Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

TAM vs PAT Dream11 Prediction, Dream11 स्टार्टिंग 7, कप्तान किसे चुनें, मैच 109, PKL 11

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :December 13, 2024 at 8:13 AM (GMT+5:30)
Modified at :December 13, 2024 at 8:17 AM (GMT+5:30)
TAM vs PAT Dream11 Prediction, Dream11 स्टार्टिंग 7, कप्तान किसे चुनें, मैच 109, PKL 11

TAM vs PAT के मैच में इन खिलाडियों को अपनी Dream11 टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं विजेता।

13 दिसंबर को प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में तमिल थलाइवाज और पटना पाइरेट्स (TAM vs PAT) के बीच 109वां मैच खेला जाएगा। थलाइवाज अभी 19 मैचों में 6 जीत के बाद नौवें स्थान पर बनी हुई है, दूसरी ओर पटना 10 जीत के बाद तीसरे नंबर पर विराजमान है।

इस मैच में मोईन शफाघी, देवांक और अयान जैसे इन-फॉर्म रेडर अपनी-अपनी टीम के लिए पॉइंट्स की भरमार करना चाहेंगे। डिफेंस की बात करें तो नितेश कुमार, हिमांशु, शुभम शिंदे और अंकित अपनी-अपनी टीम के लिए बहुत सारे टैकल पॉइंट बटोरना चाहेंगे। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जो थलाइवाज बनाम पटना मैच में Dream11 के जरिए आपको पैसे कमाकर दे सकते हैं।

मैच डिटेल्स

मैच: तमिल थलाइवाज vs पटना पाइरेट्स

तारीख: 13 दिसंबर 2024, भारतीय समयानुसार रात 8 बजे

स्थान: पुणे

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

TAM vs PAT पीकेएल 11: फैंटेसी टिप्स

तमिल थलाइवाज के लिए मोईन शफाघी बहुत शानदार लय में हैं और पिछले मैच में भी 10 पॉइंट्स लेकर आए थे। उनके अलावा सौरभ फाघारे ने भी बहुत प्रभावित किया है। दिएफ़्न्स पर नजर डालें तो नितेश कुमार और आमिर हुसैन बस्तामी पर फिर से सबकी नजरे टिकी होंगी और आशीष ने अब तक मिले मौकों का भरपूर फायदा उठाया है।

पटना पाइरेट्स के देवांक अभी तक सीजन के टॉप रेडर बने हुए हैं और पिछले मैच में भी अकेले दम पर 14 पॉइंट्स लेकर आए थे। अयान उनका अच्छा सपोर्ट कर रहे हैं और सीजन के टॉप-10 रेडर्स में शामिल हैं। डिफेंस में दीपक के टैकल थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, जिन्होंने पिछले मैच में हाई-5 स्कोर किया। उनके अलावा अंकित भी कुल 5 पॉइंट्स लाए थे।

दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

तमिल थलाइवाज की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

मोईन शफाघी, सौरभ फाघारे, रोनक आशीष, हिमांशु, आमिर हुसैन बस्तामी और नितेश कुमार।

पटना पाइरेट्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

देवांक, अयान, दीपक सिंह, अर्कम शेख, सुधाकर एम, शुभम शिंदे और अंकित।

TAM vs PAT: DREAM11 टीम 1

TAM vs PAT DREAM 11 Prediction

रेडर: देवांक, अयान

डिफेंडर: दीपक सिंह, आमिर हुसैन बस्तामी

ऑलराउंडर: अंकित, मोईन शफाघी, हिमांशु

कप्तान: देवांक

उपकप्तान: अयान

TAM vs PAT: DREAM11 टीम 2

TAM vs PAT DREAM 11 Prediction

रेडर: देवांक, सौरभ फाघारे

डिफेंडर: दीपक सिंह, शुभम शिंदे

ऑलराउंडर: अंकित, मोईन शफाघी, नितेश कुमार

कप्तान: देवांक

उपकप्तान: मोईन शफाघी

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.