Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 12: जयदीप दहिया एक बार फिर संभालेंगे हरियाणा स्टीलर्स की कमान, राहुल सेतपाल को बनाया गया उप-कप्तान

Nishant has been part of Khel Now since November 2024, covering Cricket and Kabaddi on the Hindi desk.
Published at :August 18, 2025 at 5:33 PM (GMT+5:30)
Modified at :August 18, 2025 at 5:34 PM (GMT+5:30)
PKL 12: जयदीप दहिया एक बार फिर संभालेंगे हरियाणा स्टीलर्स की कमान, राहुल सेतपाल को बनाया गया उप-कप्तान

हरियाणा स्टीलर्स ने पिछले सीजन अपना पहला पीकेएल का खिताब जीता था।

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन (PKL 12) की शुरुआत 29 अगस्त से होगी और लीग स्टेज का पहले लेग वाइजैग में खेला जाएगा। सीजन से पहले मौजूदा चैंपियन हरियाणा स्टीलर्स ने जयदीप दहिया को ही अपना कप्तान नियुक्त किया है, जिन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को चैंपियन बनाया था। इसके अलावा हरियाणा की टीम ने राहुल सेतपाल को उप-कप्तान बनाया है।

इस घोषणा के बाद हरियाणा स्टीलर्स के हेड कोच मनप्रीत सिंह ने कहा,” कबड्डी में तेजी से निर्णय लेने की क्षमता और एकता सबसे जरूरी है और जयदीप एवं राहुल, दोनों के पास यह खूबी है। पिछले सीजन भी उन्होंने टीम को चैंपियन बनाने में अहम योगदान दिया था। उनका अनुशासन और लगातार अच्छा प्रदर्शन करने का टैलेंट टीम के बाकी खिलाड़ियों को काफी बढ़ावा देता है। हमें उम्मीद है कि हम फिर से इस सीजन चैंपियन बनेंगे।”

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

पिछले सीजन जयदीप और राहुल के नेतृत्व में हरियाणा स्टीलर्स ने पटना पाइरेट्स को फाइनल में 32-23 से हराकर खिताब जीता था। लीग स्टेज में भी हरियाणा स्टीलर्स की टीम 22 मैचों में 16 जीत और 84 पॉइंट के साथ टॉप पर रही थी।

PKL 11: Jaideep Dahiya takes cheeky dig at Patna Pirates after defeating them in final
Jaideep Dahiya in action in PKL

डिफेंस में लेग कवर के तौर पर खेलने वाले जयदीप दहिया ने 2021 में अपना डेब्यू किया था और पिछले चार सीजन से हरियाणा स्टीलर्स की टीम का हिस्सा हैं। पिछले सीजन उन्होंने 21 मैचों में 39 टैकल पॉइंट हासिल किये थे।

दूसरी तरफ राइट कॉर्नर, राहुल सेतपाल ने पिछले सीजन 24 मैचों में 73 टैकल पॉइंट हासिल किये थे जिसमें 7 सुपर टैकल और 4 हाई 5 शामिल थे। राहुल सेतपाल PKL 10 में हरियाणा की टीम में जुड़े थे और लगातार दो बार फाइनल खेल चुके हैं।

PKL 12 के तीसरे दिन हरियाणा स्टीलर्स का होगा पहला मैच

हरियाणा स्टीलर्स की टीम इस बार अपना पहला मैच टूर्नामेंट के तीसरे दिन बंगाल वॉरियर्स के खिलाफ वाइजैग में खेलेगी। पिछले बार की तरह इस बार भी हरियाणा स्टीलर्स के फैंस को उम्मीद होगी कि वह फिर से PKL चैंपियन बनें।

हरियाणा स्टीलर्स फुल स्क्वॉड-

रेडर्स: विकास रामदास जाधव, विनय, शिवम पटारे, जया सूर्या, विशाल टाटे, मयंक सैनी, घनश्याम रोका मगर, शाहन शा मोहम्मद, नवीन कुमार।

डिफेंडर्स: जयदीप (लेफ्ट कवर), मणिकंदन एन (राइट कवर), राहुल सेठपाल (राइट कॉर्नर), अंकित (राइट कॉर्नर), सचिन (राइट कवर), रितिक (लेफ्ट कवर), हरदीप (लेफ्ट कॉर्नर), राहुल (लेफ्ट कॉर्नर), जुबैर (राइट कवर)।

ऑल-राउंडर्स: साहिल, आशीष।

पीकेएल 12 कब शुरू होगा?

प्रो कबड्डी लीग सीजन 12 का आगाज शुक्रवार, 29 अगस्त से होगा।

PKL 12 में हरियाणा स्टीलर्स का कप्तान कौन है?

जयदीप दहिया को PKL 12 के लिए हरियाणा स्टीलर्स का कप्तान बनाया गया है।

पीकेएल 12 की मेजबानी कौन से शहर करेंगे?

वाइजैग, जयपुर, चेन्नई और दिल्ली पीकेएल सीजन 12 की मेजबानी करेंगे।

पीकेएल के डिफेंडिंग चैंपियन कौन हैं?

हरियाणा स्टीलर्स पीकेएल की डिफेंडिंग चैंपियन है। उन्होंने पटना पाइरेट्स को हराकर सीजन 11 में अपना पहला खिताब जीता था।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.