Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11: पुनेरी पलटन vs पटना पाइरेट्स मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग 7, हेड टू हेड और कहां देखें

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :October 20, 2024 at 7:37 PM (GMT+5:30)
Modified at :October 20, 2024 at 7:38 PM (GMT+5:30)
PKL 11: पुनेरी पलटन vs पटना पाइरेट्स मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग 7, हेड टू हेड और कहां देखें

तीन बार की चैंपियन टीम अपना पहला मुकाबला खेलेगी।

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) का आठवां मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन पुनेरी पलटन और तीन बार चैंपियन रह चुकी पटना पाइरेट्स के बीच खेला जाएगा। पुनेरी पलटन ने जीत के साथ अपने सीजन का आगाज किया है। उन्होंने अपने पहले मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स को बुरी तरह हराया। जबकि पटना पाइरेट्स का सीजन का यह पहला ही मैच होगा। वो चाहेंगे कि पुनेरी पलटन को हराकर एक बेहतरीन अंदाज में शुरुआत की जाए। इसी वजह से जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है।

पुनेरी पलटन ने पिछले सीजन टाइटल अपने नाम किया था लेकिन पटना पाइरेट्स कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। टीम ने 22 में से 11 मैच जीते थे और 8 मैच हारे थे। प्वॉइंट्स टेबल में पटना की टीम छठे नंबर पर रही थी। इस बार वो जरूर इससे बेहतर करना चाहेंगे। इस मुकाबले से पहले जान लेते हैं कि इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का कॉम्बिनेशन क्या रह सकता है और कौन सा खिलाड़ी कमाल कर सकता है।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

PKL 11: पुनेरी पलटन का स्क्वाड

पुनेरी पलटन ने जिस अंदाज में हरियाणा स्टीलर्स को अपने पहले मैच में हराया। उससे पता चलता है कि उन्होंने अपने सीजन का आगाज वहीं से किया है, जहां पर पिछले सीजन छोड़ा था। गौरव खत्री ने डिफेंस में कहर ढाते हुए 7 प्वॉइंट लिए। मोहम्मदरेजा शादलू की जगह आए अमन ने भी शानदार प्रदर्शन किया और 4 प्वॉइंट हासिल किए। टीम के रेडर्स उतना बेहतर नहीं कर पाए लेकिन डिफेंडर्स ने मामला संभाल लिया। इससे पता चलता है कि पुनेरी पलटन की टीम इस बार भी टाइटल की बड़ी दावेदार है।

पुनेरी पलटन की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

असलम ईनामदार (रेडर) अबिनेश नादराजन (राइट कवर) संकेत सावंत (लेफ्ट कवर), मोहित गोयत (रेडर), पंकज मोहिते (रेडर), गौरव खत्री (राइट कॉर्नर) और अमन (लेफ्ट कॉर्नर)।

PKL 11: पटना पाइरेट्स का स्क्वाड

पटना पाइरेट्स के रेडिंग डिपार्टमेंट की बात करें तो टीम युवा खिलाड़ियों पर ही डिपेंड है। पिछले सीजन प्रभावित करने वाले एम सुधाकर को पटना ने रिटेन किया था। इसके अलावा संदीप कुमार को भी टीम ने अपने साथ बनाए रखा है। इसके अलावा रेडर जैंग कुन ली को भी पटना पाइरेट्स ने अपनी टीम में शामिल किया है।

पटना पाइरेट्स ने अपनी डिफेंस को इस बार मजबूत करने की कोशिश की है। उन्होंने इसी वजह से ऑलराउंडर गुरदीप को 59 लाख में खरीदा था। इसके अलावा बंगाल वारियर्स से आए डिफेंडर शुभम शिंदे के लिए 70 लाख की बोली लगाई थी।

पटना पाइरेट्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

एम सुधाकर (रेडर), जैंग कुन ली (रेडर), मीतू शर्मा (रेडर), दीपक सिंह (राइट कवर), शुभम शिंदे (कप्तान और राइट कॉर्नर), गुरदीप (ऑलराउंडर) और अंकित जागलान (लेफ्ट कॉर्नर)।

इन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें

पुनेरी पलटन की टीम इस मैच में मोहित गोयत, असलम ईनामदार, पंकज मोहिते और गौरव खत्री से उसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद करेगी, जैसा वो अभी तक करते आए हैं। रेडर्स से इस बार थोड़ा बेहतर की उम्मीद रहेगी। अमन के ऊपर भी निगाहें रहेंगी। उन्होंने अपने पहले मैच में काफी प्रभावित किया। जबकि पटना पाइरेट्स की टीम मीतू शर्मा, एम सुधाकर और शुभम शिंदे जैसे खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की आस रखेगी। शुभम शिंदे टीम के कप्तान हैं। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि किस तरह से वो लीड करते हैं।

सफलता का मंत्र

पुनेरी पलटन को जीत हासिल करने के लिए जरूरी है कि वो पटना के युवा रेडर्स पर दबाव बनाएं। अभी इन रेडर्स के पास उतना एक्सपीरियंस नहीं है। ऐसे में थोड़ा दबाव पड़ने पर ये बिखर सकते हैं। यही काम पुनेरी पलटन ने पिछले मैच में हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ भी किया था। जबकि पटना पाइरेट्स के लिए जरूरी है कि उनके रेडर्स पुणे के डिफेंडर्स को अपने ऊपर हावी ना होने दें। उन्हें अपने डिफेंस को भी काफी चाक-चौबंद रखना होगा।

PUN vs PAT के बीच हेड टू हेड आंकड़े

तीन बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स की टीम पूरी तरह से पुनेरी पलटन के ऊपर हावी रही है। हेड टू हेड मैचों में पुणे की टीम पटना के आस-पास भी नहीं हैं। दोनों ही टीमों ने अभी तक आपस में कुल मिलाकर 22 मैच खेले हैं, जिसमें से 13 मैच पटना पाइरेट्स ने जीते हैं और पुनेरी पलटन को सिर्फ 5 मुकाबलों में जीत मिली है। वहीं चार मैच दोनों टीमों के बीच टाई पर समाप्त हुए हैं। हालांकि पिछले सीजन पुणे की टीम जरूर पटना के ऊपर भारी पड़ी थी।

मैच– 22

पुनेरी पलटन ने जीता – 13

पटना पाइरेट्स ने जीता – 5

टाई – 4

हाईएस्ट स्कोर – 47-55

न्यूनतम स्कोर – 21-20

क्या आप जानते हैं?

पटना पाइरेट्स के नाम फाइनल में सबसे ज्यादा बार पहुंचने का रिकॉर्ड है। इनमें से तीन बार तो उन्होंने टाइटल भी जीता और वो पीकेएल इतिहास की सबसे सफल टीम हैं।

पुनेरी पलटन और पटना पाइरेट्स के बीच मैच आप कहां देख सकते हैं?

दोनों टीमों के बीच आप ये मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा हॉटस्टार पर भी मुकाबलों का प्रसारण होगा।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.