Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 12: सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, एलिमिनेटर 3 के बाद

Nishant has been part of Khel Now since November 2024, covering Cricket and Kabaddi on the Hindi desk.
Published at :October 29, 2025 at 11:46 AM
Modified at :October 29, 2025 at 11:46 AM
PKL 12: सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, एलिमिनेटर 3 के बाद

पटना पाइरेट्स आखिरकार टूर्नामेंट से बाहर, तेलुगु टाइटंस ने एलिमिनेटर में हराया।

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन (PKL 12) में 28 अक्टूबर को एलिमिनेटर 3 खेला गया। तेलुगु टाइटंस ने पटना पाइरेट्स को 46-39 से हराया और आख़िरकार लगातार जीतों के बाद मिली इस हार के कारण पटना की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। तेलुगु टाइटंस की तरफ से भरत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सुपर 10 के साथ 23 रेड पॉइंट लिए और अकेले दम पर टीम को जीत दिलाई। उनके अलावा कप्तान विजय मलिक ने 4 रेड और 1 टैकल पॉइंट लिया। 

पटना पाइरेट्स की तरफ से अयान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर 10 के साथ 22 रेड पॉइंट लिए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। डिफेंस में नवदीप ने हाई 5 के साथ 5 टैकल पॉइंट लिए लेकिन कप्तान अंकित फ्लॉप रहे और खाता भी नहीं खोल सके। 

29 अक्टूबर को क्वालीफ़ायर 2 में तेलुगु टाइटंस का सामना पुनेरी पलटन के खिलाफ होगा और इस मैच की विजेता टीम का सामना 31 अक्टूबर को फाइनल में दबंग दिल्ली से होगा। 

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

सबसे ज्यादा रेड पॉइंट के साथ पटना के अयान टॉप पर मौजूद

PKL 12 में 28 अक्टूबर के मैच के बाद पटना पाइरेट्स के अयान 316 रेड पॉइंट के साथ पहले स्थान पर कायम हैं और इस सीजन 300 रेड पॉइंट पूरा करने वाले पहले खिलाड़ी बने। बंगाल वॉरियर्स के कप्तान देवांक दलाल 271 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। तमिल थलाइवाज के कप्तान अर्जुन देशवाल 209 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद हैं।

तेलुगु टाइटंस के भरत हूडा 207 रेड पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं और इस सीजन 200 रेड पॉइंट पूरा करने वाले चौथे खिलाड़ी बने। बेंगलुरु बुल्स के अलीरेजा 197 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं।

  • 1अयान (पटना पाइरेट्स)  316 पॉइंट्स
  • 2. देवांक दलाल (बंगाल वॉरियर्स) – 271 पॉइंट्स 
  • 3. अर्जुन देशवाल (तमिल थलाइवाज) – 209 पॉइंट्स
  • 4. भरत हूडा (तेलुगु टाइटंस) – 207 पॉइंट्स
  • 5अलीरेजा (बेंगलुरु बुल्स) – 197 पॉइंट्स

सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट के साथ पटना के नवदीप पहले स्थान पर पहुंचे

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन में 28 अक्टूबर के मैच के बाद पटना पाइरेट्स के नवदीप ने 73 पॉइंट के साथ टॉप पर अपनी स्थिति मजबूत कर दी है। हरियाणा स्टीलर्स के कप्तान जयदीप दहिया 68 पॉइंट के साथ अब दूसरे स्थान पर हैं। तमिल थलाइवाज के नितेश कुमार 65 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद हैं।

बेंगलुरु बुल्स के दीपक शंकर 64 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर कायम हैं। पुनेरी पलटन के गौरव खत्री 54 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर टिके हुए हैं।

  • 1. नवदीप (पटना पाइरेट्स) – 73 पॉइंट्स
  • 2. जयदीप दहिया (हरियाणा स्टीलर्स) – 68 पॉइंट्स 
  • 3. नितेश कुमार (तमिल थलाइवाज) – 65 पॉइंट्स 
  • 4. दीपक शंकर (बेंगलुरु बुल्स) – 64 पॉइंट्स
  • 5गौरव खत्री (पुनेरी पलटन) – 54 पॉइंट्स

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.