Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11: पवन सहरावत की चोट पर तेलुगू टाइटंस के कोच ने दिया बड़ा बयान, स्टार रेडर की वापसी का हुआ खुलासा

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :December 5, 2024 at 5:28 PM
Modified at :December 5, 2024 at 5:28 PM
PKL 11: पवन सहरावत की चोट पर तेलुगू टाइटंस के कोच ने दिया बड़ा बयान, स्टार रेडर की वापसी का हुआ खुलासा

पवन सहरावत की अनुपस्थिति में यूपी योद्धा ने करीबी अंतर से तेलुगू को हराया।

प्रो कबड्डी 2024 (PKL 11) में बुधवार की रात यूपी योद्धा ने शानदार वापसी करते हुए तेलुगू टाइटंस को 36-33 से हरा दिया। यूपी की इस जीत में सब्सीच्यूट रेडर गगन गौड़ा की भूमिका अहम रही जिन्होंने दूसरे हाफ में आकर 15 रेड पॉइंट्स हासिल कर लिए। दूसरे हाफ में यूपी ने रेडिंग में 18 पॉइंट हासिल किए जिसमें से 15 गगन के ही नाम रहे। गगन के प्रदर्शन के कारण ही यूपी योद्धा ने मैच में वापसी की थी और इस कारण यूपी के कोच और कप्तान ने उनकी जमकर तारीफ की है।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

गगन गौड़ा की बदौलत हमने जीता मैच – यूपी कोच

पहले हाफ की शुरुआत में तेलुगू टाइटंस 17-10 से आगे थी और फिर दूसरे हाफ की शुरुआत में गगन गौड़ा को उतारा गया। उन्होंने आते ही पॉइंट लिया। गगन के लगातार चार रेड में पॉइंट लाने और डिफेंडर्स के भी अच्छे काम के चलते यूपी ने टाइटंस को ऑल आउट दिया। गगन ने थोड़ी देर बार डू ऑर डाई में सुपर रेड लगा दी। एक बार फिर डू ऑर डाई में वह दो पॉइंट लेकर आए। उनके शानदार प्रदर्शन पर असिस्टेंट कोच उपेंद्र मलिक काफी खुश दिखे।

उन्होंने कहा, “पिछले कई मैचों में गगन ने हमारे लिए काफी अच्छा काम करके दिखाया है। आज तो जो मैच टाइटंस के हाथों में चला गया था उसे इस तरह वापस करना तो इसमें तो उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। आज गगन ने बहुत अच्छा किया। हमने सुरेंदर को मौका दिया था और अगर वो चल जाते तो हम गगन को उतारने ही नहीं वाले थे।”

टीम के कप्तान सुमित ने भी गगन के शानदार प्रदर्शन को ही अपनी टीम की जीत का श्रेय दिया क्योंकि मंजीत के एक ही रेड में पांच खिलाड़ियों को आउट करने के बाद मैच टाइटंस की ओर चला गया था।

उन्होंने कहा, “हम काफी पीछे चल रहे थे और गगन के आते ही हमने उन्हें ऑल आउट कर दिया। गगन की वजह से ही आज मैच पूरी तरह से टर्न हुआ है और हमें जीत मिली है।”

पवन सहरावत की वापसी पर कोच ने दिया बड़ा अपडेट

तेलुगू टाइटंस पिछले कई मैचों से पवन सहरावत के बिना खेल रहा है और इस समय विजय मलिक अकेले पड़ जा रहे हैं। विजय को अगर पवन का साथ मिल जाता तो टाइटंस की स्थिति कहीं अधिक मजबूत रहती। पवन चोट के चलते बाहर हैं और फिलहाल उनकी वापसी संभव नहीं लग रही है।

टाइटंस के असिस्टेंट कोच ने कहा, “पवन की इंजरी अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है। डॉक्टर्स लगातार उन्हें देख रहे हैं। अब उनके हिसाब से ही पवन की वापसी हो सकेगी।”

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.