Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 12: मोहम्मदरेजा शादलू ने टीम के हार पर दिया बड़ा बयान, कोच ने भी बताया खराब प्रदर्शन का असल कारण

Nishant has been part of Khel Now since November 2024, covering Cricket and Kabaddi on the Hindi desk.
Published at :September 10, 2025 at 7:13 PM (GMT+5:30)
Modified at :September 10, 2025 at 7:13 PM (GMT+5:30)
PKL 12: मोहम्मदरेजा शादलू ने टीम के हार पर दिया बड़ा बयान, कोच ने भी बताया खराब प्रदर्शन का असल कारण

जयपुर पिंक पैंथर्स ने PKL 12 के दूसरे गोल्डन रेड में गुजरात जायंट्स को मात दी।

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन (PKL 12) में जयपुर पिंक पैंथर्स ने चार मैचों में अपनी दूसरी जीत दर्ज की और अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। जयपुर ने रोमांचक मैच के गोल्डन रेड में गुजरात जायंट्स को हराया। गुजरात जायंट्स की टीम की यह चार मैचों में तीसरी हार है और वह अंक तालिका में अब 11वें स्थान पर हैं।

जयपुर पिंक पैंथर्स की तरफ से रेडिंग में नितिन कुमार ने सबसे ज्यादा 15 रेड पॉइंट लिए और डिफेंस में दीपांशु खत्री के नाम सबसे ज्यादा 3 टैकल पॉइंट रहे। गुजरात जायंट्स की तरफ से राकेश ने सुपर 10 लगाकर 11 रेड पॉइंट लिए लेकिन कप्तान मोहम्मदरेजा शादलू फ्लॉप रहे और सिर्फ 1 टैकल पॉइंट ही ले सके। डिफेंस में नितिन पंवार ने बढ़िया प्रदर्शन करते हुए 4 टैकल पॉइंट लिए।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

मैच में हमसे गलतियां हुई जिसके कारण हम हारे – गुजरात जायंट्स कोच

मैच में रोमांचक हार के बाद कोच जयवीर वर्मा ने कहा,” काफी नजदीकी मैच था। हम इस मैच को जीत सकते थे लेकिन मैच के आखिरी लम्हों में हमसे गलतियां हुई और टाई ब्रेकर में भी जो गलती हुई उसके कारण हम अंत में हार गए।”

गुजरात जायंट्स के कप्तान मोहम्मदरेजा शादलू ने टीम की हार के बाद कहा,” हमारे खिलाड़ी काफी युवा और उन्हें अनुभव की जरूरत है। हम अपनी गलतियों की वजह से हारे और हम इससे ज्यादा बेहतर खेल सकते हैं। खिलाड़ी कभी कभी हमारी बात सुनते हैं, कभी कभी नहीं सुनते हैं। आर्या एक बढ़िया रेडर हैं और अगले मैचों में वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हमें अपने खिलाड़ियों पर भरोसा रखना चाहिए और हार-जीत तो खेल का हिस्सा है।

दबंग दिल्ली के खिलाफ बढ़िया से प्लान बनाकर उतरेगी गुजरात

दबंग दिल्ली के खिलाफ अगले मैच को लेकर कोच ने कहा कि हम उनके मजबूत पक्षों को देखते हुए प्लान करेंगे और हमारे युवा खिलाड़ी उनके खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।

शादलू ने भी कहा कि दबंग दिल्ली काफी अच्छी टीम है और उनके पास काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं, लेकिन हम अपने युवा खिलाड़ियों के साथ मिलकर प्लान बनाएंगे और जीत हासिल करेंगे।

होम ग्राउंड में जाने से पहले यह जीत बेहद जरूरी – नितिन कुमार

जयपुर पिंक पैंथर्स की जीत के बाद उनके प्रमुख रेडर नितिन कुमार ने कहा,” मैच के अंत में मामला फँस गया था और उस समय कोच साहब ने कहा था कि अपना बेस्ट दो और मैंने वही किया। अब हम अपने होम ग्राउंड में जा रहे हैं और पिछले दो मैच की हार के बाद इस मैच में जीतना जरूरी था। अब हम अलग कॉन्फिडेंस के साथ अपने होम ग्राउंड जाएंगे।”

जयपुर के कोच नरेंदर रेडू ने नज़दीकी जीत के बाद कहा,” हमारी टीम एकदम प्लानिंग के मुताबिक खेली और शादलू से हमारे रेडर काफी अच्छे से बचे। अंत में इसका फायदा हुआ और टीम को जीत मिली। जयपुर की टीम में काफी नए खिलाड़ी हैं और ज्यादातर NYP हैं। नितिन और रेज़ा के अनुभव का इनको काफी फायदा मिल रहा है।

” डिफेंस में हमसे जो गलती हो रही है वो धीरे-धीरे सुधरेगा और आगे के मैच में और बेहतर प्रदर्शन देखने को मिलेगा। हमारे चारों मैच अभी तक सही गए हैं। नितिन ने हर मैच में सुपर 10 लगाकर बेहतरीन प्रदर्शन किया है और मुझे अपनी टीम पर पूरा विश्वास है।”

नितिन को रेडिंग लीडर बनाने का फैसला अभी तक सही साबित हुआ है – नरेंदर रेडू

नितिन के प्रदर्शन पर आगे बोलते हुए कोच ने कहा,” नितिन को हमने लीग के शुरुआत से ही रेडिंग का लीडर बना दिया था। बंगाल वॉरियर्स में यह सेकंड रेडर रहा था लेकिन पिछले कुछ समय में इसने घरेलू स्तर पर जैसा प्रदर्शन किया था, उस वजह से मैंने मैनेजमेंट को बताया था कि इसे प्रमुख रेडर बनाया जाए। अभी तक नितिन इस फैसले पर पूरी तरह से खरे उतरे हैं।”

टाई ब्रेकर नियम को लेकर कोच ने कहा,” हमने पहली बार टाई ब्रेकर खेला और गोल्डन रेड में टॉस का बड़ा अहम योगदान था। टॉस में जीत के बाद हमें पूरी उम्मीद थी कि नितिन पॉइंट लेकर आएगा और हमारा इस मैच में लक भी अच्छा रहा।” इसके अलावा कोच ने होम ग्राउंड पर जाने से पहले फैंस से अपील भी की और कहा कि ऐसे ही हमारा समर्थन करते रहें।

टीम के युवा डिफेंडर आर्यन कुमार ने अपने प्रदर्शन को लेकर कहा कि स्टार्टिंग 7 में मेरा पहला मैच था और कोच साहब ने मुझे खुलकर खेलने को कहा था। अंत में मैंने टैकल भी किया और टीम जीती भी।

PKL 12 के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कौन है?

दबंग दिल्ली लगातार चार जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर आ गई है।

PKL 12 के 12वें दिन कौनसी टीमें जीतीं?

दबंग दिल्ली और जयपुर पिंक पैंथर्स ने 12वें दिन जीत हासिल की।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.