Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11: तमिल थलाइवाज vs यू मुम्बा मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग 7, हेड टू हेड और कहां देखें

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :November 13, 2024 at 4:12 PM (GMT+5:30)
Modified at :November 13, 2024 at 4:12 PM (GMT+5:30)
PKL 11: तमिल थलाइवाज vs यू मुम्बा मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग 7, हेड टू हेड और कहां देखें

सचिन तंवर की टीम लगातार तीन मैच हार चुकी है।

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) का 54वां मैच तमिल थलाइवाज और यू मुम्बा के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमें अपना पिछला मुकाबला हारकर आ रही हैं। इसी वजह से इन्हें जीत की सख्त तलाश होगी। तमिल थलाइवाज तो लगातार तीन मैच हार चुकी है और अब उनके सामने कमबैक करने की बड़ी चुनौती है।

अंक तालिका में तमिल थलाइवाज की टीम इस वक्त 9वें पायदान पर है। टीम ने अभी तक 8 मैच खेलेहैं, जिसमें से 3 मैचों में जीत हासिल की है और 4 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है और एक मैच टाई रहा है। यू मुम्बा ने 9 में से 5 मैच जीते हैं और 3 मैचों में उन्हें हार मिली है और एक मैच उनका टाई रहा है। अंक तालिका में यू-मुम्बा की टीम तीसरे पायदान पर है। आइए जानते हैं इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का कॉम्बिनेशन क्या रह सकता है और किन-किन खिलाड़ियों पर निगाहें रहने वाली हैं।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

PKL 11: तमिल थलाइवाज का स्क्वाड

तमिल थलाइवाज लगातार तीन मैच हार चुकी है। ऐसे में उन्हें जीत की सख्त जरूरत है। टीम अच्छा तो खेल रही है लेकिन आखिर में आकर वो लाइन क्रॉस नहीं कर पाते हैं। हालांकि, पिछले मुकाबले में दबंग दिल्ली के खिलाफ तो उन्हें काफी करारी हार मिली थी। इस मैच में उनके दोनों रेडर्स बुरी तरह फ्लॉप रहे थे। सचिन तंवर को जिस उम्मीद के साथ खरीदा गया था, उस तरह का प्रदर्शन वो अभी तक नहीं कर पाए हैं। कप्तान सागर राठी इंजरी की वजह से पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं और इससे भी टीम को बड़ा झटका लगा है।

तमिल थलाइवाज की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

नरेंद्र कंडोला (रेडर), सचिन तंवर (रेडर), आशीष (रेडर), अभिषेक मनकरन (राइट कवर), आमिर हुसैन (लेफ्ट कवर), नितेश कुमार (राइट कॉर्नर) और साहिल गूलिया (लेफ्ट कॉर्नर)।

PKL 11: यू मुम्बा का स्क्वाड

यू मुम्बा लगातार मुकाबले जीत रही थी और अंक तालिका में अपनी स्थिति को मजबूत भी कर लिया था। हालांकि पिछले मैच में हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ उन्हें बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में यू मुम्बा ने एक समय अच्छी खासी बढ़त बना रखी थी लेकिन सेकेंड हाफ में आकर मुकाबला हार गए थे। ऐसे में टीम को इस चीज पर ध्यान देने की जरूरत है। अकेले अजीत चौहान ही रेडिंग में अच्छा खेल दिखा रहे हैं। उन्हें बाकी रेडर्स का उतना सपोर्ट नहीं मिल पा रहा है। डिफेंस को भी अपने परफॉर्मेंस में निरंतरता लानी होगी।

यू मुम्बा की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

आमिरमोहम्मद जफरदानेश (रेडर), रोहित राघव (रेडर), अजीत चौहान (रेडर), परवेश भैंसवाल (लेफ्ट कवर), सुनील कुमार (राइट कवर), सोमबीर (लेफ्ट कॉर्नर) और रिंकू (राइट कॉर्नर)।

इन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें

तमिल थलाइवाज की टीम सचिन तंवर, नरेंद्र कंडोला और कप्तान साहिल गूलिया से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद रखेगी। अगर इन खिलाड़ियों ने बेहतर खेल दिखाया तो टीम जीत हासिल कर सकती है। यू-मुम्बा के लिए सारा दारोमदार अजीत चौहान पर होगा, जिन्होंने काफी सनसनीखेज परफॉर्मेंस इस सीजन दिया है। इसके अलावा कप्तान सुनील कुमार के ऊपर भी निगाहें होंगी।

सफलता का मंत्र

तमिल थलाइवाज की जीत के लिए जरूरी है कि सचिन तंवर रेडिंग में ज्यादा से ज्यादा पॉइंट्स लेकर आएं। नरेंद्र कंडोला अपना काम कर रहे हैं लेकिन सचिन तंवर को अपने परफॉर्मेंस में सुधार लाना होगा। उन्हें हर एक मैच में 10 से ज्यादा पॉइंट्स लाने ही होंगे। यू-मुम्बा की जीत के लिए जरूरी है कि रोहित राघव और मोहम्मदआमिर जफरदानेश जैसे रेडर अजीत चौहान का साथ दें। केवल उनके ऊपर टीम डिपेंड ना रहे।

TAM vs MUM के बीच हेड टू हेड आंकड़े

तमिल थलाइवाज और यू मुम्बा के बीच अभी तक जितने भी मुकाबले खेले गए हैं, उनमें यू मुम्बा की टीम पूरी तरह से हावी रही है। तमिल थलाइवाज की टीम अभी तक ज्यादा टक्कर यू मुम्बा को दे नहीं पाई है। दोनों ही टीमों ने पीकेएल में अभी तक आपस में कुल 11 मैच खेले हैं और इस दौरान यू मुम्बा ने 7 मैचों में जीत हासिल की है और तमिल थलाइवाज को सिर्फ 3 ही मुकाबलों में जीत मिली है। वहीं एक मुकाबला टाई रहा है। ऐसे में हेड टू हेड मैचों में मुंबई ने बाजी मारी है।

मैच– 11

तमिल थलाइवाज ने जीता – 3

यू मुम्बा ने जीता – 7

टाई – 1

हाईएस्ट स्कोर – 50-46

न्यूनतम स्कोर – 22-20

क्या आप जानते हैं?

यू मुम्बा की टीम ने पीकेएल के पहले तीन सीजन में लगातार फाइनल में जगह बनाई थी। इनमें से दो बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वहीं टीम ने दूसरे सीजन का टाइटल अपने नाम किया था। फाइनल मैच में उन्होंने बेंगलुरू बुल्स को हराया था।

तमिल थलाइवाज और यू मुम्बा के बीच मैच आप कहां देख सकते हैं?

दोनों टीमों के बीच आप ये मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा हॉटस्टार पर भी मुकाबलों का प्रसारण होगा।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

​

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.