Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 12 के ऑक्शन की तारीखों का हुआ खुलासा, यहां जाने कब लगेगी खिलाड़ियों पर बोली

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :May 2, 2025 at 9:52 PM (GMT+5:30)
Modified at :May 2, 2025 at 9:52 PM (GMT+5:30)
PKL 12 के ऑक्शन की तारीखों का हुआ खुलासा, यहां जाने कब लगेगी खिलाड़ियों पर बोली

कबड्डी फैंस PKL 12 का उत्सुक्ता से इंतजार कर रहे हैं।

प्रो कबड्डी लीग (PKL) के हर एक सीजन का इंतजार फैंस को काफी बेसब्री से रहता है। अभी तक कुल मिलाकर 11 सीजन पीकेएल के खेले जा चुके हैं और इस दौरान हमें अलग-अलग चैंपियन देखने को मिले हैं। पटना पाइरेट्स ने सबसे ज्यादा तीन बार इस ट्रॉफी को अपने नाम किया है। जबकि जयपुर पिंक पैंथर्स ने दो बार इस टाइटल को जीता है।

कुछ टीमें ऐसी हैं जो अभी तक एक बार फिर भी पीकेएल का खिताब नहीं जीत पाई हैं। पिछले सीजन की अगर बात करें तो हरियाणा स्टीलर्स ने पहली बार टाइटल जीतने का गौरव हासिल किया था। उन्होंने फाइनल मुकाबले में तीन बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स को ही हराया था।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

पीकेएल का 12वां सीजन (PKL 12) काफी धमाकेदार हुआ था। कई जबरदस्त मुकाबले इस दौरान खेले गए थे। इसी वजह से फैंस को 12वें सीजन का इंतजार काफी बेसब्री से है। हालांकि उससे पहले प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन का ऑक्शन होगा और इसको लेकर भी फैंस के अंदर काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है।

फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर पीकेएल 12 का ऑक्शन कब होगा। इससे पहले यह खबर आई थी कि मई के आखिरी हफ्ते में इस सीजन का ऑक्शन हो सकता है। लेकिन सवाल यह है कि ऑक्शन की तारीख क्या है।

कब होगा पीकेएल के 12वें सीजन का ऑक्शन?

खेल नाउ के सूत्रों के मुताबिक इस बार के प्रो कबड्डी लीग का ऑक्शन 23 और 24 मई को हो सकता है। इस दौरान सभी टीमें एक बेहतर स्क्वॉड तैयार करने की कोशिश करेंगी। पूरे देश में कबड्डी फैंस के लिए यह काफी बेहतरीन न्यूज है। पीकेएल ऑक्शन से पहले सभी टीमों को अपने-अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की आखिरी लिस्ट भी जारी करनी होगी।

इसमें भी कई सारे चौंकाने वाले फैसले देखने को मिल सकते हैं। जिन टीमों का परफॉर्मेंस पिछले सीजन अच्छा नहीं रहा था, वो इस बार ज्यादा से ज्यादा प्लेयर्स को रिलीज करके नए सिरे से टीम बनाना चाहेंगी। जबकि पटना पाइरेट्स और हरियाणा स्टीलर्स जैसी टीमें अपने कोर को बरकरार रखना चाहेंगी।

बेंगलुरु बुल्स, गुजरात जायंट्स और तमिल थलाइवाज समेत कुछ टीमें ऐसी रही थीं जिन्होंने पिछले सीजन काफी निराश किया था और इस बार इन टीमों में काफी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले सीजन सचिन तंवर काफी महंगे बिके थे और इस बार उनका यह रिकॉर्ड टूट सकता है।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.