Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 12: सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, प्ले-इन मैचों के बाद

Nishant has been part of Khel Now since November 2024, covering Cricket and Kabaddi on the Hindi desk.
Published at :October 26, 2025 at 9:54 AM
Modified at :October 26, 2025 at 9:55 AM
PKL 12: सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, प्ले-इन मैचों तक

प्ले-इन मुकाबलों में पटना पाइरेट्स और जयपुर पिंक पैंथर्स ने जीत हासिल की।

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन (PKL 12) में 25 अक्टूबर को दो प्ले-इन मुकाबले खेले गए। पहले मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स ने हरियाणा स्टीलर्स को 30-27 से हराया। जयपुर की तरफ से नितिन कुमार ने सबसे ज्यादा 7 रेड पॉइंट लिए। डिफेंस में आर्यन कुमार ने हाई 5 के साथ 5 टैकल पॉइंट लिए और दीपांशु खत्री ने 4 टैकल पॉइंट लिए। इसके अलावा मोहित ने भी 3 टैकल पॉइंट लिए।

हरियाणा स्टीलर्स की तरफ से शिवम पटारे 6 और विनय सिर्फ 4 रेड पॉइंट ही ले सके। डिफेंस में नीरज ने हाई 5 के साथ 5 टैकल पॉइंट लिए लेकिन कप्तान जयदीप सिर्फ 1 टैकल पॉइंट ले सके और यही अंत में उनके नज़दीकी हार का कारण बना।

दूसरे मैच में पटना पाइरेट्स ने यू मुम्बा को 40-31 से हराया। पटना की तरफ से अयान ने बेहतरीन फॉर्म कायम रखते हुए सुपर 10 के साथ 13 रेड और साथ में 1 टैकल पॉइंट भी लिया। डिफेंस में नवदीप ने हाई 5 के साथ 7 और कप्तान अंकित ने 4 टैकल पॉइंट लिए।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

यू मुम्बा की तरफ से अजीत चौहान ने सुपर 10 के साथ 12 रेड पॉइंट लिए और संदीप ने 7 राइड पॉइंट लिए। हालाँकि यू मुम्बा का डिफेंस फ्लॉप रहा और इसी वजह से उन्हें अंत में हार का सामना करना पड़ा। परवेश भैंसवाल ने सबसे ज्यादा 3 टैकल पॉइंट लिए और कप्तान सुनील सिर्फ 1 पॉइंट ही ले सके।

26 अक्टूबर को अब एलिमिनेटर 1 में पटना का सामना जयपुर से होगा। इसके अलावा 26 अक्टूबर को ही मिनी क्वालीफ़ायर में बेंगलुरु बुल्स का सामना तेलुगु टाइटंस से होगा।

सबसे ज्यादा रेड पॉइंट के साथ देवांक दलाल टॉप पर कायम

PKL 12 में दोनों प्ले-इन मैचों के बाद बंगाल वॉरियर्स के कप्तान देवांक दलाल 271 पॉइंट के साथ पहले स्थान पर कायम हैं। पटना पाइरेट्स के अयान लोचब 255 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं और इस सीजन 250 रेड पॉइंट पूरा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। तमिल थलाइवाज के कप्तान अर्जुन देशवाल 209 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद हैं।

बेंगलुरु बुल्स के अलीरेजा 180 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर हैं। तेलुगु टाइटंस के भरत हूडा 172 रेड पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर टिके हुए हैं।

  • 1देवांक दलाल (बंगाल वॉरियर्स) – 271 पॉइंट्स
  • 2. अयान लोचब (पटना पाइरेट्स)  255 पॉइंट्स
  • 3. अर्जुन देशवाल (तमिल थलाइवाज) – 209 पॉइंट्स
  • 4. अलीरेजा (बेंगलुरु बुल्स) – 180 पॉइंट्स
  • 5भरत हूडा (तेलुगु टाइटंस) – 172 पॉइंट्स

सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट के साथ जयदीप दहिया पहले स्थान पर मौजूद

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन के दोनों प्ले-इन मैचों के बाद हरियाणा स्टीलर्स के कप्तान जयदीप दहिया 68 पॉइंट के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं। तमिल थलाइवाज के नितेश कुमार 65 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं।

बेंगलुरु बुल्स के दीपक शंकर 59 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर कायम हैं। पटना पाइरेट्स के नवदीप 57 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। यू मुम्बा के कप्तान सुनील कुमार 52 पॉइंट के साथ अब पांचवें स्थान पर हैं।

  • 1. जयदीप दहिया (हरियाणा स्टीलर्स) – 68 पॉइंट्स
  • 2. नितेश कुमार (तमिल थलाइवाज) – 65 पॉइंट्स 
  • 3. दीपक शंकर (बेंगलुरु बुल्स) – 59 पॉइंट्स
  • 4. नवदीप (पटना पाइरेट्स) – 57 पॉइंट्स
  • 5सुनील कुमार (यू मुम्बा) – 52 पॉइंट्स

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.