PKL 11: सुरेंदर गिल की फिटनेस पर यूपी योद्धा के कोच ने दिया बड़ा अपडेट, स्टार रेडर की वापसी का हुआ खुलासा
सुरेंदर गिल बीच सीजन चोटिल हो गए थे।
प्रो कबड्डी 2024 (PKL 11) में बीते रविवार को यूपी योद्धा ने पटना पाइरेट्स को 44-42 से हराया। पिछले चार मैचों में ये यूपी की तीसरी जीत है। पटना की टीम इस सीजन काफी अच्छा खेल रही है और उनके खिलाफ जीत यूपी के लिए बड़ी उपलब्धि है। इस सीजन पटना के खिलाफ पहली भिड़ंत में यूपी को हार मिली थी और अब उन्होंने अपना बदला पूरा कर लिया है।
पिछले पांच मैचों से मैट पर नहीं उतरे सुरेंदर गिल को लेकर यूपी के खेमे से बड़ी अपडेट आई है। पटना के कोच ने भी यूपी के खिलाफ मिली करीबी हार पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
Catch Every Update, Anytime, Anywhere
सुरेंदर गिल की वापसी पर यूपी के कोच ने दिया बड़ा अपडेट
सुरेंदर गिल ने अपना पिछला मैच 02 नवंबर को पटना के ही खिलाफ ही स्टार्ट किया था। इस मैच में वह पांच पॉइंट ही ले सके थे और इसके बाद अगले मैच में जयपुर के खिलाफ वह बेंच से आकर खेले थे। हालांकि, इसके बाद पिछले पांच मैचों से वह मैट पर नहीं उतरे हैं। टीम के असिस्टेंट कोच उपेंद्र मलिक ने अब उनकी वापसी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।
उन्होंने कहा, “सुरेंदर पूरी तरह फिट है और आगे के मैचों में वो आपको मैट पर दिखाई देगा। भवानी और गगन गौड़ा ने हमारे लिए शानदार काम किया। पटना के खिलाफ हमारी रणनीति रेडर्स को अटैकिंग गेम खिलाने की थी और ये सफल रही।”
अयान के सुपर टैकल को पटना के कोच ने बताया टर्निंग पॉइंट
पटना पाइरेट्स और यूपी के बीच का मुकाबला काफी करीबी था और अंतिम समय में ये मैच यूपी की ओर झुका। पहले हाफ के बाद पटना चार पॉइंट से आगे थी और लगभग पांच मिनट का समय बचा होने पर स्कोर बराबरी पर था। पटना के कोच नरेंदर रेडू ने अब हार का कारण बताया है।
उन्होंने कहा, “जब तीन मिनट का समय बचे होने पर अयान का सुपर टैकल हुआ तो वहीं से मैच बदल गया। इसके बाद आखिरी दो मिनट में यूपी की डू ऑर डाई रेड भी सफल हो गई। यदि वहां कैच हो जाती तो भी हम वापसी कर सकते थे। अंत में डिफेंस से जो गलतियां हुई उसी के कारण मैच हमारे हाथ से निकल गया।”
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
