Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 12: टॉप 10 बड़े खिलाड़ी जो ऑक्शन का होंगे हिस्सा

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :May 21, 2025 at 5:17 PM (GMT+5:30)
Modified at :May 21, 2025 at 5:18 PM (GMT+5:30)
PKL 12: टॉप 10 बड़े खिलाड़ी जो ऑक्शन का होंगे हिस्सा

इस बार ऑक्शन में कई बड़े खिलाड़ी नजर आने वाले हैं।

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन (PKL 12) का ऑक्शन कुछ ही दिनों में होने वाला है। सभी टीमें इस वक्त ऑक्शन के हिसाब से अपनी रणनीति तैयार करने में लगी हुई हैं। इस बार का ऑक्शन काफी बड़ा और दिलचस्प होने वाला है। इसकी वजह यह है कि इस बार की नीलामी में कई सारे दिग्गज खिलाड़ी नजर आएंगे।

इनमें से कुछ प्लेयर तो ऐसे हैं जो लंबे समय से एक ही टीम का हिस्सा थे लेकिन इस बार उनके लिए भी बोली लगेगी। प्रो कबड्डी लीग के लगभग जितने भी मार्की प्लेयर हैं वो सब इस बार नीलामी का हिस्सा होंगे। तो चलिए हम आपको उन टॉप-10 बड़े खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जो पीकेएल के 12वें सीजन के ऑक्शन का हिस्सा होंगे।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

10. विजय मलिक

विजय मलिक एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और पांचवें सीजन से ही लीग का हिस्सा हैं। वो अभी तक कुल मिलाकर चार अलग-अलग टीमों के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने दबंग दिल्ली और तेलुगु टाइटंस जैसी टीमों के लिए शानदार खेल दिखाया है।

दबंग दिल्ली की तरफ से खेलते हुए आठवें सीजन के दौरान उन्होंने 23 मैचों में 162 पॉइंट्स हासिल किए थे और दिल्ली को खिताब जिताने में अपनी अहम भूमिका अदा की थी। पिछले सीजन वो तेलुगु टाइटंस का हिस्सा थे लेकिन उन्हें रिलीज कर दिया गया है और वो ऑक्शन में नजर आएंगे।

9. मनिंदर सिंह

बंगाल वारियर्स के पूर्व कप्तान मनिंदर सिंह भी पीकेएल के 12वें सीजन में ऑक्शन का हिस्सा होंगे। मनिंदर सिंह पिछले कई सीजन से बंगाल की टीम में थे और सातवें सीजन के दौरान उनको टाइटल भी जिताया था। वो लीग के इतिहास के दूसरे सबसे सफल रेडर हैं।

हालांकि पिछले सीजन उनका परफॉर्मेंस उतना अच्छा नहीं रहा था। वो 15 मैचों में महज 100 ही पॉइंट्स हासिल कर पाए थे और ऐसे में मनिंदर सिंह को रिलीज कर दिया गया और वो ऑक्शन का हिस्सा होंगे।

8. परदीप नरवाल

PKL 11: 'Dubki' king Pardeep Narwal guides Bengaluru Bulls to first win in Pro Kabaddi 2024
Pardeep Narwal

प्रो कबड्डी लीग इतिहास के सबसे सफल रेडर परदीप नरवाल भी ऑक्शन में नजर आएंगे। परदीप नरवाल पिछले सीजन बेंगलुरु बुल्स की टीम में थे लेकिन उनका परफॉर्मेंस बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा था। वो 20 मैचों में केवल 111 रेड पॉइंट्स ही हासिल कर पाए थे। परदीप नरवाल के परफॉर्मेंस को देखते हुए उन्हें रिलीज किया जाना तय था और वो अब ऑक्शन में नजर आएंगे। देखने वाली बात होगी कि इस बार कौन सी टीम परदीप नरवाल के लिए बोली लगाती है।

7. फजल अत्राचली

Fazel Atrachali
Fazel Atrachali (Credits: Pro Kabaddi)

‘सुल्तान’ फजल अत्राचली पीकेएल इतिहास के सबसे सफल डिफेंडर हैं। वो इकलौते ऐसे डिफेंडर हैं जिनके नाम पीकेएल में 500 से ज्यादा टैकल पॉइंट्स हैं। फजल अत्राचली ने पिछले सीजन बंगाल वारियर्स की कप्तानी की थी और 19 मैचों में 59 टैकल पॉइंट्स भी हासिल किए थे। हालांकि, इसके बावजूद उन्हें रिलीज कर दिया गया है और वो ऑक्शन में नजर आएंगे। उनकी कप्तानी में बंगाल वारियर्स की टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई थी।

6. देवांक दलाल

देवांक दलाल को रिलीज करके पटना पाइरेट्स ने हर किसी को चौंका दिया। पिछले सीजन देवांक ने तबाही मचा दी थी और 300 से ज्यादा रेड पॉइंट्स हासिल किए थे। उन्होंने लगभग अकेले दम पर पटना पाइरेट्स को फाइनल में पहुंचाया था। ऐसा लगा था कि पटना की टीम उन्हें तो बिल्कुल नहीं रिलीज करेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब देवांक दलाल भी ऑक्शन का हिस्सा होंगे।

5. पवन सेहरावत

Pawan Sehrawat
Pawan Sehrawat (Credits: @pawan_sehrawat)

पवन सेहरावत पीकेएल इतिहास के तीसरे सबसे सफल रेडर हैं। उन्होंने अभी तक अपने करियर में कुल मिलाकर 188 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान 1318 रेड पॉइंट्स हासिल किए हैं। पिछले सीजन वो तेलुगु टाइटंस की टीम में थे और 13 मैचों में 129 पॉइंट्स हासिल किए थे। हालांकि तेलुगु टाइटंस का परफॉर्मेंस उतना अच्छा नहीं रहा था और टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। अब पवन सेहरावत एक बार फिर ऑक्शन में नजर आएंगे।

4. आशु मलिक

आशु मलिक ने अभी तक अपने पीकेएल करियर में 91 मैचों में 730 रेड पॉइंट्स हासिल किए हैं। पिछले दो सीजन से वो दबंग दिल्ली के मेन रेडर बने हुए हैं। नवीन कुमार की अनुपस्थिति में काफी अच्छी तरह से उन्होंने टीम के रेडिंग डिपार्टमेंट को संभाला है। उन्होंने पिछले सीजन भी 262 पॉइंट्स हासिल किए थे लेकिन इस बार ऑक्शन का हिस्सा होंगे। दबंग दिल्ली ने उन्हें रिलीज कर दिया है।

3. नवीन कुमार

नवीन कुमार छठे सीजन के दौरान दबंग दिल्ली का हिस्सा बने थे और तबसे उनके लिए लगातार खेल रहे हैं। उन्होंने अभी तक अपने करियर में कुल मिलाकर 107 मैच खेले हैं और इस दौरान 1102 रेड पॉइंट्स हासिल किए हैं। हालांकि पिछले दो सीजन में इंजरी की वजह से उनका परफॉर्मेंस उतना अच्छा नहीं रहा और शायद यही वजह है कि दबंग दिल्ली ने अपने पोस्टर ब्वॉय को ही रिलीज कर दिया और वो ऑक्शन में नजर आएंगे।

2. मोहम्मदरेजा शादलू

PKL 11: Top five defenders of GW 5 in Pro Kabaddi 2024
Mohammadreza Shadloui

ईरान के ऑलराउंडर खिलाड़ी मोहम्मदरेजा शादलू ने अपने डेब्यू के बाद से ही पीछे मुड़कर नहीं देखा है। उनका प्रदर्शन लगातार बेहतर होता गया है। वो अभी तक अपने छोटे से करियर में दो बार पीकेएल का टाइटल जीत चुके हैं।

पिछले सीजन हरियाणा स्टीलर्स को चैंपियन बनाने में उनका योगदान काफी अहम रहा था। उन्होंने पिछले सीजन 82 टैकल पॉइंट्स और 57 रेड पॉइंट्स लिए थे लेकिन अब वो ऑक्शन में नजर आएंगे।

1. अर्जुन देशवाल

PKL 11: Arjun Deshwal reaches 1100 raid point milestone; Jaipur Pink Panthers beat Telugu Titans
Arjun Deshwal

अर्जुन देशवाल पिछले कई सीजन से जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम का हिस्सा थे। जब 10वें सीजन के दौरान जयपुर ने दूसरी बार पीकेएल का टाइटल जीता था तो उस दौरान अर्जुन देशवाल का प्रदर्शन काफी शानदार रहा था। वो हर एक सीजन टीम के लिए सबसे सफल रेडर साबित हुए लेकिन अब वो 12वें सीजन से पहले ऑक्शन का हिस्सा होंगे।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.