Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 12: सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, क्वालीफायर 1 के बाद

Nishant has been part of Khel Now since November 2024, covering Cricket and Kabaddi on the Hindi desk.
Published at :October 28, 2025 at 1:16 PM
Modified at :October 30, 2025 at 1:27 AM
PKL 12: सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, क्वालीफायर 1 के बाद

क्वालीफायर 1 में दबंग दिल्ली ने पुनेरी पलटन को हराया, पटना पाइरेट्स की एलिमिनेटर 2 में बड़ी जीत।

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन (PKL 12) में 27 अक्टूबर को एलिमिनेटर 2 और क्वालीफायर 1 खेला गया। एलिमिनेटर में पटना पाइरेट्स ने बेंगलुरु बुल्स को 46-37 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर किया।

पटना की तरफ से अयान ने फिर से शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर 10 के साथ 19 रेड पॉइंट लिए। अयान के अलावा अंकित कुमार ने 7 रेड पॉइंट लिए। डिफेंस में दीपक ने हाई 5 के साथ 5 और नवदीप ने भी हाई 5 के साथ 5 टैकल पॉइंट लिए।

बेंगलुरु बुल्स की तरफ से शुभम बीटाके ने चौंकाने वाला रिकॉर्ड बनाया और एक ही रेड में 7 पॉइंट लिए। हालाँकि उसके अलावा बुल्स का डिफेंस और रेडिंग ज्यादा प्रभावित नहीं कर सका और इसकी वजह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अलीरेजा ने टीम की कप्तानी की लेकिन सिर्फ 6 रेड पॉइंट ही ले सके।

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

पहला क्वालीफ़ायर 34-34 से टाई रहा और उसके बाद टाई ब्रेकर में दबंग दिल्ली ने पुनेरी पलटन को 6-4 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दिल्ली की तरफ से कप्तान आशु मलिक सिर्फ 4 रेड पॉइंट ले सके और नीरज नरवाल ने 7 रेड पॉइंट लिए। डिफेंस में सौरभ नंदल और संदीप ने 3-3 टैकल पॉइंट लिए।

पुनेरी पलटन की तरफ से आदित्य शिंदे ने सुपर 10 के साथ 10 रेड पॉइंट लिए लेकिन कप्तान असलम इनामदार मैच में सिर्फ 2 पॉइंट ही ले सके। डिफेंस में गौरव खत्री ने 4 टैकल पॉइंट लिए और कोई भी डिफेंडर हाई 5 नहीं ले सका।

28 अक्टूबर को तीसरे एलिमिनेटर में तेलुगु टाइटंस का सामना पटना पाइरेट्स के खिलाफ होगा और इस मैच की विजेता टीम का सामना 29 अक्टूबर को दूसरे क्वालीफ़ायर में पुनेरी पलटन से होगा।

सबसे ज्यादा रेड पॉइंट के साथ पटना के अयान टॉप पर कायम

PKL 12 में 27 अक्टूबर के मैचों के बाद पटना पाइरेट्स के अयान 294 रेड पॉइंट के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं। बंगाल वॉरियर्स के कप्तान देवांक दलाल 271 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर कायम हैं। तमिल थलाइवाज के कप्तान अर्जुन देशवाल 209 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद हैं।

बेंगलुरु बुल्स के अलीरेजा 197 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर हैं। तेलुगु टाइटंस के भरत हूडा 184 रेड पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर टिके हुए हैं।

  • 1अयान (पटना पाइरेट्स)  294 पॉइंट्स
  • 2. देवांक दलाल (बंगाल वॉरियर्स) – 271 पॉइंट्स 
  • 3. अर्जुन देशवाल (तमिल थलाइवाज) – 209 पॉइंट्स
  • 4. अलीरेजा (बेंगलुरु बुल्स) – 197 पॉइंट्स
  • 5भरत हूडा (तेलुगु टाइटंस) – 184 पॉइंट्स

सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट के साथ जयदीप और नवदीप संयुक्त पहले स्थान पर मौजूद

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन में 27 अक्टूबर के मैचों के बाद हरियाणा स्टीलर्स के कप्तान जयदीप दहिया 68 पॉइंट के साथ अभी भी पहले स्थान पर हैं। पटना पाइरेट्स के नवदीप भी 68 पॉइंट के साथ संयुक्त पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। तमिल थलाइवाज के नितेश कुमार 65 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं।

बेंगलुरु बुल्स के दीपक शंकर 64 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर कायम हैं। पुनेरी पलटन के गौरव खत्री 54 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

  • 1. जयदीप दहिया (हरियाणा स्टीलर्स) – 68 पॉइंट्स
  • 2. नवदीप (पटना पाइरेट्स) – 68 पॉइंट्स
  • 3. नितेश कुमार (तमिल थलाइवाज) – 65 पॉइंट्स 
  • 4. दीपक शंकर (बेंगलुरु बुल्स) – 64 पॉइंट्स
  • 5गौरव खत्री (पुनेरी पलटन) – 54 पॉइंट्स

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.