Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11: यूपी योद्धा vs तमिल थलाइवाज मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग 7, हेड टू हेड और कहां देखें

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :November 25, 2024 at 5:24 PM (GMT+5:30)
Modified at :November 25, 2024 at 5:25 PM (GMT+5:30)
PKL 11: यूपी योद्धा vs तमिल थलाइवाज मैच प्रीव्यू, स्टार्टिंग 7, हेड टू हेड और कहां देखें

दोनों ही टीमें इस सीजन दूसरी बार एक दूसरे का सामना करेंगी।

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) का 77वां मैच यूपी योद्धा और तमिल थलाइवाज के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इससे पहले एक बार इस सीजन एक दूसरे से टक्कर ले चुकी हैं। उस मैच में यूपी योद्धा ने बुरी तरह से तमिल थलाइवाज को हरा दिया था। ऐसे में थलाइवाज की टीम उस हार का बदला लेना चाहेगी।

तमिल थलाइवाज ने अभी तक 12 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें 4 मैचों में जीत मिली है और 7 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि टीम का एक मैच टाई रहा है। अंक तालिका में थलाइवाज की टीम 9वें पायदान पर है। वहीं यूपी योद्धा ने इस सीजन अभी तक 12 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें 6 मैचों में जीत मिली है और 5 मुकाबले में हार मिली है और एक मैच टीम का टाई रहा है। अंक तालिका में टीम सातवें नंबर पर है। आइए जानते हैं इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का कॉम्बिनेशन क्या रह सकता है और किन-किन खिलाड़ियों पर निगाहें रहने वाली हैं।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

PKL 11: यूपी योद्धा का स्क्वाड

यूपी योद्धा की टीम पिछले कुछ मैचों से लय में आती हुई दिख रही है। पिछले चार मैचों से टीम को एक भी हार नहीं मिली है। टीम ने इस दौरान तीन मैच जीते हैं और एक मुकाबला टाई रहा है। ऐसे में सही समय पर यूपी योद्धा की टीम अपनी पीक पर आती हुई दिख रही है।

हालांकि रेडिंग में भरत का ना चलना टीम के लिए चिंता का विषय है। केवल भवानी राजपूत ही रेडिंग में पॉइंट ला रहे हैं। इसके अलावा उन्हें डिफेंस का अच्छा सपोर्ट मिल रहा है। अगर डिफेंस इतना बेहतर खेल ना दिखाता तो यूपी की टीम कई मुकाबले हार सकती थी। भरत को ज्यादा से ज्यादा पॉइंट लेने की जरुरत है।

यूपी योद्धा की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

केशव कुमार (रेडर), भवानी राजपूत (रेडर), भरत हूडा (रेडर), सुमित सांगवान, (लेफ्ट कॉर्नर), हितेश (लेफ्ट कवर), आशु सिंह (राइट कवर) और महेंद्र सिंह (लेफ्ट कवर)।

PKL 11: तमिल थलाइवाज का स्क्वाड

तमिल थलाइवाज ने अपने सीजन का आगाज बेहतरीन तरीके से किया था लेकिन इसके बाद रास्ता भटक गए। सचिन तंवर का ना चलना टीम के लिए काफी नुकसान दायक साबित हुआ है। उन्हें काफी महंगे दाम में खरीदा गया था। वो इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं लेकिन उनका प्रदर्शन बिल्कुल भी वैसा नहीं रहा है। इसी वजह से पिछले मैच में उन्हें खिलाया ही नहीं गया था।। टीम का डिफेंस भी सागर राठी की अनुपस्थिति में उतना बेहतर नहीं कर पा रहा है।

तमिल थलाइवाज की संभावित स्टार्टिंग सेवन:

नरेंद्र कंडोला (रेडर), सचिन तंवर (रेडर), मोईन शफागी (ऑलराउंडर), अभिषेक मनकरन (राइट कवर), आमिर हुसैन (लेफ्ट कवर), नितेश कुमार (राइट कॉर्नर) और विशाल चहल (रेडर)।

इन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें

यूपी योद्धा की निगाहें चार मेन खिलाड़ियों भरत हूडा, भवानी राजपूत, हितेश और सुमित पर होंगी। टीम की जीत के लिए इन खिलाड़ियों का चलना जरूरी होगा। जबकि तमिल थलाइवाज की टीम सचिन तंवर, नरेंद्र कंडोला और मोईन शफागी जैसे खिलाड़ियों से बेहतर परफॉर्मेंस की उम्मीद करेगी। मोईन टीम के लिए एक्स फैक्टर बनकर उभरे हैं।

सफलता का मंत्र

यूपी योद्धा की जीत के लिए जरूरी है कि उनके सभी रेडर्स मिलकर अपना बेस्ट खेल दिखाएं। किसी एक खिलाड़ी के पॉइंट लाने से कुछ नहीं होगा। जैसा पिछले मैच में भवानी राजपूत ने किया था। भवानी राजपूत को भरत का सपोर्ट रेडिंग में चाहिए। जबकि तमिल थलाइवाज की जीत के लिए जरूरी है कि उनके मेन रेडर सचिन तंवर ज्यादा से ज्यादा पॉइंट्स लेकर आएं। जब तक सचिन तंवर नहीं चलेंगे तब तक टीम को जीत नहीं मिलेगी। इसके अलावा उनके डिफेंडर्स को भी अच्छा करना होगा।

UP vs TAM के बीच हेड टू हेड आंकड़े

यूपी योद्धा और तमिल थलाइवाज दोनों ही टीमों ने अभी तक एक बार भी पीकेएल का टाइटल नहीं जीता है और हेड टू हेड मैचों में भी दोनों ही टीमें लगभग बराबरी पर हैं। दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल मिलाकर 16 मैच खेले गए हैं, जिसमें से छह मैच में यूपी योद्धा ने जीत हासिल की है और सात मैच तमिल थलाइवाज की टीम ने जीते हैं। वहीं तीन मुकाबला दोनों टीमों के बीच अभी तक टाई रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों टीमों के बीच कितनी कांटे की टक्कर रही है।

मैच– 16

यूपी योद्धा ने जीता – 6

तमिल थलाइवाज ने जीता – 7

टाई – 3

हाईएस्ट स्कोर – 42-46

न्यूनतम स्कोर – 23-22

क्या आप जानते हैं?

यूपी योद्धा और तमिल थलाइवाज के बीच 9वें सीजन का दूसरा एलिमिनिटेर मुकाबला खेला गया था। ये मैच फुल टाइम तक 36-36 से बराबर रहा था लेकिन टाई ब्रेकर में थलाइवाज ने 6-4 के अंतर से जीत हासिल की थी।

यूपी योद्धा और तमिल थलाइवाज के बीच मैच आप कहां देख सकते हैं?

दोनों टीमों के बीच आप ये मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा हॉटस्टार पर भी मुकाबलों का प्रसारण होगा।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

​

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.