ना तो रेडर्स चल पा रहे हैं और ना ही डिफेंडर्स कोई कमाल दिखा पा रहे हैं। सिर्फ नितिन रावल ही अकेले ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने एक चैंपियन की तरह का खेल दिखाया है लेकिन उन्हें बाकी प्लेयर्स का साथ बिल्कुल भी नहीं मिला।

बेंगलुरु बुल्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

परदीप नरवाल (रेडर), जतिन (रेडर), सनी (राइट कवर), सौरभ नांदल (राइट कॉर्नर), प्रतीक (ऑलराउंडर), नवीन (लेफ्ट कॉर्नर) और नितिन रावल (ऑलराउंडर)।

इन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें

पुनेरी पलटन की टीम मोहित गोयत, पंकज मोहिते, गौरव खत्री और आकाश शिंदे जैसे खिलाड़ियों पर काफी ज्यादा डिपेंड करेगी। टीम की जीत के लिए इन प्लेयर्स को बेहतर परफॉर्म करना होगा। बेंगलुरु बुल्स की निगाहें नितिन रावल, परदीप नरवाल और सौरभ नांदल जैसे खिलाड़ियों पर होंगी।

सफलता का मंत्र

पुनेरी पलटन को अगर जीत हासिल करनी है तो फिर उनके रेडर्स को बेंगलुरु बुल्स के डिफेंडर्स से थोड़ा बचकर रहना होगा। इस सीजन बुल्स के डिफेंस ने ही अच्छा खेल दिखाया है, इसी वजह से उनके खिलाफ प्लानिंग के साथ उतरना होगा। जबकि बेंगलुरु बुल्स को अगर जीतना है तो फिर सभी रेडर्स को मिलकर ज्यादा से ज्यादा पॉइंट लाने होंगे।

PUN vs BLR के बीच हेड टू हेड आंकड़े

बेंगलुरू बुल्स और पुनेरी पलटन के बीच हेड टू हेड मैचों में पलटन की टीम भारी रही है। अभी तक पुनेरी पलटन और बेंगलुरू बुल्स के बीच कुल मिलाकर 19 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 12 मैच में पुनेरी पलटन ने जीत हासिल की है और सात मैच में बेंगलुरू बुल्स को जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच अभी तक एक भी मैच टाई नहीं हुआ है। इसका मतलब यह है कि मैच का नतीजा जरूर निकलता है और कोई एक टीम ज्यादा हावी रहती है।

मैच– 19

पुनेरी पलटन ने जीता – 12

बेंगलुरू बुल्स ने जीता – 7

टाई – 0

हाईएस्ट स्कोर – 44-41

न्यूनतम स्कोर – 20-18

क्या आप जानते हैं?

बेंगलुरु बुल्स के कोच रणधीर सिंह सेहरावत पहले सीजन से ही टीम के हेड कोच हैं। वो पीकेएल में एकमात्र ऐसे कोच हैं जो लगातार 11 सीजन से केवल एक ही टीम की कोचिंग कर रहे हैं।

पुनेरी पलटन और बेंगलुरु बुल्स के बीच मैच आप कहां देख सकते हैं?

दोनों टीमों के बीच आप ये मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा हॉटस्टार पर भी मुकाबलों का प्रसारण होगा।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.