Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11: तेलुगु टाइटंस vs जयपुर पिंक पैंथर्स मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग 7, हेड टू हेड और कहां देखें

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :October 21, 2024 at 7:15 PM (GMT+5:30)
Modified at :October 21, 2024 at 7:15 PM (GMT+5:30)
PKL 11: तेलुगु टाइटंस vs जयपुर पिंक पैंथर्स मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग 7, हेड टू हेड और कहां देखें

पवन सहरावत और अर्जुन देशवाल जैसे सितारे इस मैच के दौरान एक्शन में होंगे।

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) का 9वां मुकाबला मंगलवार को तेलुगु टाइटंस और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच खेला जाएगा। तेलुगु टाइटंस ने अभी तक दो मैच खेले हैं। इसमें से एक मैच में उन्हें जीत मिली है और एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि दूसरी तरफ जयपुर पिंक पैंथर्स ने अभी तक एक ही मुकाबला खेला है, जिसमें उन्हें जीत मिली थी। इस तरह दोनों ही टीमों को इस मुकाबले में अपनी दूसरी जीत की तलाश होगी।

तेलुगु टाइटंस ने पीकेएल सीजन 11 का आगाज शानदार तरीके से किया था और बेंगलुरू बुल्स को अपने पहले मैच में मात दी थी। हालांकि, इसके बाद टीम तमिल थलाइवाज के खिलाफ हार गई। टीम नहीं चाहेंगी कि पिछले सीजन जैसा हाल इस बार भी हो। इसी वजह से इस मैच में जरूर टाइटंस जीत हासिल करना चाहेंगे। वहीं दूसरी तरफ जयपुर पिंक पैंथर्स अपने विनिंग मोमेंटम को बरकरार रखना चाहेगी। इस मुकाबले से पहले जान लेते हैं कि इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का कॉम्बिनेशन क्या रह सकता है और कौन सा खिलाड़ी कमाल कर सकता है।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

PKL 11: तेलुगु टाइटंस का स्क्वाड

तमिल थलाइवाज के खिलाफ टाइटंस के रेडर्स ने तो बेहतरीन प्रदर्शन किया था लेकिन डिफेंडर्स कमाल नहीं कर पाए थे। कप्तान पवन सेहरावत ने सुपर-10 लगाया था और विजय मलिक ने 9 प्वॉइंट लिए थे। हालांकि अजीत पवार, सागर और अंकित जैसे डिफेंडर्स बुरी तरह फ्लॉप हुए थे। इसी वजह से टीम को हार का सामना करना पड़ा था। पिछले सीजन भी टीम के डिफेंस ने खराब खेल दिखाया था और इस बार भी वही देखने को मिल रहा है। टाइटंस इस कमजोरी को जरूर दूर करना चाहेगी।

तेलुगु टाइटंस की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

पवन सहरावत (रेडर), मंजीत (रेडर), विजय मलिक (रेडर), सागर (राइट कवर), अजीत पवार (लेफ्ट कवर), कृष्णन (राइट कॉर्नर) और मिलाद जब्बारी (लेफ्ट कॉर्नर)।

PKL 11: जयपुर पिंक पैंथर्स का स्क्वाड

जयपुर पिंक पैंथर्स ने अपने सीजन का आगाज शानदार तरीके से किया है। टीम ने अपने पहले मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स को हरा दिया। जयपुर के लिए कप्तान अर्जुन देशवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 प्वॉइंट हासिल किए। इसके अलावा अभिजीत मलिक ने भी 7 प्वॉइंट लाकर उनका अच्छा साथ दिया। हालांकि टीम को अपने डिफेंस पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। अगर डिफेंडर्स ने बेहतरीन खेल दिखाया तो फिर जयपुर को हराना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा।

जयपुर पिंक पैंथर्स की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

अर्जुन देशवाल (रेडर), विकास कंडोला (रेडर), अभिजीत मलिक (रेडर), अंकुश राठी (लेफ्ट कॉर्नर), रेज़ा मीरबघेरी (लेफ्ट कवर), सुरजीत सिंह (राइट कवर), और लकी शर्मा (राइट कॉर्नर)।

इन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें

तेलुगु टाइटंस की टीम में सबसे ज्यादा निगाह पवन कुमार सेहरावत पर रहेगी। उनके ऊपर टीम का सारा दारोमदार रहेगा कि वो टीम को सीजन की दूसरी जीत दिलाएं। जबकि जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम अर्जुन देशवाल से उसी तरह के परफॉर्मेंस की उम्मीद करेगी, जैसा उन्होंने पिछले मैच में किया था। इसके अलावा अभिजीत ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उसी वजह से उनके ऊपर भी काफी निगाह रहेगी।

सफलता का मंत्र

अगर तेलुगु टाइटंस को इस मैच में जीतना है तो फिर उनके डिफेंडर को ज्यादा से ज्यादा प्वॉइंट लाने होंगे। अर्जुन देशवाल के सामने बिल्कुल भी ढिलाई नहीं बरती जा सकती है। इसी वजह से डिफेंस को काफी मुस्तैद रहना होगा। वहीं जयपुर की जीत के लिए जरूरी है कि उनके डिफेंडर्स पवन सेहरावत को जितना हो सके मैट से बाहर रखें। अगर पवन सहरावत को रोक लिया गया तो फिर टीम का काम आसान हो सकता है।

TEL vs JAI के बीच हेड टू हेड आंकड़े

तेलुगु टाइटंस की टीम भले ही पिछले दो सीजन से खराब प्रदर्शन कर रही है लेकिन हेड टू हेड मैचों में वो जयपुर पिंक पैंथर्स से ज्यादा पीछे नहीं रहे हैं। टाइटंस और पैंथर्स के बीच पीकेएल में अभी तक कुल मिलाकर 19 मैच खेले गए हैं। इनमें से 10 मैच जयपुर पिंक पैंथर्स ने जीते हैं और आठ मैचों में तेलुगु टाइटंस को जीत मिली है। जबकि एक मुकाबला दोनों टीमों के बीच टाई रहा है।

मैच– 19

तेलुगु टाइटंस ने जीता – 8

जयपुर पिंक पैंथर्स ने जीता – 10

टाई – 1

हाईएस्ट स्कोर – 51-54

न्यूनतम स्कोर – 24-21

क्या आप जानते हैं?

तेलुगु टाइटंस ने पीकेएल के दूसरे और चौथे सीजन में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। ये उनका सबसे बेस्ट सीजन रहा था। वहीं चौथे सीजन के सेमीफाइनल में उन्हें जयपुर पिंक पैंथर्स ने ही हराया था।

तेलुगु टाइटंस और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच मैच आप कहां देख सकते हैं?

दोनों टीमों के बीच आप ये मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा हॉटस्टार पर भी मुकाबलों का प्रसारण होगा।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.