Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 12: देवांक दलाल ने अपने खास सेलिब्रेशन की बताई वजह, मनप्रीत सिंह ने भी हारने के बाद दिया बड़ा बयान

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :September 1, 2025 at 6:10 PM (GMT+5:30)
Modified at :September 1, 2025 at 6:10 PM (GMT+5:30)
PKL 12: देवांक दलाल ने अपने खास सेलिब्रेशन की बताई वजह, मनप्रीत सिंह ने भी हारने के बाद दिया बड़ा बयान

देवांक दलाल और मनप्रीत सिंह की राइवलरी पिछले सीजन से चली आ रही है।

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन (PKL 12) का छठा मैच बंगाल वारियर्स और हरियाणा स्टीलर्स के बीच खेला गया। इस मैच में बंगाल ने हरियाणा स्टीलर्स को 10 पॉइंट के अंतर से हरा दिया। बंगाल वारियर्स के लिए उनके कप्तान देवांक दलाल ने शानदार प्रदर्शन किया और 21 पॉइंट्स लिए। जबकि डिफेंडिंग चैंपियन हरियाणा स्टीलर्स अपना पहला ही मुकाबला हार गई।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

टीम को सेट होने में एक-दो मैच लगेगा – मनप्रीत सिंह

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हरियाणा स्टीलर्स के कोच मनप्रीत सिंह ने टीम की हार का कारण बताया। उन्होंने कहा “टीम को सेट होने के लिए एक-दो मैच लगता है। मैं हर बार यही बोलता हूं। पहले ही मैच में आकर परफॉर्म करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। हालांकि जब टीम एक बार सेट हो जाएगी तो फिर काफी अच्छा करेगी।“

देवांक दलाल के सेलिब्रेशन पर मनप्रीत सिंह ने क्या कहा?

बंगाल वारियर्स के मैच जीतने के बाद उनके कप्तान देवांक दलाल ने जिस तरह का सेलिब्रेशन किया, उसको लेकर भी मनप्रीत सिंह ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने देवांक दलाल को बच्चा कहा। मनप्रीत सिंह ने कहा “वो बहुत अच्छा खेले हैं और देवांक काफी अच्छे रेडर हैं। लेकिन मैच जीतने में और ट्रॉफी जीतने में फर्क होता है। अभी वो बच्चे हैं।“

हरियाणा स्टीलर्स की हार को लेकर नवीन कुमार की प्रतिक्रिया

नवीन कुमार पहली बार दबंग दिल्ली के अलावा किसी और टीम के लिए खेल रहे हैं। इस बार वो हरियाणा स्टीलर्स के कप्तान हैं लेकिन उनकी कप्तानी में टीम को पहले ही मैच में शिकस्त का सामना करना प़ड़ा। इसको लेकर नवीन कुमार ने कहा “हम इस वजह से मुकाबला हारे, क्योंकि कोच सर की प्लानिंग के हिसाब से नहीं खेल सके। मैच बराबरी पर आ गया था लेकिन कुछ सुपर रेड हो गईं और वहीं से मैच टर्न हो गया।“

देवांक दलाल ने अपने पर्ची सेलिब्रेशन को लेकर किया बड़ा खुलासा

वहीं बंगाल वारियर्स के कप्तान देवांक दलाल ने हरियाणा स्टीलर्स के कोच मनप्रीत सिंह पर निशाना साधा। दरअसल मनप्रीत सिंह और देवांक दलाल के बीच 11वें सीजन से ही राइवलरी चल रही है, जो इस सीजन भी देखने को मिल रही है। ऐसे में जब देवांक ने मनप्रीत सिंह की टीम को हराया तो खास तरह का सेलिब्रेशन किया।

उन्होंने इसको लेकर कहा “मैच शुरु होने से पहले मुझसे सवाल पूछा गया था कि हरियाणा स्टीलर्स के हेड कोच मनप्रीत सिंह ने कहा है कि जो खिलाड़ी महंगा बिकता है, वो फ्लॉप हो जाता है। इसलिए मैं अपने आपको आज साबित करना चाहता था कि जिस खिलाड़ी के लिए महंगी बिड लगती है, वो फ्लॉप नहीं होता है। किसी भी खिलाड़ी के लिए ऐसे शब्द नहीं बोलने चाहिए और किसी को नीचा नहीं दिखाना चाहिए। मैंने इसी वजह से आखिर में वो सेलिब्रेशन किया।“

मनप्रीत सिंह के बयान पर देवांक दलाल ने किया पलटवार

देवांक दलाल ने  मनप्रीत सिंह के उस बयान पर भी पलटवार किया जिसमें उन्होंने कहा कि देवांक अभी बच्चे हैं। इसके अलावा पिछले सीजन में मिली हार का हिसाब भी वो चुकता करना चाहते थे।

उन्होंने मैच के बाद कहा “कोच मनप्रीत साहब ने जो बात कही कि जिसके लिए ज्यादा बिड ज्यादा जाती है, वो फ्लॉप होता है। ये चीज उन्होंने सीधे मेरे लिए कही थी। उनकी बात सही है कि एक मैच जीतना अलग बात है और ट्रॉफी जीतना अलग बात है। हालांकि मैंने अपने परफॉर्मेंस से उनको जवाब दे दिया है।”

“मैंने यही सोच रखा था कि एक बार मैच हो जाने दो फिर दिखाते हैं। पिछले साल मैंने बोला था कि पन्ने पलट देंगे तो उन्होंने कुछ ज्यादा ही बोल दिया था। इसी वजह से इस बार जीतने के बाद मैंने उनके पन्ने फाड़ दिए। कोच लोग को इस तरह की भाषा शोभा नहीं देती है। उन्होंने ठीक कहा कि बच्चे-बच्चे होते हैं और बाप-बाप होते हैं।“

PKL 12 के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कौन है?

यू मुम्बा PKL 12 के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर मौजूद है।

PKL 12 के तीसरे दिन किन टीमों ने जीत हासिल की?

PKL 12 के तीसरे दिन बंगाल वॉरियर्स और यू मुम्बा ने जीत हासिल की।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.