Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

TAM vs MUM Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 54, PKL 11

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :November 14, 2024 at 3:52 PM
Modified at :November 14, 2024 at 3:52 PM
TAM vs MUM Dream11 Prediction, कप्तान किसे चुनें, स्टार्टिंग 7, मैच 54, PKL 11

TAM vs MUM के मैच में इन खिलाडियों को अपनी Dream11 टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।

14 नवंबर को प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में तमिल थलाइवाज और यू मुम्बा (TAM vs MUM) के बीच 54वां मैच खेला जाएगा। थलाइवाज अभी 8 मैचों में तीन जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है, दूसरी ओर यू मुम्बा पांच जीत के बाद तीसरे स्थान पर बनी हुई है।

इस मुकाबले में सचिन तंवर और नरेंदर कंडोला के अलावा अजीत चौहान जैसा टॉप रेडर खेलता दिखाई देगा। डिफेंस की बात करें तो सुनील कुमार, साहिल गुलिया और परवेश भैंसवाल जैसे अनुभवी डिफेंडर्स जबरदस्त अंदाज में टैकल करना चाहेंगे। तो चलिए इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जो थलाइवाज vs मुम्बा मैच में आपको DREAM11 के जरिए खूब सारा पैसा दिला सकते हैं।

मैच डिटेल्स

मैच: तमिल थलाइवाज vs यू मुम्बा

तारीख: 14 नवंबर 2024, भारतीय समयानुसार रात 9 बजे

स्थान: नोएडा

TAM vs MUM पीकेएल11: फैंटेसी टिप्स

तमिल थलाइवाज के लिए नरेंदर कंडोला सीजन के टॉप-10 रेडरों में शामिल हैं, वहीं सचिन तंवर किसी भी क्षण मैच का रुख पलटने में सक्षम हैं। साहिल गुलिया डिफेंस की कमान संभाल रहे होंगे, जिन्होंने पिछले मैच में चार जबरदस्त टैकल किए थे। नितेश और आमिर हुसैन बस्तामी पिछले मैच में चाहे अच्छा नहीं कर पाए, लेकिन दोनों बढ़िया फॉर्म में चल रहे हैं।

यू मुम्बा पर नजर डालें तो रेडिंग का भार अकेले अजीत चौहान ने अपने कंधों पर संभाला हुआ है। उन्होंने पिछले मैच में 17 रेड पॉइंट्स अर्जित किए थे। उन्हें रोहित राघव की ओर से अच्छा साथ मिल रहा है। मुम्बा के लिए डिफेंस में चारों डिफेंडर्स एकजुट होकर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन पिछला मैच जीत नहीं पाए थे।

दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

तमिल थलाइवाज की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

सचिन तंवर, नरेंदर कंडोला, अनुज गावाडे, साहिल गुलिया, आमिर हुसैन बस्तामी, नितेश कुमार, एम अभिषेक।

यू मुम्बा की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

अजीत चौहान, रोहित राघव, आमिरमोहम्मद जफरदानेश, सुनील कुमार, परवेश भैंसवाल, रिंकू, सोमबीर।

TAM vs MUM: DREAM11 टीम 1

TAM vs MUM DREAM11 Prediction

रेडर: सचिन तंवर, अजीत चौहान

डिफेंडर: साहिल गुलिया, सुनील कुमार, आमिर हुसैन बस्तामी

ऑलराउंडर: नितेश कुमार, आमिरमोहम्मद जफरदानेश

कप्तान: सचिन तंवर

उपकप्तान: साहिल गुलिया

TAM vs MUM: DREAM11 टीम 2

TAM vs MUM DREAM 11 Prediction

रेडर: सचिन तंवर, अजीत चौहान, नरेंदर कंडोला

डिफेंडर: साहिल गुलिया, सुनील कुमार, रिंकू

ऑलराउंडर: आमिरमोहम्मद जफरदानेश

कप्तान: अजीत चौहान

उपकप्तान: नरेंदर कंडोला

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.