Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11: पुनेरी पलटन vs यू मुम्बा मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग 7, हेड टू हेड और कहां देखें

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :November 2, 2024 at 8:36 PM
Modified at :November 2, 2024 at 8:36 PM
PKL 11: पुनेरी पलटन vs यू मुम्बा मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग 7, हेड टू हेड और कहां देखें

यू मुम्बा के लिए पिछला मैच अच्छा रहा था और पुनेरी पलटन ने टाई खेला था।

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में रविवार 3 नवंबर को पुनेरी पलटन और यू मुम्बा के बीच मुकाबला खेला जाएगा। पुनेरी पलटन ने इस सीजन काफी अच्छा खेल दिखाया है और यू मुम्बा के लिए सीजन मिला-जुला रहा है। उन्होंने कुछ मैचों में जीत हासिल की है और कुछ मुकाबले में हार मिली है। हालांकि, टीम अपना पिछला मैच जीतकर आ रही है तो इससे कॉन्फिडेंस काफी ज्यादा बढ़ गया होगा।

पुनेरी पलटन ने अभी तक 5 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें 3 मैचों में जीत मिली है, एक मुकाबला वो हारे हैं और एक मैच टाई रहा है। टीम अंक तालिका में इस वक्त दूसरे पायदान पर है। जबकि यू-मुम्बा की अगर बात करें तो उन्होंने 4 में से 2 मैच जीते हैं, एक मुकाबले में हार मिली है और एक मैच टाई रहा है। यू मुम्बा इस वक्त अंक तालिका में छठे पायदान पर है। आइए जानते हैं इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का कॉम्बिनेशन क्या रह सकता है और किन-किन खिलाड़ियों पर निगाहें रहने वाली हैं।

PKL 11: पुनेरी पलटन का स्क्वाड

पुनेरी पलटन पिछले सीजन की तरह इस बार भी काफी अच्छा खेल दिखा रही है। हालांकि, पिछले मैच में बंगाल वारियर्स से उन्हें कड़ी चुनौती मिली थी। इसकी वजह यह थी कि टीम का डिफेंस उतना बेहतर खेल नहीं दिखा पाया था। लेफ्ट कॉर्नर पर अमन एक भी प्वॉइंट नहीं ले पाए थे। संकेत सावंत भी एक भी प्वॉइंट हासिल नहीं कर सके थे। पुनेरी पलटन के रेडर्स जरूर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन यू मुम्बा के खिलाफ अगर टीम को जीत हासिल करनी है तो फिर डिफेंडर्स को भी अपना बेस्ट देना होगा।

पुनेरी पलटन की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

असलम ईनामदार (रेडर) अबिनेश नादराजन (राइट कवर) संकेत सावंत (लेफ्ट कवर), मोहित गोयत (रेडर), पंकज मोहिते (रेडर), गौरव खत्री (राइट कॉर्नर) और अमन (लेफ्ट कॉर्नर)।

PKL 11: यू मुम्बा का स्क्वाड

यू मुम्बा के लिए पिछले दो मैच अच्छे रहे हैं। उन्होंने पहले बंगाल वारियर्स के खिलाफ टाई खेला और उसके बाद जयपुर पिंक पैंथर्स को हरा दिया। टीम में बहुत ज्यादा बड़े नाम नहीं हैं लेकिन इसके बावजूद यू मुम्बा की टीम एकजुट होकर खेल रही है। कप्तान सुनील कुमार का खुद का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है लेकिन उन्होंने टीम की अगुवाई शानदार तरीके से की है। अब देखने वाली बात होगी कि पुनेरी पलटन के खिलाफ टीम का प्रदर्शन कैसा रहता है।

यू मुम्बा की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

आमिरमोहम्मद जफरदानेश (रेडर), मंजीत दहिया (रेडर), अजीत चव्हाण (रेडर), परवेश भैंसवाल (लेफ्ट कवर), सुनील कुमार (राइट कवर), सोमबीर (लेफ्ट कॉर्नर) और रिंकू (राइट कॉर्नर)।

इन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें

पुनेरी पलटन की टीम इस मैच में मोहित गोयत, असलम ईनामदार, अमन, पंकज मोहिते और गौरव खत्री से उसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद करेगी, जैसा वो अभी तक करते आए हैं। जबकि यू मुम्बा की निगाहें अजीत चव्हाण पर काफी ज्यादा होंगी। उन्होंने पिछले मैच में 14 प्वॉइंट लिए थे और इसी वजह से उनसे काफी ज्यादा उम्मीद बढ़ गई है।

सफलता का मंत्र

पुनेरी पलटन की जीत के लिए जरूरी है कि उनका डिफेंस इस मैच में अच्छा खेल दिखाए। यू-मुम्बा के लिए रेडिंग में अजीत चव्हाण ही शानदार खेल दिखा रहे हैं और अगर उनके ऊपर दबाव बनाया गया तो फिर पुनेरी पलटन की टीम मैच पर शिकंजा कस सकती है। जबकि यू-मुम्बा को अगर जीत हासिल करनी है तो फिर उन्हें भी पुनेरी पलटन के सभी रेडर्स को रोकना होगा। क्योंकि पुनेरी पलटन का हर एक रेडर अपने दम पर मैच जिताने की क्षमता रखता है। ऐसे में डिफेंस को पूरी तरह से मुस्तैद रहना होगा।

PUN vs MUM के बीच हेड टू हेड आंकड़े

पुनेरी पलटन और यू-मुम्बा के बीच अभी तक जितने भी मैच हुए हैं, उनमें यू-मुम्बा का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है। दोनों ही टीमों ने अभी तक आपस में कुल मिलाकर 22 मैच खेले हैं और इस दौरान पुनेरी पलटन ने 9 और यू-मुम्बा ने 10 मुकाबलों में जीत हासिल की है। दोनों ही टीमों के बीच तीन मुकाबले टाई पर समाप्त हुए हैं। तो यहां पर यू-मुम्बा की टीम थोड़ा सा आगे रही है और पुनेरी पलटन की टीम इस आंकड़े को सुधारना चाहेगी।

मैच– 22

पुनेरी पलटन ने जीता – 9

यू मुम्बा – 10

टाई – 3

हाईएस्ट स्कोर – 43-44

न्यूनतम स्कोर – 21-19

क्या आप जानते हैं?

यू-मुम्बा ने पीकेएल के दूसरे सीजन का खिताब अनूप कुमार की कप्तानी में जीता था। इसके बाद आगे चलकर अनूप कुमार पुनेरी पलटन के कोच भी बने।

पुनेरी पलटन vs यू मुम्बा के बीच मैच आप कहां देख सकते हैं ?

दोनों टीमों के बीच आप ये मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा हॉटस्टार पर भी मुकाबलों का प्रसारण होगा।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.