PKL 12: हर टीम के सबसे बढ़िया खिलाड़ी पर एक नजर
ये खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के लिए काफी जबरदस्त साबित हो सकते हैं।
प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन (PKL 12) का आगाज 29 अगस्त से होगा। पीकेएल के अभी तक 11 सीजन हो चुके हैं और अब एक और नए एक्साइटिंग चैप्टर की बारी है। पीकेएल के बीते सीजन का टाइटल हरियाणा स्टीलर्स ने जीता था और इस बार वो अपना टाइटल डिफेंड करने के लिए उतरेंगे।
प्रो कबड्डी लीग के ऑक्शन के दौरान सभी 12 टीमों ने अपने-अपने हिसाब से एक मजबूत टीम तैयार की है। हर एक फ्रेंचाइजी ने अपने स्क्वाड में मैच विनर खिलाड़ी शामिल किए हैं। इसी वजह से आगामी सीजन काफी जबरदस्त होने वाला है। इस सीजन हर एक टीम में एक ट्रम्प कार्ड प्लेयर जरूर है जो अपने दम पर मैच का पासा पलट सकता है।
तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कि पीकेएल के 12वें सीजन में हर एक टीम का सबसे बेस्ट खिलाड़ी कौन है।
Catch Every Update, Anytime, Anywhere
PKL 12 में हर टीम का बेस्ट खिलाड़ी-
तमिल थलाइवाज – अर्जुन देशवाल

अर्जुन देशवाल ने पीकेएल के पिछले कुछ सीजन से लगातार बेहतरीन निरंतरता के साथ परफॉर्म किया है। पिछले चार सीजन से उनका परफॉर्मेंस लगातार बेहतर होता गया है। उन्होंने पिछले चार सीजन में लगातार 200 प्लस प्वॉइंट का स्कोर किया है। यह कारनामा इस दौरान उनके अलावा कोई दूसरा प्लेयर नहीं कर पाया है।
अर्जुन देशवाल इस सीजन तमिल थलाइवाज के लिए खेलते नजर आएंगे। कोच संजीव बालियान का भी साथ उन्हें मिलेगा। दोनों ही दिग्गज जयपुर पिंक पैंथर्स से तमिल थलाइवाज में गए हैं। वो एक बार फिर उसी तरह का शानदार परफॉर्मेंस कर सकते हैं।
जयपुर पिंक पैंथर्स – नितिन रावल
नितिन रावल ने अपने करियर के शुरुआती चार सीजन जयपुर पिंक पैंथर्स के लिए खेला था। अब एक बार फिर उनकी उसी टीम में वापसी हुई है। नितिन एक जबरदस्त ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। उन्होंने अभी तक 167 टैकल पॉइंट्स और 144 रेड पॉइंट्स हासिल किए हैं।
इंजरी की वजह से वह पीकेएल के 10वें सीजन में हिस्सा नहीं ले पाए थे। लेकिन 11वें सीजन के दौरान शानदार खेल दिखाते हुए 22 मैचों में 74 टैकल पॉइंट्स हासिल किए थे। इस बार भी वो धमाल मचा सकते हैं।
पुनेरी पलटन – असलम ईनामदार
असलम ईनामदार पिछले कुछ सीजन से पुनेरी पलटन टीम का हिस्सा हैं। उनकी अगुवाई में टीम का परफॉर्मेंस काफी जबरदस्त रहा है। उन्होंने अपनी कप्तानी में पुनेरी पलटन को टाइटल जिताया था। इसके अलावा उनका खुद का परफॉर्मेंस भी टीम के लिए शानदार रहा है। ऐसे में पुनेरी पलटन ने उन्हें एक बार फिर रिटेन किया है और वो जबरदस्त खेल दिखा सकते हैं।
गुजरात जायंट्स – मोहम्मदरेजा शादलू

मोहम्मदरेजा शादलू के ऊपर एक बार फिर से सबकी निगाहें होंगी। उन्होंने जबसे अपना डेब्यू किया है तबसे लगातार बेहतरीन खेल दिखाया है। उन्होंने अभी तक कुल मिलाकर चार सीजन खेले हैं। इसमें से तीन बार उन्होंने फाइनल खेला है। इसके अलावा दो बार पीकेएल का टाइटल भी अपने नाम कर चुके हैं।
वहीं उनका खुद का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। वो अभी तक दो बार मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर का अवॉर्ड जीत चुके हैं। ऐसे में गुजरात जायंट्स के फैंस उनसे एक बार फिर उसी तरह के जादुई परफॉर्मेंस की उम्मीद करेंगे।
बेंगलुरू बुल्स – अंकुश राठी
अंकुश राठी इससे पहले जयपुर पिंक पैंथर्स का हिस्सा थे और इस बार वो बेंगलुरू बुल्स की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। इस बार बुल्स के लिए अंकुश राठी सबसे अनुभवी डिफेंडर होने वाले हैं। अपने पीकेएल में करियर में अभी तक अंकुश राठी ने कुल मिलाकर 227 टैकल पॉइंट्स हासिल किए हैं जिसमें 20 हाई फाईव और 15 सुपर टैकल शामिल हैं।
बंगाल वारियर्स – देवांक दलाल
इस बार अगर किसी रेडर के ऊपर सबसे ज्यादा निगाह रहने वाली है तो फिर वो देवांक दलाल होंगे। पिछले सीजन वो पटना पाइरेट्स की टीम का हिस्सा थे और अपने परफॉर्मेंस से उन्होंने सनसनी मचा दी थी।
उन्होंने 300 से ज्यादा रेड पॉइंट्स लिए थे और लगभग अकेले दम पर पटना को फाइनल तक पहुंचा दिया था। यही वजह थी कि ऑक्शन के दौरान उनके लिए काफी भारी-भरकम बोली लगी थी। वो एक बार फिर उसी तरह का प्रदर्शन कर सकते हैं।
यू मुम्बा – सुनील कुमार

सुनील कुमार पीकेएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं। वो एक बार फिर से यू मुम्बा की कप्तानी करते नजर आएंगे। सुनील कुमार ने चौथे सीजन के दौरान अपना पीकेएल डेब्यू किया था और तबसे लेकर अभी तक 160 मैचों में 390 टैकल पॉइंट्स हासिल कर चुके हैं।
उन्होंने 9वें सीजन के दौरान अपनी कप्तानी में जयपुर पिंक पैंथर्स को टाइटल जिताया था। वो पीकेएल के 11वें सीजन में सबसे महंगे बिकने वाले भारतीय डिफेंडर थे और इस बार भी उनसे काफी ज्यादा उम्मीद होगी।
तेलुगु टाइटंस – विजय मलिक
विजय मलिक को 12वें सीजन के दौरान तेलुगु टाइटंस का कप्तान बनाया जा सकता है। इसकी वजह यह है कि जब पवन सेहरावत पिछले सीजन के दौरान इंजरी का शिकार हो गए थे तो उनकी अनुपस्थिति में विजय मलिक ने ही टाइटंस की कप्तानी का जिम्मा संभाला था।
इस बार पवन सेहरावत टीम का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में विजय मलिक को फुल टाइम कप्तान बनाया जा सकता है। विजय मलिक के शानदार परफॉर्मेंस को देखते हुए कहा जा सकता है कि वो काफी जबरदस्त खेल दिखा सकते हैं।
यूपी योद्धाज – सुमित सांगवान
सुमित सांगवान यूपी योद्धाज के सबसे सफल डिफेंडर हैं। वो अपने डेब्यू से ही लगातार बेहतरीन खेल दिखा रहे हैं। वो पिछले कई सीजन से यूपी के लिए खेल रहे हैं और इस बार भी उनके लिए ही खेलते नजर आएंगे। उन्होंने यूपी योद्धा के लिए लगातार पांच सीजन खेले हैं और इस दौरान 326 टैकल पॉइंट्स हासिल किए हैं। इसमें कुल मिलाकर 24 हाई फाइव हैं।
दबंग दिल्ली – आशु मलिक

आशु मलिक एक बार फिर से दबंग दिल्ली की जर्सी में दिखाई देंगे। जिस तरह का प्रदर्शन उनका रहा है, उसे देखते हुए टीम लगातार उनके ऊपर भरोसा जता रही है। फ्रेंचाइजी ने उनके लिए 1.90 करोड़ खर्च करके उन्हें दोबारा अपनी टीम में शामिल किया है। व
ह पिछले दो सीजन से दबंग दिल्ली के सबसे बेस्ट रेडर रहे हैं। उन्होंने 10वें सीजन में 280 और 11वें सीजन के दौरान 265 पॉइंट्स हासिल किए थे। एक बार फिर वो कहर ढा सकते हैं।
पटना पाइरेट्स – अंकित जगलान
पटना पाइरेट्स ने अंकित जगलान के लिए ऑक्शन के दौरान 1.573 करोड़ खर्च किए थे और एफबीएम कार्ड के जरिए उन्हें दोबारा अपनी टीम में शामिल किया था। वो पिछले दो सीजन से पटना की ही टीम का हिस्सा हैं और एक बार फिर उनके लिए ही खेलते नजर आएंगे। वो 11वें सीजन के दौरान दूसरे सबसे बेस्ट डिफेंडर साबित हुए थे और पाइरेट्स फैंस को एक बार फिर से उनसे उसी तरह के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
हरियाणा स्टीलर्स – नवीन कुमार

नवीन कुमार पहली बार दबंग दिल्ली के अलावा किसी दूसरी टीम के लिए खेलते नजर आएंगे। वो इस बार हरियाणा स्टीलर्स का हिस्सा होंगे। नवीन कुमार ने छठे सीजन में अपना पीकेएल डेब्यू किया था और तबसे दबंग दिल्ली के लिए ही खेल रहे थे।
हालांकि, अब वो हरियाणा स्टीलर्स का हिस्सा होंगे और उनके रिकॉर्ड्स को देखते हुए कहा जा सकता है कि इस सीजन भी वो अपनी चमक बिखेर सकते हैं।
पीकेएल 12 कब शुरू होगा?
प्रो कबड्डी लीग के आयोजक मशाल स्पोर्ट्स ने बुधवार को घोषणा की कि पीकेएल 12 शुक्रवार, 29 अगस्त से शुरू होगा।
पीकेएल के डिफेंडिंग चैंपियन कौन हैं?
हरियाणा स्टीलर्स पीकेएल की डिफेंडिंग चैंपियन है। उन्होंने पटना पाइरेट्स को हराकर सीजन 11 में अपना पहला खिताब जीता था।
पीकेएल 12 की मेजबानी कौन से शहर करेंगे?
पीकेएल 12 के आयोजन स्थलों की घोषणा अभी नहीं की गई है। उम्मीद है कि पिछले सीज़न की तरह इस बार भी लीग का आयोजन तीन से चार स्थानों पर किया जाएगा।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
