Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 12: सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मिनी क्वालीफायर के बाद

Nishant has been part of Khel Now since November 2024, covering Cricket and Kabaddi on the Hindi desk.
Published at :October 27, 2025 at 1:22 PM
Modified at :October 27, 2025 at 1:22 PM
PKL 12: सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, मिनी क्वालीफायर के बाद

एलिमिनेटर में पटना पाइरेट्स ने जयपुर पिंक पैंथर्स को हराया, मिनी क्वालीफायर में तेलुगु टाइटंस की बड़ी जीत।

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन (PKL 12) में 26 अक्टूबर को एलिमिनेटर 1 और मिनी क्वालीफायर खेला गया। एलिमिनेटर में पटना पाइरेट्स ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 48-32 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर किया। पटना की तरफ से अयान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर 10 के साथ 20 रेड पॉइंट लिए। डिफेंस में नवदीप ने अपना बढ़िया जारी रखते हुए हाई 5 के साथ 6 टैकल पॉइंट लिए।

जयपुर पिंक पैंथर्स की तरफ से अली समादी ने सुपर 10 के साथ 10 रेड पॉइंट लिए और विनय ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 9 पॉइंट लिए जिसमें 7 रेड और 2 टैकल पॉइंट था। इनके अलावा रेजा मीरबघेरी ने मैच में 6 पॉइंट लिए जिसमें 4 रेड और 2 टैकल पॉइंट थे।

मिनी क्वालीफायर में तेलुगु टाइटंस ने बेंगलुरु बुल्स को 37-32 से हराया। टाइटंस की तरफ से भरत हूडा ने सुपर 10 के साथ 12 और कप्तान विजय मलिक ने सुपर 10 के साथ 10 रेड पॉइंट लिए। हालाँकि डिफेंस में कोई कुछ खास नहीं कर सका।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

बेंगलुरु बुल्स की तरफ से अलीरेजा ने सुपर 10 के साथ 11 रेड पॉइंट लिए लेकिन उन्हें बाकी किसी का साथ नहीं मिला। बुल्स का डिफेंस भी फ्लॉप रहा और जबरदस्त फॉर्म में चल रहे दीपक शंकर सिर्फ 2 टैकल पॉइंट ही ले सके। कप्तान योगेश अपना खाता भी नहीं खोल सके।

27 अक्टूबर को एलिमिनेटर 2 में पटना पाइरेट्स का सामना बेंगलुरु बुल्स के खिलाफ होगा। इसके अलावा क्वालीफायर 1 में पुनेरी पलटन का सामना दबंग दिल्ली से होगा।

सबसे ज्यादा रेड पॉइंट के साथ पटना के अयान टॉप पर पहुंचे

PKL 12 में 26 अक्टूबर के मैचों के बाद पटना पाइरेट्स के अयान 275 रेड पॉइंट के साथ पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। बंगाल वॉरियर्स के कप्तान देवांक दलाल 271 पॉइंट के साथ आखिरकार दूसरे स्थान पर खिसक गए। तमिल थलाइवाज के कप्तान अर्जुन देशवाल 209 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद हैं।

बेंगलुरु बुल्स के अलीरेजा 191 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर बने हुए हैं। तेलुगु टाइटंस के भरत हूडा 184 रेड पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर कायम हैं।

  • 1अयान (पटना पाइरेट्स)  275 पॉइंट्स
  • 2. देवांक दलाल (बंगाल वॉरियर्स) – 271 पॉइंट्स 
  • 3. अर्जुन देशवाल (तमिल थलाइवाज) – 209 पॉइंट्स
  • 4. अलीरेजा (बेंगलुरु बुल्स) – 191 पॉइंट्स
  • 5भरत हूडा (तेलुगु टाइटंस) – 184 पॉइंट्स

सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट के साथ जयदीप दहिया टॉप पर कायम

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन में 26 अक्टूबर के मैचों के बाद हरियाणा स्टीलर्स के कप्तान जयदीप दहिया 68 पॉइंट के साथ पहले स्थान पर कायम हैं। तमिल थलाइवाज के नितेश कुमार 65 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं।

पटना पाइरेट्स के नवदीप 63 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। बेंगलुरु बुल्स के दीपक शंकर 61 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। यू मुम्बा के कप्तान सुनील कुमार 52 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

  • 1. जयदीप दहिया (हरियाणा स्टीलर्स) – 68 पॉइंट्स
  • 2. नितेश कुमार (तमिल थलाइवाज) – 65 पॉइंट्स 
  • 3. नवदीप (पटना पाइरेट्स) – 63 पॉइंट्स
  • 4. दीपक शंकर (बेंगलुरु बुल्स) – 61 पॉइंट्स
  • 5सुनील कुमार (यू मुम्बा) – 52 पॉइंट्स

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.