Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 12 Auction: कब, कहां और कैसे देखें लाइव?

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :May 31, 2025 at 1:51 PM (GMT+5:30)
Modified at :May 31, 2025 at 1:52 PM (GMT+5:30)
PKL 12 Auction: कब, कहां और कैसे देखें लाइव?

PKL 12 का ऑक्शन दो दिन तक चलेगा, कुल 500 से ज्यादा खिलाड़ियों पर इस बार बोली लगेगी।

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन (PKL 12 Auction) की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अगला सीजन शुरू हो, उससे पहले ऑक्शन होने वाला है जिसमें कई बड़े और नामी खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। ऑक्शन 2 दिन तक चलेगा, जहां पहले दिन की नीलामी 31 मई और दूसरे दिन का ऑक्शन 1 जून को होगा।

ऑक्शन में 500 से अधिक खिलाड़ियों पर बोली लगेगी, जिनमें पवन सहरावत से लेकर अर्जुन देशवाल, नवीन कुमार और आशु मलिक जैसे बड़े-बड़े नाम भी शामिल हैं। उनके अलावा सबकी नजरें मनिंदर सिंह, परदीप नरवाल और फजल अत्राचली जैसे दिग्गजों पर भी होगी। अब सवाल है कि आखिर ऑक्शन को लाइव प्रसारित कहां किया जाएगा और किस चैनल या प्लैटफॉर्म पर ऑक्शन को लाइव देखा जा सकता है?

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

कब और कहां देखें लाइव ऑक्शन?

PKL 12 का ऑक्शन 31 मई और 1 जून को होगा। ऑक्शन को लाइव स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलावा जियो हॉटस्टार पर भी देखा जा सकता है। इसके साथ-साथ यूट्यूब पर ‘Khel Now TV’ पर भी लाइव ऑक्शन की जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। 31 मई को ऑक्शन शाम 7 बजे से शुरू होगा।

कहां होगा ऑक्शन?

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन का ऑक्शन 31 मई और 1 जून को मुंबई में होगा। 83 खिलाड़ियों को पहले ही रिटेन किया जा चुका है, जबकि 217 स्लॉट अब भी खाली हैं। ऑक्शन में इन 217 स्लॉट्स के लिए 500 से अधिक खिलाड़ियों पर बोली लगने वाली है। प्रत्येक टीम के पास कम से कम 18 खिलाड़ी होने चाहिए और कोई टीम ज्यादा से ज्यादा 25 खिलाड़ियों को अपने स्क्वाड से जोड़ सकती है।

इस बार ऑक्शन में क्या नया है?

PKL 12 के लिए एक नया FBM नियम लाया गया है। पहले FBM नियम के तहत कोई टीम किसी प्लेयर को एक सीजन के लिए ही रिटेन कर सकती थी। इस बार नियम में बदलाव किया गया है कि अब टीमों के पास किसी खिलाड़ी को एक या दो सीजन के लिए रिटेन करने का विकल्प होगा। इस नियम से कोई खिलाड़ी ज्यादा समय तक किसी टीम के साथ जुड़ा रह सकता है।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.