Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

TAM vs BEN Dream11 Prediction, Dream11 स्टार्टिंग 7, कप्तान किसे चुनें, मैच 119, PKL 11

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :December 18, 2024 at 7:42 AM
Modified at :December 18, 2024 at 7:45 AM
TAM vs BEN Dream11 Prediction, Dream11 स्टार्टिंग 7, कप्तान किसे चुनें, मैच 119, PKL 11

TAM vs BEN के मैच में इन खिलाडियों को अपनी Dream11 टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।

18 दिसंबर को प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में तमिल थलाइवाज और बंगाल वॉरियर्स (TAM vs BEN) के बीच 119वां मैच खेला जाएगा। थलाइवाज अभी 19 मैचों में 6 जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर हैं, दूसरी ओर बंगाल की टीम पांच जीत के बाद टेबल में दसवें नंबर पर है।

इस मैच में सचिन तंवर, मोईन शफाघी, मनिंदर सिंह और प्रणय राणे जैसे टॉप रेडर्स खेलते हुए नजर आ सकते हैं। वहीं डिफेंस की बात करें एम अभिषेक, आमिर हुसैन बस्तामी के अलावा फजल अत्राचली और नितेश कुमार अपनी-अपनी टीम के लिए खूब सारे टैकल पॉइंट्स बटोरना चाहेंगे। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जो थलाइवाज बनाम बंगाल मैच में Dream11 के जरिए आपको पैसे कमाने में मदद कर सकते हैं।

मैच डिटेल्स

मैच: तमिल थलाइवाज vs बंगाल वॉरियर्स

तारीख: 18 दिसंबर 2024, भारतीय समयानुसार रात 8 बजे

स्थान: पुणे

TAM vs BEN पीकेएल 11: फैंटेसी टिप्स

तमिल थलाइवाज ने पिछले मैच में अपनी स्टार्टिंग सेवन को पूरी तरह बदल कर रख दिया था। सचिन तंवर और साई प्रसाद खुद को मिले मौके का फायदा नहीं उठा सके थे। हिमांशु रेडिंग के साथ-साथ डिफेंस में भी कहर बरपा रहे हैं, उन्होंने पिछले मैच में 7 अंक बटोरे थे। नितेश कुमार पिछले मैच में डिफेंस में अकेले दम पर 7 टैकल पॉइंट्स लाए थे और एम अभिषेक भी बहुत प्रभावी रहे।

बंगाल वॉरियर्स के लिए पिछले मैच में प्रणय राणे नहीं चल पाए थे, लेकिन विश्वास एस रेडिंग में 8 पॉइंट्स लाकर टीम के टॉप रेडर साबित हुए थे। पिछले मैच में बंगाल का डिफेंस विपक्षी रेडरों पर कहर बनकर टूटा। नितेश कुमार ने हाई-5 स्कोर किया, फजल अत्राचली ने चार और मनजीत ने भी सब्स्टिट्यूट के तौर पर आकर काफी बढ़िया प्रदर्शन किया।

दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

तमिल थलाइवाज की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

सचिन तंवर, सौरभ फाघारे, साई प्रसाद, एम अभिषेक, आशीष, हिमांशु, आमिर हुसैन बस्तामी और नितेश कुमार।

बंगाल वॉरियर्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

विश्वास एस, मनिंदर सिंह, प्रणय राणे, मनजीत, नितेश कुमार, सिद्धेश टटकारे और फजल अत्राचली।

TAM vs BEN: DREAM11 टीम 1

TAM vs BEN DREAM11 Prediction

रेडर: सचिन तंवर, प्रणय राणे

डिफेंडर: फजल अत्राचली, नितेश कुमार, एम अभिषेक

ऑलराउंडर: नितेश, विश्वास एस

कप्तान:  नितेश

उपकप्तान: फजल अत्राचली

TAM vs BEN: DREAM11 टीम 2

TAM vs BEN DREAM 11 Prediction

रेडर: प्रणय राणे

डिफेंडर: फजल अत्राचली, नितेश कुमार, आमिर हुसैन बस्तामी

ऑलराउंडर: नितेश, विश्वास एस, हिमांशु

कप्तान:  प्रणय राणे

उपकप्तान: नितेश कुमार

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.