PKL 12: सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स, क्वालीफायर 2 के बाद

पुनेरी पलटन ने तेलुगु टाइटंस को हराया, फाइनल में दबंग दिल्ली से होगा सामना।
प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन (PKL 12) में 29 अक्टूबर को क्वालीफायर 2 खेला गया। पुनेरी पलटन ने तेलुगु टाइटंस को 50-45 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। पुनेरी पलटन की तरफ से आदित्य शिंदे ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सुपर 10 के साथ 21 रेड पॉइंट लिए और साथ में 1 टैकल पॉइंट भी लिया। पंकज मोहिते ने भी सुपर 10 के साथ 10 रेड पॉइंट लिए। डिफेंस में गौरव खत्री ने हाई 5 के साथ 5 टैकल पॉइंट लिए।
तेलुगु टाइटंस की तरफ से भरत ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सुपर 10 के साथ 23 रेड पॉइंट लिए लेकिन टीम को फाइनल में नहीं पहुंचा सके। कप्तान विजय मलिक ने भी सुपर 10 के साथ 10 रेड और 1 टैकल पॉइंट लिए लेकिन डिफेंस के फ्लॉप होने की वजह से टाइटंस टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
31 अक्टूबर को फाइनल में पुनेरी पलटन का सामना दबंग दिल्ली से होगा। गौरतलब है कि लीग स्टेज की अंक तालिका में यही दोनों टीम टॉप 2 पर रही थी। क्वालीफ़ायर 1 में दिल्ली ने पलटन को ही हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
सबसे ज्यादा रेड पॉइंट के साथ पटना के अयान टॉप पर कायम
PKL 12 में 29 अक्टूबर के मैच के बाद पटना पाइरेट्स के अयान 316 रेड पॉइंट के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं। बंगाल वॉरियर्स के कप्तान देवांक दलाल 271 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर कायम हैं। तेलुगु टाइटंस के भरत हूडा 230 रेड पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
तमिल थलाइवाज के कप्तान अर्जुन देशवाल 209 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। बेंगलुरु बुल्स के अलीरेजा 197 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
- 1. अयान (पटना पाइरेट्स) – 316 पॉइंट्स
- 2. देवांक दलाल (बंगाल वॉरियर्स) – 271 पॉइंट्स
- 3. भरत हूडा (तेलुगु टाइटंस) – 230 पॉइंट्स
- 4. अर्जुन देशवाल (तमिल थलाइवाज) – 209 पॉइंट्स
- 5. अलीरेजा (बेंगलुरु बुल्स) – 197 पॉइंट्स
सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट के साथ पटना के नवदीप पहले स्थान पर मौजूद
प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन में 29 अक्टूबर के मैच के बाद पटना पाइरेट्स के नवदीप 73 पॉइंट के साथ टॉप पर कायम हैं। हरियाणा स्टीलर्स के कप्तान जयदीप दहिया 68 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। तमिल थलाइवाज के नितेश कुमार 65 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद हैं।
बेंगलुरु बुल्स के दीपक शंकर 64 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर कायम हैं। पुनेरी पलटन के गौरव खत्री 59 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर बने हुए हैं।
- 1. नवदीप (पटना पाइरेट्स) – 73 पॉइंट्स
- 2. जयदीप दहिया (हरियाणा स्टीलर्स) – 68 पॉइंट्स
- 3. नितेश कुमार (तमिल थलाइवाज) – 65 पॉइंट्स
- 4. दीपक शंकर (बेंगलुरु बुल्स) – 64 पॉइंट्स
- 5. गौरव खत्री (पुनेरी पलटन) – 59 पॉइंट्स
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
- IPL 2026 Auction: फ्री में कब, कहां और कैसे देंखे?
- IND vs SA Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, तीसरा टी20 मैच
- टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के लिए भारत को करने होंगे ये तीन बड़े बदलाव
- ICC और JioStar का रिश्ता कायम, चार साल के लिए क्रिकेट फैंस की टेंशन हुई खत्म
- IPL 2026: टॉप पांच सबसे उम्रदराज खिलाड़ी जो ऑक्शन का होंगे हिस्सा
- John Cena को सबसे ज्यादा बार हराने वाले टॉप 10 WWE सुपरस्टार्स
- IPL 2026 के ऑक्शन से बाहर होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
- WPL 2026 के ऑक्शन में अनसोल्ड हुए पांच चौंकाने वाले नाम
- WPL 2026 के ऑक्शन में बिके पांच सबसे महंगे खिलाड़ी
- महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने वाली टीमों की लिस्ट